Healthy Aging : सिर्फ बढ़ती उम्र ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की गलत आदतें और खराब लाइफस्टाइल भी शरीर को समय से पहले बूढ़ा दिखा सकती हैं। ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. एकांश देबुका के अनुसार, घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजें लगातार दर्द और गलत बॉडी पोस्ट्चर की वजह बन सकती हैं, जिससे उम्र का असर जल्दी दिखाई देने लगता है।
इन 5 चीजों से रहें सावधान
घिसा हुआ गद्दा: पुराना या दबा हुआ गद्दा रीढ़ की हड्डी को सही सपोर्ट नहीं देता। इससे लंबे समय तक कमर दर्द की समस्या हो सकती है।
बहुत मोटा या बहुत पतला तकिया: गलत ऊंचाई वाला तकिया गर्दन की प्राकृतिक स्थिति बिगाड़ सकता है, जिससे सर्वाइकल और गर्दन दर्द का खतरा बढ़ जाता है।
गलत कुर्सी: ऐसी कुर्सी जिसमें गर्दन और पीठ का सहारा न हो, उस पर लंबे समय तक बैठने से पीठ और कंधों में दर्द हो सकता है।
घिसे हुए जूते या चप्पल: घिसे तलवों वाले फुटवियर पैरों, एड़ियों और घुटनों पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं, जिससे लगातार दर्द की समस्या हो सकती है।
सिंगल स्ट्रैप बैग: एक कंधे पर वजन उठाने से शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है और कंधे व गर्दन में दर्द की शिकायत बढ़ सकती है।
जवान बने रहने के लिए अपनाएं ये आदतें
रोजाना हल्की एक्सरसाइज, वॉक या योग करें। संतुलित और घर का बना भोजन खाएं तथा जंक फूड कम करें। पर्याप्त पानी पिएं, अच्छी नींद लें और त्वचा को धूप से बचाने के लिए सनस्क्रीन व मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। ये आदतें लंबे समय तक शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं।
ध्यान रखें
यदि कमर, गर्दन या जोड़ों का दर्द लंबे समय तक बना रहे, तो इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज न करें। सही कारण जानने और उचित इलाज के लिए ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।
