Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Holi 2025 : भारत के इन स्थानों पर नहीं खेली जाती होली, वजह जानकर रह जाएंगे आप भी हैरान!

इन जगहों के लोग होली से दूरी बनाए रखते हैं और इसके पीछे धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक घटनाएं जुड़ी हुई हैं। जब 14 मार्च 2025 को पूरा देश रंगों में डूबा होगा, तब इन स्थानों पर होली की चहल-पहल देखने को नहीं मिलेगी।

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
March 2, 2025
in Latest News, धर्म
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Holi 2025 :  होली का रंगारंग त्योहार खुशियों और उमंग से भर देता है, जहां लोग सारे गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को रंगों में सराबोर कर देते हैं। लेकिन भारत में कुछ स्थान ऐसे भी हैं जहां यह त्योहार नहीं मनाया जाता। इन जगहों के लोग होली से दूरी बनाए रखते हैं और इसके पीछे धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक घटनाएं जुड़ी हुई हैं। जब 14 मार्च 2025 को पूरा देश रंगों में डूबा होगा, तब इन स्थानों पर होली की चहल-पहल देखने को नहीं मिलेगी। आइए जानते हैं इन जगहों और उनके पीछे छिपे कारणों के बारे में।

यहां 150 सालों से नहीं खेली जाती होली

रुद्रप्रयाग जिले के खुरजान और क्विली नामक गांवों में पिछले 150 वर्षों से होली का त्योहार नहीं मनाया जाता। स्थानीय निवासियों का मानना है कि उनकी कुल देवी को शोरगुल पसंद नहीं है। उनकी आस्था के अनुसार, यदि गांव में होली मनाई गई तो देवी अप्रसन्न हो सकती हैं और इससे गांव पर कोई संकट आ सकता है। इस भय और श्रद्धा के चलते यहां के लोग इस उत्सव से दूर रहते हैं।

RELATED POSTS

कानपुर की सड़कों पर उतरा 1942 वाला भैंसा ठेला, लगा रंग का ‘कर्फ्यू’ और अटरियन से बरस रहे टेसू

कानपुर की सड़कों पर उतरा 1942 वाला भैंसा ठेला, लगा रंग का ‘कर्फ्यू’ और अटरियन से बरस रहे टेसू

March 20, 2025
Holi 2025 : यूपी में नेताओं की ‘रंगबाजी’, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ऊंट पर बैठकर खेली होली

Holi 2025 : यूपी में नेताओं की ‘रंगबाजी’, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ऊंट पर बैठकर खेली होली

March 14, 2025

इस गांव में 200 वर्षों से होली का बहिष्कार

गुजरात के रामसन (रामेश्वर) गांव में भी दो सदियों से होली नहीं मनाई गई है। इसका कारण दो मान्यताओं से जुड़ा हुआ है। पहली मान्यता के अनुसार, करीब 200 साल पहले होलिका दहन के दौरान इस गांव में भयंकर आग लग गई थी, जिससे कई घर जलकर खाक हो गए थे। इस घटना के बाद से गांववालों ने होली मनाना छोड़ दिया। दूसरी मान्यता के मुताबिक, किसी समय यहां आए संतों ने गांववासियों से नाराज होकर श्राप दिया था कि यदि गांव में होलिका दहन होगा, तो भीषण आग लग सकती है। इस डर से लोगों ने इस त्योहार को पूरी तरह त्याग दिया।

इस गांव में 100 सालों से होली पर सन्नाटा

झारखंड के दुर्गापुर गांव में भी करीब 100 वर्षों से होली नहीं मनाई जाती। कहा जाता है कि एक राजा के बेटे की मृत्यु होली के दिन हुई थी, जिसके ठीक एक साल बाद राजा भी होली के दिन ही चल बसे। मरने से पहले राजा ने गांववालों से कहा कि वे भविष्य में होली न मनाएं। तब से लेकर आज तक, इस गांव के लोग इस त्योहार से दूरी बनाए हुए हैं। इन गांवों में आस्था, परंपरा और ऐतिहासिक घटनाओं के कारण होली नहीं मनाई जाती। हालांकि, पूरे देश में यह त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन इन स्थानों पर इसे न मनाने की वजहें लोगों की धार्मिक मान्यताओं और पूर्वजों की परंपराओं से जुड़ी हुई हैं।

Tags: Holi 2025
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

कानपुर की सड़कों पर उतरा 1942 वाला भैंसा ठेला, लगा रंग का ‘कर्फ्यू’ और अटरियन से बरस रहे टेसू

कानपुर की सड़कों पर उतरा 1942 वाला भैंसा ठेला, लगा रंग का ‘कर्फ्यू’ और अटरियन से बरस रहे टेसू

by Vinod
March 20, 2025

कानपुर। बरसाने की लठमार होली से कपड़ा फाड़ दाऊ जी के हुरंगा तक होली मनाने वाला ब्रज फागुन भर हुरियारे...

Holi 2025 : यूपी में नेताओं की ‘रंगबाजी’, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ऊंट पर बैठकर खेली होली

Holi 2025 : यूपी में नेताओं की ‘रंगबाजी’, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ऊंट पर बैठकर खेली होली

by Vinod
March 14, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, ब्रज समेत सहित पूरे उत्तर प्रदेश में होली की धूम है। चंहुओर रंगों की...

14 March 2025: क्या कुछ बड़ा होने वाला है? एक ही दिन में ग्रहण, सूर्य का गोचर और खरमास के डरावने संकेत

14 March 2025: क्या कुछ बड़ा होने वाला है? एक ही दिन में ग्रहण, सूर्य का गोचर और खरमास के डरावने संकेत

by Ahmed Naseem
March 13, 2025

14 March 2025: होली का त्यौहार धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। इस साल आज (13 मार्च 2025...

Holi

64 साल बाद होली-रमजान का जुमा एक साथ, गंजडुंडवारा की इन मस्जिदों में बदला गया नमाज का समय

by Manish Pandey
March 13, 2025

कासगंज: होली और रमजान का जुमा एक ही दिन पड़ रहा है। अब से 64 साल पहले 4 मार्च 1961...

C P I होली से पहले जनता को राहत खुदरा महंगाई दर में गिरावट, सात महीने के निचले स्तर पर आई

C P I होली से पहले जनता को राहत खुदरा महंगाई दर में गिरावट, सात महीने के निचले स्तर पर आई

by Ahmed Naseem
March 13, 2025

Inflation Decreased Before Holi,होली से पहले आम लोगों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि महंगाई के मोर्चे पर सरकार से...

Next Post
Russia vs Ukraine

Russia vs Ukraine: जंग में यूक्रेन की हार तय? मदद में कटौती, NATO में फूट और ट्रंप-जेलेंस्की बहस ने बदला समीकरण

Virat Kohli Success

विराट कोहली ट्रिपल सेंचुरी के करीब, वनडे इतिहास में नया रिकॉर्ड बनने को तैयार, क्या है उनकी कामयाबी का राज ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version