Health benefits of copper water हमारे शरीर को कॉपर यानी तांबे की थोड़ी सी मात्रा रोज़ाना जरूरी होती है। इसे हम खाने में कॉपर युक्त चीज़ें खाकर या तांबे के बर्तन में रखा पानी पीकर हासिल कर सकते हैं। जब आप तांबे के बर्तन में रातभर पानी भरकर रखते हैं, तो उसमें हल्का-सा कॉपर मिल जाता है जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
तांबा शरीर के कई ज़रूरी कामों में मदद करता है, जैसे कि ऊर्जा बनाना, मांसपेशियों को मजबूत रखना और दिमाग की कार्यक्षमता बेहतर करना। आयुर्वेद में भी तांबे के बर्तन का पानी पीने की सलाह दी गई है। यह पानी शरीर को अंदर से साफ करता है, इम्युनिटी बढ़ाता है और कई बीमारियों से बचाव करता है। आइए जानें किन 5 हेल्थ प्रॉब्लम्स में ये पानी खासतौर से फायदेमंद है।
पेट को रखता है साफ
अगर आपको रोज़ पेट साफ नहीं होता या कब्ज की शिकायत रहती है, तो तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना फायदेमंद है। सुबह उठते ही खाली पेट एक गिलास यह पानी पीने से पाचन बेहतर होता है। यह पेट से गंदगी को बाहर निकालता है, आंतों को साफ करता है और गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं कम करता है।
नर्वस सिस्टम को करता है मजबूत
तांबा हमारे तंत्रिका तंत्र यानी नर्वस सिस्टम के लिए भी अच्छा होता है। यह दिमाग की कोशिकाओं को ठीक से काम करने में मदद करता है और तनाव कम करता है। सुबह-सुबह तांबे का पानी पीने से दिमाग को ताजगी मिलती है और एकाग्रता भी बढ़ती है।
स्किन के लिए वरदान
अगर आपको चेहरे पर मुंहासे, दाग-धब्बे या झुर्रियों की समस्या है, तो तांबे का पानी आपकी स्किन को निखार सकता है। यह खून को साफ करता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है। इससे त्वचा पर ग्लो आता है और उम्र से जुड़ी स्किन प्रॉब्लम्स भी दूर होती हैं।
वजन घटाने में मददगार
जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए तांबे का पानी असरदार हो सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर में जमा फैट को जलाने में मदद करता है। रोज़ाना इसका सेवन करने से पेट की चर्बी भी कम हो सकती है।
इम्यूनिटी को करता है मजबूत
तांबा एक तरह का नैचुरल एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर को बीमारियों से बचाने की ताकत देता है। यह वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है। तांबे का पानी शरीर को डिटॉक्स करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत बनाता है।
Disclaimer इस लेख में दी गई बातें घरेलू नुस्खों और आम जानकारियों पर आधारित हैं। कोई भी नुस्खा अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर सलाह लें।