Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home TOP NEWS

खाली पेट वॉक या खाने के बाद? जानिए कौन सी वॉक वजन घटाने में है अधिक फायदेमंद

Healthy tips : चलना हमेशा से एक बेहतरीन व्यायाम माना जाता रहा है। पुराने समय में लोग जिम नहीं जाते थे और न ही अलग से एक्सरसाइज का समय निकालते थे...

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
October 3, 2024
in TOP NEWS
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Healthy tips : चलना हमेशा से एक बेहतरीन व्यायाम माना जाता रहा है। पुराने समय में लोग जिम नहीं जाते थे और न ही अलग से एक्सरसाइज का समय निकालते थे। उनके द‍िनचर्या में शामिल शारीरिक परिश्रम ही उनकी फिटनेस का राज था। आज भी बहुत से लोग फिटनेस के लिए मॉर्निंग या ईवनिंग वॉक को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हैं। 10,000 कदम चलने का कॉन्सेप्ट आजकल वॉकिंग को एक नया फिटनेस ट्रेंड बना चुका है। फैंसी डाइट के बजाय वॉकिंग और हेल्दी डाइट के माध्यम से सही स्वास्थ्य पाया जा सकता है।

हालांकि, सवाल उठता है कि खाली पेट वॉक करना अधिक फायदेमंद है या खाना खाने के बाद? इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

RELATED POSTS

Healthy Tips : ‘जामुन’ खाने से और भी स्वस्थ हो जाता है शरीर, जानिए इसके अनगिनत फायदे

Healthy Tips : ‘जामुन’ खाने से और भी स्वस्थ हो जाता है शरीर, जानिए इसके अनगिनत फायदे

March 26, 2025
Health News: Walk सेहत के लिए होती है फायदेमंद लेकिन , जानिये किस उम्र में कितना चलना होता है सही

Health News: Walk सेहत के लिए होती है फायदेमंद लेकिन , जानिये किस उम्र में कितना चलना होता है सही

January 8, 2025

खाली पेट वॉक के फायदे

ऐसा कहा जाता है, कि खाली पेट वॉक करने से शरीर में जमा हुआ फैट पिघलने लगता है क्योंकि यह फैट ऑक्सीकरण को बढ़ावा देता है।

1. मेटाबॉलिज्म बढ़ता है: सुबह-सुबह वॉक करने से आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है, जिससे शरीर पोषक तत्वों का सही उपयोग कर पाता है।
2. एनर्जी रहती है हाई: मेटाबॉलिज्म अच्छा होने से आपकी एनर्जी बनी रहती है और आप दिनभर बिना थके काम कर सकते हैं।
3. वजन घटाने में मदद: खाली पेट वॉक करने से फैट तेजी से बर्न होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
4. अधिक कैलोरी बर्न: नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी के अनुसार, खाली पेट व्यायाम करने वाले लोग खाने के बाद व्यायाम करने वालों की तुलना में 70% अधिक कैलोरी बर्न करते हैं।
5. विटामिन डी का अवशोषण: सुबह खाली पेट चलने से आपको विटामिन डी भी मिलता है, जो सूरज की किरणों के कारण आसानी से अवशोषित होता है।

खाने के बाद वॉक के फायदे

ऐसा कहा जाता है, कि खाने के बाद वॉक करने से पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

1. डाइजेशन होता है बेहतर: खाना खाने के बाद वॉक करना पाचन को तेज करता है और भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है।
2. हृदय रोगों का खतरा कम होता है: वॉकिंग ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखती है और हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है।
3. डायबिटीज कंट्रोल: टाइप 2 डायबिटीज से ग्रसित लोगों के लिए भोजन के बाद वॉक करना बेहद फायदेमंद है क्योंकि यह इंसुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ाता है।
4. एसिडिटी कम होती है: भोजन के बाद वॉक करने से पेट फूलने, खट्टी डकार आने और एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है।

चाहे खाली पेट वॉक करें या खाने के बाद, दोनों ही शरीर के लिए लाभकारी हैं। खाली पेट वॉक करने से तेजी से फैट बर्न होता है, जबकि खाने के बाद वॉक करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है और हृदय व डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचाव होता है। यह आपकी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं और शारीरिक स्थिति पर निर्भर करता है कि कौन सा विकल्प आपके लिए अधिक उपयुक्त है।

Tags: Healthy Tipswalk
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Healthy Tips : ‘जामुन’ खाने से और भी स्वस्थ हो जाता है शरीर, जानिए इसके अनगिनत फायदे

Healthy Tips : ‘जामुन’ खाने से और भी स्वस्थ हो जाता है शरीर, जानिए इसके अनगिनत फायदे

by Kirtika Tyagi
March 26, 2025
0

Healthy Tips : गर्मी का सीजन शुरू होते ही कई ऐसे फल बाजार में आ जाते हैं, जिन्हें खाने के...

Health News: Walk सेहत के लिए होती है फायदेमंद लेकिन , जानिये किस उम्र में कितना चलना होता है सही

Health News: Walk सेहत के लिए होती है फायदेमंद लेकिन , जानिये किस उम्र में कितना चलना होता है सही

by Sadaf Farooqui
January 8, 2025
0

Health News: ख़ुद को फिट रखने के लिए walk एक सरल और सहज तरीक़ा है इसीलिए टहलना सेहत के लिए...

Health Tips: किस वजह से इतनी तेजी से बढ़ता है शादी के बाद महिलाओं का वजन, एक्सपर्ट ने बताई ये बात, आज ही फॉलो करें ये टिप्स

by Muskaan Rajput
February 20, 2023
0

जैसे ही किसी लड़की की शादी होती है तो उसका जीरो फिगर मोटापे में तब्दील हो जाता है. इसकी शिकार...

Vastu Tips: घर में घड़ी की सही दिशा न होने पर, दिखेगा नकारात्मक शक्ति का प्रभाव

by Web Desk
July 5, 2022
0

Vastu Tips: अक्सर हमने लोगों के घरों में घड़ी लगी हुई देखी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर...

Next Post
Varanasi

Varanasi: साईं मूर्ति हटाने का विवाद, वाराणसी पुलिस ने अजय शर्मा को किया गिरफ्तार

Delhi

Delhi Doctor Murder : मरीज़ बनकर आए और ले ली जान, दिल्ली के अस्पताल में एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version