Dry Fruits Sugar: किस ड्राई फ्रूट में होती है सबसे ज्यादा शुगर जानिए Dry Fruits का मीठा सच

किशमिश पोषक तत्वों से भरपूर होती है, लेकिन इसमें प्राकृतिक शुगर अधिक होती है। सीमित मात्रा में खाना फायदेमंद है, ज्यादा खाने से शुगर और वजन बढ़ सकता है।

Dry Fruits Sugar: ड्राईफ्रूट्स को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इनमें भरपूर एनर्जी होती है, इसीलिए लोग इन्हें सुबह भीगे हुए रूप में या दिनभर हेल्दी स्नैक के तौर पर खाते हैं। बादाम, अखरोट, काजू और किशमिश जैसी चीज़ें न सिर्फ शरीर को ताकत देती हैं बल्कि दिमाग को तेज़ और थकान को भी दूर करती हैं। लेकिन अक्सर हम इन्हें “नेचुरल” और “हेल्दी” मानकर इनका एक पहलू नजरअंदाज कर देते हैं।इनका शुगर कंटेंट। कई ड्राईफ्रूट्स में शुगर की मात्रा इतनी ज्यादा होती है कि वो मिठाइयों से भी आगे निकल जाते हैं। ऐसे में यह जानना ज़रूरी हो जाता है कि किस ड्राईफ्रूट में सबसे ज्यादा मिठास यानी शुगर होती है।

सबसे ज्यादा शुगर होता है किशमिश में

किशमिश यानी सूखे अंगूर में बाकी सभी ड्राईफ्रूट्स के मुकाबले सबसे ज्यादा नेचुरल शुगर होती है। 100 ग्राम किशमिश में लगभग 59 से 65 ग्राम तक चीनी पाई जाती है, जो किसी भी मिठाई से कम नहीं है।

क्या किशमिश ज़्यादा खाना नुकसानदायक है?

हालांकि किशमिश में मौजूद शुगर प्राकृतिक होती है, लेकिन इसे अधिक मात्रा में खाना शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

ज्यादा खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

डायबिटीज से जूझ रहे लोगों को इसे बहुत सीमित मात्रा में खाना चाहिए।

वजन घटाने की सोच रहे लोगों को भी किशमिश संभलकर खानी चाहिए क्योंकि इसमें कैलोरी भी काफी होती है।

रोजाना कितनी किशमिश खानी चाहिए?

डॉक्टर और डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना 1 से 2 टेबलस्पून (यानी करीब 15–20 किशमिश) खाई जा सकती है। इससे शरीर को फायदे भी मिलते हैं और नुकसान की संभावना भी नहीं रहती।किशमिश में आयरन, फाइबर और पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो खून की कमी, कब्ज और कमजोर इम्यूनिटी जैसी समस्याओं में काफी फायदेमंद होता है।

लेकिन ध्यान रहे, “हेल्दी है तो जितना चाहे खा लो” वाली सोच आपको नुकसान पहुंचा सकती है। हर चीज़ की एक सीमा होती है, और उसी में भलाई है।

Exit mobile version