How To Adopt Healthy Lifestyle-डॉ. नरेश त्रेहान ने शनिवार 14 दिसंबर 2024 को ‘दिल, जिगर, जान’ सेशन में बेहतर स्वास्थ्य के लिए रोज़ की जिंदगी जीने के तरीके पर कई जरूरी बातें बताई।मेदांता अस्पताल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. त्रेहान ने बताया कि कंट्रोल आपके जीवन में बेहद जरूरी शब्द है,आपको अपनी जिंदगी के रहने के तरीके पर और सही खाने पीने पर कंट्रोल बहुत जरूरी है इससे न न सिर्फ लंबी उम्र पाई जा सकती है, बल्कि हार्ट हेल्थ को भी बेहतर बनाया जा सकता है।इसके लिए डॉ. नरेश त्रेहान ने सबसे पहले सफेद चीजों से दूरी और शराब के सेवन से बचने के लिए कहा।
4 सफेद’ चीजों से करें परहेज
डॉ. त्रेहान ने बताया कि हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए डाइट में से चार सफेद चीजों को हटाना बेहद जरूरी है।ये हर तरह से नुकसानदेह होती है,जिसका किसी भी तरह कोई पोषण नहीं मिलता है।
ये भी पढ़ें:चंबल के दस्यू सम्राट मान सिंह की ग्रामीण करते हैं पूजा-अर्चना
1. शुगर (चीनी)
चीनी का अधिक सेवन वजन बढ़ाने और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ा सकता है। उन्होंने एक दिन में केवल एक चम्मच चीनी लेने की सलाह दी। साथ ही, आर्टिफिशियल स्वीटनर्स से भी बचने की बात कही।
2. व्हाइट राइस
चावल के अधिक सेवन से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है, जिससे मधुमेह और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है।
3. मैदा (Refined Flour)
मैदा शरीर में धीरे-धीरे फैट में बदलता है, जिससे वजन बढ़ता है और पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं।
4. आलू
आलू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है। गलत तरीके से आलू का सेवन वजन बढ़ाने और अन्य बीमारियों का कारण बन सकता है।
शराब का सेवन सीमित करें
उन्होंने कहा कि कभी-कभी शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए ठीक हो सकता है, लेकिन इसे आदत नहीं बनाना चाहिए। खासतौर पर यदि आप दिल की बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो शराब से दूरी बनाए रखें। इसके अलावा, उन्होंने रोजाना एक्सरसाइज और वजन की निगरानी पर जोर दिया।
रोजाना एक्सरसाइज जरूरी
डॉ. त्रेहान ने रोज़ाना एक्सरसाइज चाहे वो थोड़ी देर के लिए हो बेहद जरूरी बताया।उनका कहना है कि हेल्दी रहकर न केवल बीमारियों से बचा जा सकता है, बल्कि जीवन को बेहतर तरीके से जिया जा सकता है।