Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

यूपी के डॉ. हर्षवर्धन बनेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति..? जानिए अमेरिका में भारतीय मूल के धरतीपकड़ की कहानी

Juhi Tomer by Juhi Tomer
August 3, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, राष्ट्रीय, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारत के चुनावों में धरती पकड़ का नाम हमेशा से ही सुर्खियों में रहा है। एक ऐसा नेता जो ग्राम पंचायत से लेकर राष्ट्रपति चुनाव तक सभी में अपनी किस्मत आजमा चुका है, लेकिन अब तक उसे कहीं भी सफलता नहीं मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दावेदारी पेश करने वाले हर्षवर्धन सिंह को भी यूएस में भारतीय मूल का धरतीपकड़ कहा जा रहा है। इसकी वजह यह है कि भारतीय मूल के हर्षवर्धन सिंह अमेरिका में मेयर से लेकर सांसद तक का चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन तीन चुनावों में से उन्हें किसी में भी सफलता नहीं मिली है। अब हर्षबर्धन ने 2024 में होने जा रहे प्रेसिडेंट इलेक्शन के लिए दावा ठोक दिया है। हर्षवर्धन रिपब्लिकन पार्टी के बेहद पुराने कार्यकर्ता हैं।

बता दें कि हर्षवर्धन सिंह मूलरूप से बुलंदशहर के स्याना तहसील के गांव सौंजना रानी के निवासी हैं, उनके दादा भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सांसद डॉ. नौनिहाल सिंह भी रह चुके हैं। उनकी दावेदारी से कैराना से लेकर बुलंदशहर के गांव सौजना तक खुशी की लहर है।

RELATED POSTS

Mirzapur train accident

Mirzapur train accident : कालका-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से गई 8 श्रद्धालुओं की जान, CM योगी ने दिए जांच के आदेश

November 5, 2025
UP News

UP News : BF संग कोर्ट मैरिज करने जा रही थी महिला, तभी आ धमका पति, हाई वोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया पर वायरल

November 2, 2025

कैराना संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद रहे और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रहे स्व. हुकुम सिंह की पुत्री और भाजपा नेत्री मृगांका सिंह ने बताया कि करीब 40 वर्षों से उनकी बहन नंदिता सिंह और बहनोई त्रिभुवन सिंह परिवार के साथ अमेरिका के न्यूजर्सी में रहते हैं। वहां उनका बड़ा कारोबार है। उनके 38 वर्षीय बेटे हर्षवर्धन सिंह ऐरोनॉटिकल इंजीनियर हैं और धीरे-धीरे राजनीति में आ गए।

बुलंदशहर के हैं मूल निवासी, दादा रहे हैं राज्यसभा सांसद

हर्षवर्धन सिंह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के मूल निवासी हैं, और भाजपा के राज्यसभा सांसद रहे डॉ. नौनिहाल सिंह के पौत्र हैं। उनका परिवार मूलरूप से बुलंदशहर जिले के सौंजना रानी गांव का रहने वाला है। उनके दादा नौनिहाल सिंह वर्ष 1992 से 1998 तक भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सांसद रहे।

2017 में संभाली थी मृगांका के चुनाव प्रचार की कमान

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कैराना से भाजपा ने हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को प्रत्याशी बनाया था। उस समय अमेरिका से कैराना आकर डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने अपने नाना हुकुम सिंह के साथ मौसी मृगांका सिंह के चुनाव के प्रचार की कमान संभाली थी। कंडेला सहित कई गांवों में घर-घर जनसंपर्क किया गया था। उस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इससे पहले डा. हर्षवर्धन सिंह वर्ष 2014 के लोस चुनाव में भी अपने नाना के चुनाव प्रचार में आए थे। पिछले साल अपनी भारत यात्रा के दौरान भी वह कैराना आए थे।

Tags: american presidentamerican republican partybabu hukum singhDonald TrumpDr. harshvardhan singhhukum singhLatest Shamli News in Hindipresidential postShamli News in HindiUP News
Share196Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

Mirzapur train accident

Mirzapur train accident : कालका-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से गई 8 श्रद्धालुओं की जान, CM योगी ने दिए जांच के आदेश

by SYED BUSHRA
November 5, 2025

MirzapurTrainAccident:मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। कालका-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने...

UP News

UP News : BF संग कोर्ट मैरिज करने जा रही थी महिला, तभी आ धमका पति, हाई वोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया पर वायरल

by Gulshan
November 2, 2025

UP News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक विवादित और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादीशुदा...

Home Near Jewar Airport

UP News : बनाना चाहते हैं जेवर एयरपोर्ट के पास अपना घर ? YEIDA की नई हाउसिंग स्कीम से आपका सपना होगा साकार

by Gulshan
October 24, 2025

Home Near Jewar Airport :  ग्रेटर नोएडा की यमुना सिटी में अपने सपनों का घर बसाने की चाह रखने वालों...

UP News

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दिखा ‘खतरनाक सफर’ का मंजर! बस की छत पर 40 यात्री, ई-रिक्शा पर लटके लोग – वीडियो वायरल

by Gulshan
October 21, 2025

UP News : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।...

UP News

UP News : योगी सरकार का बंपर दिवाली गिफ्ट, सभी EV खरीदारों को रिफंड होगा रोड टैक्स, देखें क्या कहते हैं नियम ?

by Gulshan
October 21, 2025

UP News : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए ग्राहकों को...

Next Post

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी को लेकर हाईकोर्ट के फैसले पर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कहा- राम जन्मभूमि की तरह इस विवाद का भी निर्णय होगा

Barabanki : बाराबंकी में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री पर अधिवक्ता ने की आपत्तिजनक पोस्ट,हिंदू संगठन के लोगों ने जताई नाराजगी,पुलिस ने किया गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version