Monday, November 3, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

Hindenburg Research : हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर अडानी का जवाब- हमारा सेबी से कोई रिश्ता नहीं

Hindenburg Research : हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक दिन पहले जारी की एक रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि अडानी ग्रुप और सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच के बीच व्यापारिक संबंध हैं।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
August 11, 2024
in Breaking
Hindenburg Research
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Hindenburg Research : अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म Hindenburg Research की नई रिपोर्ट आने के बाद से हंगामा मचा हुआ है। अब अदानी ग्रुप ने शनिवार देर शाम आई इस रिपोर्ट पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए अदानी ग्रुप ने रविवार को कहा कि उसका सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच के साथ कोई व्यावसायिक संबंध नहीं है, जैसा कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में दावा किया गया है।

जिन व्यक्तियों का उल्लेख, उनके साथ कोई संबंध नहीं 

अदानी ग्रुप ने Hindenburg Research की नई रिपोर्ट को एक दिन बाद खारिज करते हुए कहा कि अदानी ग्रुप का रिपोर्ट में उल्लिखित व्यक्तियों या मामलों से व्यावसायिक रूप से कोई लेना-देना नहीं है। यह हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा शनिवार देर शाम जारी की गई सनसनीखेज रिपोर्ट पर अदानी ग्रुप की पहली प्रतिक्रिया है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि विनोद अदानी और उनके करीबी सहयोगियों और सेबी अध्यक्ष माधबी पुरी बुच ने कुछ विदेशी फंड्स में निवेश किया था।

RELATED POSTS

दुनिया के टॉप 10 अमीर लोगों की लिस्ट से मुकेश अंबानी हुए बाहर, यहां चेक करें लेटेस्ट लिस्ट

दुनिया के टॉप 10 अमीर लोगों की लिस्ट से मुकेश अंबानी हुए बाहर, यहां चेक करें लेटेस्ट लिस्ट

March 27, 2025
Adani Group

गौतम अडानी ने किया वायर और केबल बिजनेस में उतरने का एलान, Polycab और KEI Ind. के शेयरों में भारी गिरावट

March 21, 2025

विदेशी होल्डिंग की संरचना पारदर्शी 

समूह ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को भी खारिज कर दिया। अदानी ग्रुप ने कहा कि वह अपनी कंपनियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को खारिज करता है और दोहराता है कि उसकी विदेशी होल्डिंग की संरचना पूरी तरह से पारदर्शी है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अदानी ग्रुप के बारे में कहा गया है कि उसने कंपनियों का जाल बुनकर एक जगह से दूसरी जगह फंड्स ट्रांसफर किया है।

 पिछले साल जनवरी में शुरू हुआ मामला

अदानी ग्रुप और Hindenburg Research का मामला नया नहीं है। यह लगभग डेढ़ साल पहले पिछले साल जनवरी में शुरू हुआ था, जब हिंडनबर्ग ने अदानी ग्रुप के खिलाफ अपनी पहली सनसनीखेज रिपोर्ट जारी की थी। इसमें, हिंडनबर्ग ने अदानी ग्रुप पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें शेयर की कीमत बढ़ाने और फंड्स में हेरफेर करना शामिल था। इसके साथ ही हिंडनबर्ग ने इसे कॉर्पोरेट जगत के इतिहास का सबसे बड़ा धोखाधड़ी करार दिया था। उस रिपोर्ट के कारण अदानी ग्रुप को भारी नुकसान उठाना पड़ा था और उसकी कंपनियों का मार्केट कैप $ 80 बिलियन से अधिक गिर गया था।

Hindenburg Research: ये मेरा अपमान करने की कोशिश, सेबी चीफ का हिंडेनबर्ग के आरोपों पर जवाब

हिंडनबर्ग को शो-कॉज नोटिस मिला

बाद में, बाजार नियामक सेबी ने अदानी ग्रुप के खिलाफ हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच शुरू की। सेबी की जांच की निगरानी सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त एक समिति द्वारा की जा रही थी। सेबी की जांच में अभी तक Hindenburg Research के आरोपों को साबित करने के लिए ठोस सबूत नहीं मिले थे। बाजार नियामक ने हाल ही में संबंधित मामले की जांच के तहत अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म को एक शो-कॉज नोटिस भी जारी किया था।

सेबी प्रमुख ने आरोपों को किया खारिज 

अब पूरे मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। हिंडनबर्ग का नया आरोप है कि अदानी ग्रुप के साथ सेबी प्रमुख के कथित संबंध के कारण जांच सही तरीके से नहीं की गई है और सेबी अदानी ग्रुप के खिलाफ कुछ भी नहीं ढूंढ पा रही है। अदानी ग्रुप से पहले, सेबी अध्यक्ष माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच ने भी आज सुबह एक संयुक्त बयान जारी कर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने हिंडनबर्ग के आरोपों को अपनी चरित्र हत्या करने का प्रयास बताया है।

Tags: Adani GroupHindenburg Research
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

दुनिया के टॉप 10 अमीर लोगों की लिस्ट से मुकेश अंबानी हुए बाहर, यहां चेक करें लेटेस्ट लिस्ट

दुनिया के टॉप 10 अमीर लोगों की लिस्ट से मुकेश अंबानी हुए बाहर, यहां चेक करें लेटेस्ट लिस्ट

by Kirtika Tyagi
March 27, 2025

Adani Group : अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी संपत्ति बढ़ाने में देश के सबसे अमीर लोगों में शीर्ष पर...

Adani Group

गौतम अडानी ने किया वायर और केबल बिजनेस में उतरने का एलान, Polycab और KEI Ind. के शेयरों में भारी गिरावट

by Gulshan
March 21, 2025

Adani Group : एशिया के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में से एक, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने आज...

Mumbai : क्या है Motilal Nagar redevelopment project किसको मिला इसका ठेका रहवासियों को मिलेगा कितने square फीट का मकान

Mumbai : क्या है Motilal Nagar redevelopment project किसको मिला इसका ठेका रहवासियों को मिलेगा कितने square फीट का मकान

by SYED BUSHRA
March 14, 2025

Motilal Nagar Redevelopment Project : पिछले कुछ दिनों से मुंबई के गोरेगांव वेस्ट में स्थित मोतीलाल नगर पुनर्विकास प्रोजेक्ट चर्चा...

Adani Group

अदाणी ग्रुप के शेयरों में तूफानी तेजी, जानें 11 प्रतिशत तक कैसे उछले स्टॉक्स ?

by Gulshan
March 5, 2025

Adani Group : अदाणी ग्रुप के शेयरों में बुधवार को तूफानी तेजी देखने को मिली। पोर्ट्स से लेकर एनर्जी तक...

Hindenburg

Hindenburg Research: ये मेरा अपमान करने की कोशिश, सेबी चीफ का हिंडेनबर्ग के आरोपों पर जवाब

by Mayank Yadav
August 11, 2024

Hindenburg Research Report : हिंडनबर्ग रिसर्च ने शनिवार रात जारी एक नई रिपोर्ट में सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच...

Next Post
Californium Stone

Californium Stone: 850 करोड़ का कैलिफोर्नियम चुरा ले गए चोर, परमाणु बनाने में आता है काम

UP Politics

मायावती ने पार्टी बैठक में किया बड़ा ऐलान, उपचुनाव में BSP कितनें सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version