Japanese techniques to reduce overthinking : ओवरथिंकिंग यानी किसी भी चीज़ के बारे में जरूरत से ज्यादा सोचना। ऐसा करने वाला इंसान इतना उलझ जाता है कि उसे अपने वर्तमान की खबर ही नहीं रहती। इस वजह से वह किसी भी काम पर ध्यान नहीं दे पाता। लेकिन चिंता की बात नहीं, कुछ जापानी तकनीकें है जो आपको इस समस्या से बाहर निकाल सकती हैं। आइए, इन्हें समझते हैं।
इकिगाई
जीवन का उद्देश्य ढूंढें
इकिगाई जापानी तकनीक है, जो बताती है कि हमें अपने जीवन का उद्देश्य खोजना चाहिए। जब आप ज्यादा सोचने लगें, तो एक कागज और पेन लेकर अपने जीवन के उद्देश्यों को लिखें। यह आपको विचारों को स्पष्टता देगा और दिमाग से गैरजरूरी विचार हट जाएंगे। इससे आपको internal peace भी महसूस होगी।
फूरो
गर्म पानी से नहाएं
गर्म पानी से नहाना केवल शरीर को आराम नहीं देता, बल्कि आपके मन में चल रहे विचारों को भी शांत करता है। जब भी ओवरथिंकिंग से परेशान हों, हल्के गर्म पानी से नहा लें। आप खुद को तरोताजा और तनावमुक्त महसूस करेंगे।
शिनरिन योकू
जंगल में घूमें
शिनरिन योकू यानी जंगल में समय बिताना। अगर आप बहुत सोच रहे हैं, तो किसी हरे भरे जंगल में जाएं और वहां कुछ देर टहलें। गहरी सांस लें और आसपास की प्रकृति को महसूस करें। यह तकनीक आपके दिमाग को शांत करेगी और चिंता को कम करेगी।
जजेन
ध्यान लगाएं
जजेन एक माइंडफुलनेस अभ्यास है। इसमें आप किसी शांत जगह पर बैठकर गहरी सांस लेते हैं और अपने विचारों को बिना किसी डर या निर्णय के आने देते हैं। यह तरीका आपके विचारों को बहने देता है, लेकिन आप उन विचारों में फंसते नहीं।
किंत्सुगी
टूटे को जोड़ने की कला
किंत्सुगी जापानी कला है, जो सिखाती है कि खामियां भी खूबसूरत होती हैं। इसमें टूटे हुए बर्तनों को जोड़ा जाता है, और उनकी दरारें छिपाने की बजाय सुनहरे रंग से भरी जाती हैं। यह तकनीक हमें यह समझने में मदद करती है कि जीवन की खामियां हमारी कहानी का हिस्सा हैं और इन्हें स्वीकार करना चाहिए।
ओवरथिंकिंग एक आम समस्या है, लेकिन सही तकनीकों से इसे रोका जा सकता है। इकिगाई, फूरो, शिनरिन योकू, जजेन, और किंत्सुगी जैसी जापानी विधियां आपको दिमागी शांति और खुशी पाने में मदद करेंगी। इन्हें अपने जीवन में अपनाएं और बेवजह की सोच से छुटकारा पाएं।