Health Tips : आजकल समय की कमी के चलते लोग अक्सर रात को आटा गूंथ कर फ्रिज में रख देते हैं और फिर अगले दिन इसका इस्तेमाल रोटियां बनाने में करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज में रखा हुआ आटा आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है? कुछ लोग तो कई दिनों तक फ्रिज में रखे आटे का इस्तेमाल करते हैं, जो सबसे अधिक नुकसानदेह हो सकता है।
सेवन से हो सकती है ये गंभीर बीमारियां
फ्रिज में रखा आटा फर्मेंट हो सकता है, यानी इसमें खमीर पैदा हो सकता है, जो फंगल इंफेक्शन का कारण बनता है। इसके सेवन से एलर्जी जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जिनसे लंबे समय तक परेशानियां हो सकती हैं, जैसे कि मतली और बार-बार उल्टी।
इसके अलावा, फ्रिज में रखा आटा आपके पाचन तंत्र पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। यह पेट के मेटाबोलिक रेट को प्रभावित कर सकता है और फूड इंफेक्शन का कारण बन सकता है, जिससे आंतों में गुड बैक्टीरिया का नुकसान हो सकता है। इसके परिणामस्वरूप दस्त और पेट में इंफेक्शन हो सकते हैं।
इंफेक्शन पैदा कर सकता है
फ्रिज में रखा आटा आंतों में भी इंफेक्शन पैदा कर सकता है, जिससे आपके आंतों का बैक्टीरिया और माइक्रोबायोटा डिस्टर्ब हो सकता है। इसके कारण लंबी अवधि तक पेट संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए, इस आदत को छोड़कर जितनी रोटियां बनानी हो, उतना ही आटा इस्तेमाल करें, ताकि आप आंतों के इंफेक्शन से बच सकें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है. यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें.