• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 30, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

Himachal landslide: मणिकर्ण में भूस्खलन से बड़ा हादसा, 6 की मौत, दर्जनों घायल

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मणिकर्ण में रविवार शाम भूस्खलन से बड़ा हादसा हुआ। गुरुद्वारा के पास एक विशाल चीड़ का पेड़ उखड़कर गिरने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों घायल हो गए। राहत कार्य जारी है।

by Mayank Yadav
March 30, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Himachal
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Himachal landslide: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मणिकर्ण में रविवार शाम बड़ा भूस्खलन हुआ, जिसमें छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा मणिकर्ण गुरुद्वारा के पास हुआ, जहां पहाड़ी से अचानक भारी मलबा गिरने के कारण एक विशाल चीड़ का पेड़ उखड़कर सड़क पर आ गिरा। इसकी चपेट में वहां बैठे लोग और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां आ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय कुछ लोग सड़क किनारे पेड़ की छांव में बैठे थे, तभी अचानक पहाड़ी से मलबा गिरा और पेड़ उखड़ गया। मरने वालों में एक स्थानीय रेहड़ी संचालक और तीन पर्यटक शामिल हैं, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

Landslide in Kullu near Manikaran Sahib in Himachal #Landslide pic.twitter.com/iNKQd763Sp

— Dhirendra Kumar/धीरेंद्र कुमार (@dhir022) March 30, 2025

Related posts

Himachal

Himachal में बादल फटने से मची तबाही: बाढ़ में दो की मौत, 20 लोगों के बहने की आशंका

June 26, 2025
Himachal

Himachal News: हिमाचल विधानसभा ने भत्ता पेंशन अधिनियम 2024 किया पारित

September 5, 2024

अचानक आया मलबा, पेड़ उखड़कर गिरा

Himachal हादसा रविवार शाम करीब पांच बजे हुआ, जब मणिकर्ण गुरुद्वारा के पास अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिरने लगा। देखते ही देखते मलबा एक बड़े चीड़ के पेड़ से टकराया, जिससे वह उखड़कर नीचे बैठे लोगों पर जा गिरा। इस हादसे में सड़क किनारे खड़ी एक रेहड़ी, सूमो कार और कुछ अन्य गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, कुछ लोग मलबे में दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

इस Himachal हादसे में घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में तीन पर्यटक, दो वाहन सवार और एक स्थानीय दुकानदार शामिल हैं। अस्पताल में भर्ती किए गए घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कुल्लू के एडीएम अश्वनी कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं।

सड़क बंद, यातायात डायवर्ट

भूस्खलन के कारण कुल्लू-मणिकर्ण मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करने के लिए मणिकर्ण से पहले ही ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से पहाड़ी क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की है, क्योंकि लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

जारी है सर्च ऑपरेशन

Himachal प्रशासन ने एहतियातन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, क्योंकि मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम राहत कार्य में जुटी हुई है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है और घायलों के इलाज के लिए विशेष चिकित्सा व्यवस्था की जा रही है।

Myanmar earthquake: म्यांमार में भूकंप से तबाही, बार-बार कांप रही धरती, भारत ने भेजी मदद
Tags: Himachal
Share196Tweet123Share49
Previous Post

‘मार्च 2026 के बाद नक्सलवाद इतिहास होगा’– 50 नक्सलियों के सरेंडर पर अमित शाह

Next Post

Bareilly gangrape: दिल दहलाने वाली वारदात… कार में खींचकर गैंगरेप, गोली मारकर फेंका, गहने भी लूटे

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Himachal

Himachal में बादल फटने से मची तबाही: बाढ़ में दो की मौत, 20 लोगों के बहने की आशंका

by Mayank Yadav
June 26, 2025
0

Himachal cloud burst: हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने भयानक तबाही मचा दी है। कुल्लू...

Himachal

Himachal News: हिमाचल विधानसभा ने भत्ता पेंशन अधिनियम 2024 किया पारित

by Akhand Pratap Singh
September 5, 2024
0

Himachal Assembly : हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश विधान सभा (सदस्यों के भत्ते और पेंशन) अधिनियम, 2024...

क्रॉस वोटिंग के बाद हिमाचल की कांग्रेस सरकार खतरे में, विपक्ष ने किया फ्लोर टेस्ट की मांग शिमला

Himachal : क्रॉस वोटिंग के बाद हिमाचल की कांग्रेस सरकार खतरे में, विपक्ष ने किया फ्लोर टेस्ट की मांग

by Gautam Jha
February 28, 2024
0

शिमला। हिमाचल में कल हुए राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार पर सत्ता से...

हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: हिमाचल में ‘ऑपरेशन लोटस’ की आहट, जानिए 9 विधायकों के क्रॉस वोटिंग का गणित

by Saurabh Chaturvedi
February 27, 2024
0

नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव में हिमाचल की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस को बड़ा झटका लगते हुए दिख रहा है. यहां पर...

Next Post
Bareilly

Bareilly gangrape: दिल दहलाने वाली वारदात... कार में खींचकर गैंगरेप, गोली मारकर फेंका, गहने भी लूटे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Sunny Deol

आ रही है Sunny Deol की फिल्म ‘ लाहौर 1947’, जानें किस महीने से शुरु हो रही शूटिंग?

September 30, 2025
Meerut

गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जुड़वा भ्रूण की मौत; पति पर भी गंभीर आरोप

September 30, 2025
Delhi News

बिना किसी सिग्नल के अब सफर बनेगा यादगार, दिल्ली से गुरुग्राम तक बनने जा रही हैं 20 किमी. लंबी चमकदार सड़कें…

September 30, 2025
KDA Housing Project

KDA कानपुर में 80 नए गांव KDA की सीमा में शामिल, नए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की तैयारी शुरू

September 30, 2025
Gold Price Today

Gold Price Today : दशहरे से पहले सोने ने दिया झटका, 1.18 लाख के पार पहुंचे रेट

September 30, 2025
Pawan Singh

भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh की कुशवाहा पार्टी में एंट्री की तैयारी, शाहाबाद का खेल बदलने वाला मोड़!

September 30, 2025
Raebareli

Raebareli में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला! 7 कार्यकर्त्रियों का गलत चयन, DPO-CDPO भी दोषी

September 30, 2025
Baba Vanga Predictions: भविष्यवाणी क्या होंगी सच, जानिए 2025 के आखिरी में कौन सी चार राशियों को मिलेगा किस्मत का वरदान

Baba Vanga Predictions: भविष्यवाणी क्या होंगी सच, जानिए 2025 के आखिरी में कौन सी चार राशियों को मिलेगा किस्मत का वरदान

September 30, 2025
Azam Khan

‘बड़े लोगों का छोटी गली में रहने वाला यह खादिम खैर मकदम करता है’, अखिलेश पर आज़म का सियासी तंज

September 30, 2025
UP

UP के करोड़ों लावारिस खातों को मिलेंगे नए वारिस, परिजनों को आसानी से मिलेंगे 7,211 करोड़

September 30, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version