Monday, November 3, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

Hindenburg : आज किसको डूबोएगा हिंडनबर्ग? एक पोस्ट ने भारतीय अमीरों की रोकीं सांसे

Hindenburg Research Report: हिंडनबर्ग रिसर्च ने पिछले साल जनवरी में अडानी समूह के बारे में एक ऐसी रिपोर्ट प्रकाशित की थी जिसने शेयर बाजार को हिलाकर रख दिया था। अब ऐसा लगता है कि वे इस मामले में एक नई जानकारी के साथ सामने आने वाले हैं।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
August 10, 2024
in Breaking
Hindenburg
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Hindenburg : करीब डेढ़ साल पहले भारत के प्रमुख कारोबारी समूहों में से एक अडानी ग्रुप के खिलाफ सनसनीखेज रिपोर्ट लाकर सुर्खियों में आई हिंडनबर्ग एक बार फिर चर्चा में है। अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने भारत में एक नया खुलासा किया है। इसके बाद से ही अटकलों का बाजार गर्म है।

Hindenburg

RELATED POSTS

Hindenburg Research

Hindenburg Research : हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर अडानी का जवाब- हमारा सेबी से कोई रिश्ता नहीं

August 11, 2024
Hindenburg

Hindenburg Research: ये मेरा अपमान करने की कोशिश, सेबी चीफ का हिंडेनबर्ग के आरोपों पर जवाब

August 11, 2024

Hindenburg के अपडेट के बाद अटकलें तेज

हिंदनबर्ग रिसर्च ने भारतीय समय के अनुसार शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक छोटा सा अपडेट शेयर किया। अमेरिकी फर्म ने बस इतना ही लिखा- भारत, जल्द ही कुछ बड़ा आने वाला है। शेयर होते ही यह अपडेट चर्चा का केंद्र बन गया। सुबह 9:30 बजे तक एक्स पर हिंडनबर्ग के इस अपडेट को डेढ़ लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके थे और करीब साढ़े चार हजार बार इसे रीपोस्ट किया जा चुका था।

अडानी पर पिछले साल आई थी रिपोर्ट

Hindenburg के इस अपडेट के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि अब इसका नया शिकार कौन बनने वाला है। पिछले साल की शुरुआत में हिंडनबर्ग रिसर्च का नाम भारत में तब चर्चा में आया था, जब उसने उस समय भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी के कारोबारी समूह के खिलाफ एक विवादित रिपोर्ट जारी की थी। हिंडनबर्ग रिसर्च ने उस रिपोर्ट में अडानी समूह पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए थे, जिसमें शेयर की कीमतों में हेरफेर से लेकर कारोबार में गलत तरीके अपनाने जैसे आरोप शामिल थे।

‘टी पार्टी’ में शामिल हुए ये नेता, मानसून सत्र खत्म होने के बाद स्पीकर ने दिया था बुलावा

अडानी को हुआ था 86 अरब डॉलर का नुकसान

पिछले साल जनवरी में आई उस Hindenburg रिपोर्ट के बाद अडानी समूह मुश्किल में आ गया था। डेढ़ साल बाद भी अडानी समूह हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों से हुए नुकसान की पूरी तरह भरपाई नहीं कर पाया है। रिपोर्ट की वजह से अडानी समूह के सभी शेयरों की कीमतें गिर गईं। कई शेयर एक महीने से भी ज्यादा समय तक लगभग हर दिन लोअर सर्किट को छू रहे थे। उस समय समूह को बाजार पूंजीकरण में 86 अरब डॉलर का भारी नुकसान उठाना पड़ा था।

Something big soon India

— Hindenburg Research (@HindenburgRes) August 10, 2024

अभी तक आरोप साबित नहीं 

हालांकि, हिंडनबर्ग रिसर्च के सभी आरोपों को अडानी समूह ने पूरी तरह खारिज कर दिया था और इसे भारत पर हमला बताया था। बाद में बाजार नियामक सेबी ने हिंडनबर्ग के आरोपों की जांच शुरू की, जिसकी निगरानी सुप्रीम कोर्ट कर रहा था। अभी तक हिंडनबर्ग द्वारा अडानी के खिलाफ लगाए गए एक भी आरोप साबित नहीं हो पाए हैं। इस वजह से कई लोग यह मानने लगे हैं कि हिंडनबर्ग रिसर्च ने जानबूझ कर अडानी समूह को निशाना बनाया और इसमें उसके निहित स्वार्थ थे।

Hindenburg

Hindenburg पर प्रतिबंध लगाने की मांग 

भारतीय यूजर्स खास तौर पर शॉर्ट सेलर फर्म के नए अपडेट पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कुछ यूजर्स तो यहां तक ​​मांग कर रहे हैं कि भारत सरकार को हिंडनबर्ग रिसर्च के एक्स हैंडल को भारत में प्रतिबंधित कर देना चाहिए, क्योंकि अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म सनसनी फैलाकर लोगों को नुकसान ही पहुंचाती है।

खैर, अब देखना यह है कि हिंडनबर्ग रिसर्च के पिटारे से क्या निकलने वाला है और अडानी के बाद अगला नंबर किसका होगा।

Tags: Adani-Hindenburg caseHindenburg Research
Share198Tweet124Share50
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Hindenburg Research

Hindenburg Research : हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर अडानी का जवाब- हमारा सेबी से कोई रिश्ता नहीं

by Mayank Yadav
August 11, 2024

Hindenburg Research : अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म Hindenburg Research की नई रिपोर्ट आने के बाद से हंगामा मचा हुआ है।...

Hindenburg

Hindenburg Research: ये मेरा अपमान करने की कोशिश, सेबी चीफ का हिंडेनबर्ग के आरोपों पर जवाब

by Mayank Yadav
August 11, 2024

Hindenburg Research Report : हिंडनबर्ग रिसर्च ने शनिवार रात जारी एक नई रिपोर्ट में सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच...

अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में SC की एक्सपर्ट कमेटी बनकर तैयार, 6 मेंबर्स को लीड करेंगे रिटायर्ड जज, इन 2 पहलुओं की होगी जांच

by Anu Kadyan
March 2, 2023

अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 6 मेंबर्स एक्सपर्ट कमेटी बनाई है, जिसके हेड रिटायर्ड जज एएम सप्रे होंगे। उनके...

Adani Row: देश लगाए पता अडानी के पीछे कौन सी है शक्ति, राहुल गांधी ने मोदी को लिया निशाने पर कहा- हो दूध का दूध पानी का पानी

by Juhi Tomer
February 6, 2023

अडानी ग्रुप की मुसिबतें बढ़ी तो सियासत भी गरमाती जा रही है। कभी अडानी के खुलासे कि बात विपक्ष कर...

Next Post
PM Modi

PM Modi : वायनाड का दर्द बांटने जाएंगे पीएम, भूस्खलन प्रभावित पीड़ितों से मुलाकात , ये है पूरा शेड्यूल

Manish Sisodia, Aap leader, Manish Sisodia rajghat

Manish Sisodiya : रिहाई के बाद एक्टिव हुए मनीष, राजघाट पहुंचकर करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version