• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, September 27, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

Himachal में मूसलाधार बारिश से तबाही, दिल्ली-यूपी-राजस्थान में भी अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

हिमाचल में रातभर हुई मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी। धर्मशाला समेत कई इलाकों में पानी भर गया और जनजीवन प्रभावित हो गया। दिल्ली, यूपी, राजस्थान और पूर्वोत्तर में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

by Mayank Yadav
June 25, 2025
in Breaking, Latest News, मौसम
0
Himachal rain
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Himachal rain: देश के कई हिस्सों में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। हिमाचल प्रदेश में बीती रात मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी। धर्मशाला समेत कई इलाकों में रात को अचानक बादल फटने जैसे हालात बन गए। पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, यूपी और राजस्थान में भी बारिश का दौर जारी है। दिल्ली में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी अगले सात दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। देशभर में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने को कहा गया है।

हिमाचल में भारी तबाही, रात भर बरसात का कहर

Himachal प्रदेश में मंगलवार देर रात से भारी बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। धर्मशाला में बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश ने रात को हालात बिगाड़ दिए। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है और सड़कों पर पानी भर गया है। जलभराव के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बारिश से लिची और आम की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। IMD ने चेताया है कि नदियों और नालों के किनारे न जाएं क्योंकि अचानक जलस्तर बढ़ने का खतरा है। लैंडस्लाइड संभावित इलाकों से भी दूर रहने की सलाह दी गई है।

Related posts

Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
UP Crime

कलयुगी बेटे ने मां के साथ की दरिंदगी, पोते को देनी पड़ी अपने ही पिता के खिलाफ गवाही…

September 27, 2025

दिल्ली-यूपी-राजस्थान में बारिश का सिलसिला जारी

दिल्ली में मानसून की दस्तक से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में भी 30 जून तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते सड़कों पर फिसलन और विजिबिलिटी घटने की वजह से वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पहाड़ों में लैंडस्लाइड और विजिबिलिटी का खतरा

Himachal, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में लगातार बारिश के चलते लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पहाड़ी इलाकों में विजिबिलिटी 25 मीटर तक गिर सकती है, जिससे ड्राइविंग बेहद खतरनाक हो सकती है। IMD ने टूरिस्ट और लोकल लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित जगहों से दूर रहने को कहा है। अगले चार दिनों तक बारिश जारी रहने के आसार हैं, हालांकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस कल से थोड़ा कमजोर पड़ सकता है।

पूर्वोत्तर, बिहार और झारखंड में भी भारी बारिश की आशंका

पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों तक कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 28 जून तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक देश के मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर हिस्सों में लगातार बारिश का दौर बना रहेगा। IMD ने पूरे देश में लोगों को सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

PDA वाले भागवत कथा सुन सकते हैं तो सुना क्यों नहीं सकते? अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा हमला, कहा- कथावाचक पर बना ले कानून

Tags: Himachal Rain
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Instagram is testing photo albums, because nothing is sacred anymore

Next Post

उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पंचायत की अजीबोगरीब सज़ा

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Next Post
Muzaffarnagar

उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पंचायत की अजीबोगरीब सज़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

September 27, 2025
Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

September 27, 2025
Bihar Women Employment Scheme 2025

Women Employment Scheme 2025: बिहार में महिला रोजगार योजना शुरू,हर पात्र महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची

September 27, 2025
UP Crime

कलयुगी बेटे ने मां के साथ की दरिंदगी, पोते को देनी पड़ी अपने ही पिता के खिलाफ गवाही…

September 27, 2025
Maulana Tauqeer Raza

14 दिन के लिए मौलाना तौकीर रज़ा को हुई जेल, जानें क्या है बरेली हिंसा का मामला ?

September 27, 2025
Radhe Maa in Avika Gor Wedding

अविका और मिलिंद को मिला राधे मां का आशिर्वाद, शो में आने से भड़के लोग

September 27, 2025
Asia Cup 2025: सुपर ओवर में हुए सुपर डुपर ड्रामे के बाद भारत को कैसे मिली जीत, अंपायरिंग विवाद से मचा बवाल

Asia Cup 2025: सुपर ओवर में हुए सुपर डुपर ड्रामे के बाद भारत को कैसे मिली जीत, अंपायरिंग विवाद से मचा बवाल

September 27, 2025
Delhi crime news: मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता को गोली मार दिनदहाड़े की  हत्या

Delhi crime news: मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता को गोली मार दिनदहाड़े की हत्या

September 27, 2025
New Rules: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कौन से नियम जानिए रेलवे टिकट, पेंशन, UPI और गैस सिलेंडर के दामों में क्या होंगे नए बदलाव

New Rules: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कौन से नियम जानिए रेलवे टिकट, पेंशन, UPI और गैस सिलेंडर के दामों में क्या होंगे नए बदलाव

September 27, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version