Wednesday, October 8, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home राष्ट्रीय

Himachal Bus Accident: सड़क पर गिरा पहाड़ ,भारी मलबे के नीचे दबी बस,दर्दनाक हादसे में 12 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में बरठी के पास एक निजी बस पर अचानक पहाड़ी मलबा गिर गया। हादसे में 12 लोगों की मौत की आशंका है। राहत-बचाव कार्य जारी है और सीएम सुक्खू स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
October 8, 2025
in राष्ट्रीय
Himachal Bus Landslide Accident Rescue
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Himachal Bus Accident::हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि बरठी के पास से गुजर रही एक निजी बस पर अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर पड़ा। इस हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बस में उस समय करीब 30 यात्री सवार थे। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

मलबे के नीचे दबी बस,12 की मौत की आशंका

रिपोर्ट्स के अनुसार, संतोषी नाम की यह निजी बस मरोतन से घुमारवीं जा रही थी। शाम करीब 6 बजकर 25 मिनट पर, भालू पुल और बरठी के पास अचानक पहाड़ी दरक गई। मलबा और बड़े-बड़े पत्थर सीधे बस की छत पर आ गिरे। हादसे के बाद बस पूरी तरह तहस-नहस हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अब तक 12 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

RELATED POSTS

No Content Available

तेजी से चल रहा राहत और बचाव कार्य

स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं। भारी मात्रा में मलबा होने के कारण रेस्क्यू कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम चल रहा है। अब तक 10 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि दो बच्चों को जिंदा बाहर निकाला गया है। एम्बुलेंस मौके पर मौजूद हैं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा रहा है। स्थानीय लोग भी राहत कार्य में प्रशासन की मदद कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक, दिए राहत के निर्देश

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत और बचाव कार्य में किसी भी तरह की देरी न हो। उन्होंने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उनके इलाज की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री लगातार संपर्क में

मुख्यमंत्री सुक्खू शिमला से स्थिति पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं। वे जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन की हर गतिविधि की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।

Tags: 1. Himachal Pradesh Bus AccidentLandslide Rescue Operation
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
IPS Officer Shoots Self Wife

IPS Officer suside: IPS अधिकारी ने खुद को क्यों गोली मार की आत्महत्या, IAS पत्नी मुख्यमंत्री के साथ जापान दौरे पर

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav की आजम खान से अहम मुलाकात: सपा में रणनीति, संतुलन और भविष्य की सियासत पर मंथन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version