Hair Care Tip: अगर चाहते हैं बालों को क़ुदरती काला करना तो ,आज़माए ये घरेलू तेल

सरसों के तेल और आयुर्वेदिक पाउडर से बने इस नुस्खे से सफेद बालों की प्रॉब्लम का परमानेंट सॉल्यूशन हो सकता है। यह बालों को काला, मजबूत और चमकदार बनाता है। इसे आजमाएं और फर्क महसूस करें।

Hair Care Tip: सफेद बाल आजकल हर उम्र के लोगों के लिए एक आम समस्या बन गए हैं। बालों को डाई करना महंगा तो है ही, साथ ही इसमें मौजूद रसायन बालों और स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आप सफेद बालों से परेशान हैं और इसका प्राकृतिक समाधान चाहते हैं, तो सरसों के तेल और आयुर्वेदिक पाउडर का यह नुस्खा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

सफेद बाल क्यों होते हैं

सफेद बाल होने के कई कारण हो सकते हैं,
जैसे

आनुवंशिकता
अगर परिवार में किसी को सफेद बाल की समस्या है, तो आपको भी यह हो सकती है।

खराब जीवनशैली
तनाव, खराब डाइट और नींद की कमी बालों को जल्दी सफेद कर सकती है।

पोषक तत्वों की कमी विटामिन B12, आयरन और अन्य पोषक तत्वों की कमी बालों के सफेद होने का कारण हो सकती है।

रसायनों का अधिक उपयोग
हेयर प्रोडक्ट्स में मौजूद रसायन बालों को नुकसान पहुंचाते हैं।

सरसों के तेल और पाउडर से बना चमत्कारी नुस्खा

यह नुस्खा बालों को प्राकृतिक रूप से काला और मजबूत बनाता है। यह न केवल सफेद बालों को काला करता है, बल्कि नए बालों को सफेद होने से भी रोकता है।

आवश्यक सामग्री

सरसों का तेल
100 मिलीलीटर (शुद्ध)

आंवला पाउडर
2 चम्मच

मेहंदी पाउडर
1 चम्मच

भृंगराज पाउडर
1 चम्मच

काली मिर्च पाउडर
आधा चम्मच

बनाने की विधि

पैन में 100 मिलीलीटर सरसों का तेल लें और धीमी आंच पर गर्म करें।

जब तेल हल्का गर्म हो जाए, तो उसमें आंवला, मेहंदी और भृंगराज पाउडर डालें।

इसे 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।

मिश्रण ठंडा होने पर उसमें काली मिर्च पाउडर डालें और छान लें।

इस तेल को कांच की बोतल में भरकर रखें।

 

उपयोग करने का तरीका

तेल को हल्का गर्म करें।

सोने से पहले स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।

सुबह माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।

यह प्रक्रिया हफ्ते में 2 से 3 बार दोहराएं।

इस नुस्खे के फायदे

प्राकृतिक काले बाल:सरसों का तेल और पाउडर बालों को जड़ से पोषण देते हैं।

बालों की ग्रोथ बढ़ाना:आंवला और भृंगराज बालों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं।

स्कैल्प की समस्याएं दूर करना:यह मिश्रण डैंड्रफ और खुजली जैसी समस्याओं को भी खत्म करता है।

लंबे समय तक असरदार यह नुस्खा बालों की समस्याओं को स्थायी रूप से ठीक करता है।

 

Exit mobile version