Mango Eating Tips : आम को यूं ही फलों का राजा नहीं कहा गया है। इसका स्वाद जितना लाजवाब होता है, उतना ही ये हमारी सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। बच्चे हों या बड़े, सभी को आम बहुत पसंद होता है। इसमें विटामिन C और A जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने, आंखों की रोशनी सुधारने और त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। लेकिन अगर आम को गलत चीजों के साथ खाया जाए, तो फायदे की बजाय नुकसान भी हो सकता है।
आम के साथ क्या नहीं खाना चाहिए?
करेला: करेले की तासीर ठंडी और आम की तासीर गर्म होती है। इन्हें एक साथ खाने से पेट में गड़बड़ी, मतली, उल्टी और एसिडिटी हो सकती है।
दही: दही के साथ आम मिलाकर मैंगो शेक या लस्सी तो कई लोग पीते हैं, लेकिन ये सभी के लिए सही नहीं होता। इससे पाचन खराब हो सकता है और पेट फूलने जैसी समस्या हो सकती है।
मसालेदार खाना: अगर आपने दोपहर में कुछ ज्यादा मसालेदार खा लिया है, तो उसके तुरंत बाद आम न खाएं। इससे पेट में जलन और एसिडिटी हो सकती है।
कोल्ड ड्रिंक:आम खाने के बाद कोल्ड ड्रिंक या सोडा पीने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है क्योंकि दोनों में शुगर बहुत ज्यादा होती है।
पानी:आम खाने के तुरंत बाद पानी पीने से डाइजेशन पर असर पड़ सकता है और डायरिया होने की संभावना रहती है। पानी पीने में कम से कम 30 मिनट का अंतर रखें।
आम खाने का सही समय
सुबह या दोपहर में खाएं: नाश्ते के बाद या दोपहर के खाने से पहले आम खाना सबसे सही रहता है। इस समय मेटाबॉलिज्म तेज रहता है और आम आसानी से पच जाता है।
खाली पेट न खाएं: खासकर जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या है, उन्हें आम खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इससे पेट में जलन हो सकती है।
रात में आम न खाएं: रात को आम खाना वजन बढ़ा सकता है और पाचन भी बिगड़ सकता है क्योंकि इसमें शुगर और कैलोरी ज्यादा होती है।
आम खाने का सही तरीका
सीधे खाएं: पका हुआ आम धोकर सीधे खाना सबसे अच्छा तरीका है। इससे फाइबर और सभी पोषक तत्व मिलते हैं।
ठंडा खाएं पर बहुत ज्यादा नहीं: आम को थोड़ी देर फ्रिज में रखकर ठंडा करें लेकिन बहुत ज्यादा ठंडा आम खाने से गले में खराश हो सकती है।
भिगोकर खाएं: आम को 30 मिनट पानी में भिगोकर खाने से उसकी गर्म तासीर कम हो जाती है और पाचन भी अच्छा रहता है।
ज्यादा न खाएं: भले ही आम बहुत स्वादिष्ट हो, लेकिन एक दिन में 1-2 आम ही खाएं। ज्यादा खाने से वजन और ब्लड शुगर बढ़ सकता है।
Disclaimer: यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।