• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 15, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home हेल्थ

Health tips : नींद और हेल्थ का क्या है कोई गहरा रिश्ता, जानिए पेट के बल सोने से क्या होती हैं समस्याएं

पेट के बल सोने की आदत से रीढ़, गर्दन, सांस और पाचन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। पीठ या करवट लेकर सोना बेहतर विकल्प है।

by SYED BUSHRA
June 22, 2025
in हेल्थ
0
Sleeping on Stomach Health Effects
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Sleeping on Stomach Health Effects : सिर्फ हेल्दी खाना और एक्सरसाइज ही नहीं, अच्छी नींद भी हमारी सेहत के लिए उतनी ही ज़रूरी है। डॉक्टरों के मुताबिक हर इंसान को रोज़ाना 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। लेकिन आजकल की तेज़ और तनाव भरी ज़िंदगी में चैन की नींद लेना भी किसी चुनौती से कम नहीं है।

सोने की गलत आदतें भी बन सकती हैं परेशानी की वजह

बहुत से लोग रात में लेट तो जाते हैं, लेकिन नींद नहीं आती। कुछ लोगों की सोने की पोजीशन ही ठीक नहीं होती, जैसे कि पेट के बल सोना। अगर आपको भी ऐसी ही आदत है, तो सतर्क हो जाइए, क्योंकि यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। डॉक्टर स्मिता पटेल (एमबीबीएस, पीएचडी) के अनुसार, पेट के बल सोने से शरीर पर कई तरह का दबाव पड़ता है जो आगे चलकर गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।

Related posts

Health news : क्या आप डस्ट एलर्जी से है परेशान आज़माएं ये घरेलू नुस्खे, खुजली छींक और रैशेज से तुरंत आराम पाएं

Health news : क्या आप डस्ट एलर्जी से है परेशान आज़माएं ये घरेलू नुस्खे, खुजली छींक और रैशेज से तुरंत आराम पाएं

August 14, 2025
water intake and kidney health tips

Healthy Kidneys tips: क्या कम पानी पीने से बिगड़ जाती है किडनी की सेहत, इसको हेल्दी रखने के लिए कितना पानी पिएं

August 9, 2025

रीढ़ की हड्डी पर असर

जब आप पेट के बल सोते हैं, तो आपकी रीढ़ को सही सपोर्ट नहीं मिल पाता। इससे उस पर ज़रूरत से ज़्यादा दबाव पड़ता है, जिससे पीठ दर्द या रीढ़ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

गर्दन में अकड़न और दर्द

इस पोजीशन में सोने से आपको सिर को एक तरफ घुमाकर रखना पड़ता है। इससे गर्दन की मांसपेशियों पर तनाव बढ़ता है, जो आगे चलकर सर्वाइकल पेन यानी गर्दन की अकड़न या दर्द का कारण बन सकता है।

सांस लेने में दिक्कत

पेट के बल सोने से छाती पर दबाव पड़ता है। इससे फेफड़ों को पूरा फैलने में रुकावट होती है और सांस लेने में परेशानी हो सकती है।

आंतरिक अंगों पर दबाव

इस स्थिति में पेट और अंदरूनी अंगों पर दबाव बनता है। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी या अपच हो सकती हैं।

चेहरे की त्वचा पर असर

पेट के बल सोते समय चेहरा तकिए पर दब जाता है। इससे त्वचा पर रगड़ होती है, जो झुर्रियों, दाने या अन्य स्किन प्रॉब्लम्स का कारण बन सकती है।

क्या करें इस आदत से बचने के लिए?

पीठ या करवट लेकर सोने की कोशिश करें।इससे रीढ़ और गर्दन को अच्छा सपोर्ट मिलता है।

सही तकिया चुनें, ऐसा तकिया लें जो गर्दन और रीढ़ को आराम दे सके।

धीरे-धीरे बदलाव लाएं, एकदम से पोजीशन बदलना मुश्किल हो सकता है, इसलिए धीरे-धीरे अपने सोने का तरीका बदलें।

इन आसान टिप्स को अपनाकर आप न केवल अच्छी नींद ले पाएंगे, बल्कि कई शारीरिक परेशानियों से भी बच सकेंगे।

डिस्क्लेमर:यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए दी गई है। News1 India किसी चिकित्सा सलाह का दावा नहीं करता। किसी भी स्वास्थ्य निर्णय से पहले विशेषज्ञ की राय अवश्य लें।

Tags: Sleep Health TipsSleeping Posture Awareness
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Iran-Israel War : मिसाइलों से धधकता आसमान,खतरे में कई देशों का हवाई क्षेत्र ,जंग जारी,तबाही यकीनी

Next Post

दलित की बारात को रोकने पर एटा में बवाल, पुलिस पर पथराव में सिपाही घायल

SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Next Post
Eta

दलित की बारात को रोकने पर एटा में बवाल, पुलिस पर पथराव में सिपाही घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version