How cancer starts in the body-हमारा शरीर करोड़ों कोशिकाओं से मिलकर बना होता है। हर कोशिका के केंद्र में एक नाभिक (Nucleus) होता है, जिसमें जीन (Genes) मौजूद होते हैं। यही जीन कोशिकाओं को बताते हैं कि उन्हें कब बढ़ना है, काम करना है, विभाजित होना है और कब खत्म हो जाना है।
अगर ये प्रक्रिया सही तरीके से चलती है तो हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। लेकिन जब जीन में बदलाव या खराबी आ जाती है, तो कोशिकाएं अनियमित रूप से बढ़ने लगती हैं और यही कैंसर की शुरुआत होती है।
कैसे होता है कैंसर
आमतौर पर हमारे शरीर की कोशिकाएं तभी बढ़ती और विभाजित होती हैं जब उसकी जरूरत होती है, जैसे किसी चोट के बाद। लेकिन जब किसी जीन में गड़बड़ी हो जाती है तो कोशिकाएं बिना रुके बढ़ने लगती हैं और एक ट्यूमर का निर्माण कर देती हैं। ये कोशिकाएं मरती नहीं हैं और लगातार बढ़ती जाती हैं।
कैंसर की कोशिकाएं कैसे बढ़ती हैं?
cancerसेल्स सामान्य कोशिकाओं से अलग होती हैं। ये न तो समय पर मरती हैं और न ही परिपक्व होती हैं। इसके अलावा:
ये अनियंत्रित रूप से विभाजित होती हैं।
ये इम्यून सिस्टम से बच निकलती हैं।
ये उन संकेतों को नजरअंदाज करती हैं जो उन्हें बढ़ने से रोकते हैं।
ये एक-दूसरे से ठीक तरह से नहीं चिपकतीं, जिससे ये खून या लसीका (Lymph) के जरिए शरीर के अन्य हिस्सों में फैल जाती हैं।
ये शरीर के अंगों और टिश्यू को नुकसान पहुंचाती हैं।
जैसे-जैसे कैंसर ट्यूमर बढ़ता है, उसे जिंदा रहने के लिए ज्यादा ऑक्सीजन और पोषण की जरूरत होती है। इसलिए कैंसर सेल्स खुद के लिए नई रक्त नलिकाएं (Blood Vessels) बनवाती हैं, जिसे Angiogenesis कहा जाता है।
शरीर में कैंसर कैसे फैलता है?
जब cancer ट्यूमर से निकलकर आस-पास के टिश्यू में फैलने लगती हैं तो इसे Local Invasion कहते हैं। जब ये कोशिकाएं शरीर के अन्य हिस्सों तक पहुंच जाती हैं, तो इस प्रक्रिया को Metastasis कहा जाता है। आमतौर पर कैंसर फेफड़ों, लिवर, हड्डियों, मस्तिष्क और लिम्फ नोड्स में ज्यादा फैलता है।
क्या कैंसर वापस आ सकता है?
हां, कभी-कभी cancer का इलाज करने के बाद भी यह दोबारा आ सकता है। ऐसा तब होता है जब कुछ कैंसर कोशिकाएं शरीर में बच जाती हैं और बाद में दोबारा बढ़ने लगती हैं। इसलिए डॉक्टर सर्जरी के बाद कीमोथेरेपी जैसी एडजुवेंट थेरेपी देते हैं ताकि दोबारा कैंसर का खतरा कम हो सके।