Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Holi Ke Totke : होली के दिन करें ये अचूक उपाय, पाएं हर समस्या का समाधान

Holi Ke Totke :  होलिका पर विशेष उपाय और टोटके बेहद प्रभावी होते हैं, जो जीवन की कठिनाइयों से मुक्ति दिला सकते हैं।

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
March 7, 2025
in Latest News, धर्म
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Holi Ke Totke :  होलिका (Holi 2025) पर विशेष उपाय और टोटके बेहद प्रभावी होते हैं, जो जीवन की कठिनाइयों से मुक्ति दिला सकते हैं। अगर आप किसी भी तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो इन छोटे-छोटे उपायों को अपनाकर आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। चलिए जानते हैं, इन उपायों के बारे में…

व्यापार में लाभ के लिए उपाय

  • होलिका दहन के बाद होलिका का पूजन करें और नारियल, पान, सुपारी जलती होली को अर्पित करें।
  • पूजन के बाद 11 परिक्रमा करें और अपनी इच्छा की प्रार्थना करें।
  • होलिका दहन के अगले दिन उसकी राख को लाल वस्त्र में बांधकर, स्फटिक श्रीयंत्र और चांदी के सिक्के साथ तिजोरी में रखें।

कर्जा पाने में दिक्कत हो तो उपाय

  • होलिका दहन स्थल पर अनार की लकड़ी पर कर्जदार का नाम लिखकर, हरा गुलाल डालकर होलिका में डालें।
  • प्रार्थना करें कि आपका धन शीघ्र वापस मिले।

व्यापार में गिरावट रोकने के उपाय

  • होली के दिन पीले कपड़े में काली हल्दी, 11 गोमती चक्र, और एक चांदी का सिक्का बांधकर 11 बार परिक्रमा करें।
  • 108 बार “ऊँ महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जाप करें और इसे होलिका की अग्नि में प्रवाहित कर दें। इससे व्यापार में वृद्धि होगी।

परिवार के सुख और स्वास्थ्य के लिए उपाय

  • होलिका दहन के दिन परिवार के सदस्य के पैर के अंगूठे से कच्चा सूत नापकर होली में डालें।
  • होलिका की राख घर लाकर, पुरुष मस्तक पर और महिलाएं गले में लगाएं, इससे स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

ग्रहों की शांति के लिए उपाय

  • होलिका की रात उत्तर दिशा में बाजोट पर सफेद कपड़ा बिछाकर, नवग्रह यंत्र स्थापित करें।
  • यंत्र पर केसर का तिलक करें और घी का दीपक लगाएं, फिर मंत्र जाप करें। इससे ग्रहों की शांति मिलेगी।

विद्यार्थियों के लिए अच्छे अंक पाने के उपाय

  • बच्चे के हाथों से पान, नारियल, और सुपारी दान करें, यह उपाय उन्हें सफलता दिलाएगा।

वास्तु दोष से मुक्ति के उपाय

  • होलिका दहन के बाद स्नान करके इष्टदेव को गुलाल अर्पित करें और उनका पूजन करें। इससे ग्रह दोष और वास्तु दोष समाप्त होंगे और घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

नौकरी के लिए उपाय

  • होलिका दहन के दिन 8 नींबू लेकर उन्हें अपने ऊपर से 21 बार उतारकर होली में चढ़ा दें।
  • 8 बार परिक्रमा करें और देवी होलिका से नौकरी की प्रार्थना करें।

दरिद्रता के नाश के लिए उपाय

  • होलिका की रात पूर्व दिशा में बैठकर, सात कौड़ियां और एक शंख मसूर की दाल पर रखें। इसके बाद “ऊँ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें।
  • जाप के बाद सामग्री को किसी निर्जन स्थान पर दबा दें, इससे दरिद्रता का नाश होगा।

आर्थिक संकट दूर करने के उपाय

  • होलिका जलाने वाली जगह पर एक कील दबा दें, फिर उसे निकालकर घर के मुख्य द्वार के बाहर दबा दें। इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होगा और आर्थिक संकट दूर होगा।

व्यापार में सफलता के लिए उपाय

  • होलिका दहन के अगले दिन एकाक्षी नारियल को लाल कपड़े में बांधकर, सिंदूर का तिलक करें।
  • “ऊं श्रीं श्रीं श्रीं परम सिद्धि व्यापार वृद्धि नमः” मंत्र का जाप 11 माला करें, फिर इसे दुकान में किसी ऐसी जगह पर टांगें, जहां ग्राहकों की नजर पड़े। इससे व्यापार में सफलता मिल सकती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है. यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें.

RELATED POSTS

कानपुर की सड़कों पर उतरा 1942 वाला भैंसा ठेला, लगा रंग का ‘कर्फ्यू’ और अटरियन से बरस रहे टेसू

कानपुर की सड़कों पर उतरा 1942 वाला भैंसा ठेला, लगा रंग का ‘कर्फ्यू’ और अटरियन से बरस रहे टेसू

March 20, 2025
Holi 2025 : यूपी में नेताओं की ‘रंगबाजी’, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ऊंट पर बैठकर खेली होली

Holi 2025 : यूपी में नेताओं की ‘रंगबाजी’, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ऊंट पर बैठकर खेली होली

March 14, 2025

 

 

 

 

Tags: Holi 2025Holi Ke TotkeHolika Dahan 2025 Upayहोली 2025
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

कानपुर की सड़कों पर उतरा 1942 वाला भैंसा ठेला, लगा रंग का ‘कर्फ्यू’ और अटरियन से बरस रहे टेसू

कानपुर की सड़कों पर उतरा 1942 वाला भैंसा ठेला, लगा रंग का ‘कर्फ्यू’ और अटरियन से बरस रहे टेसू

by Vinod
March 20, 2025

कानपुर। बरसाने की लठमार होली से कपड़ा फाड़ दाऊ जी के हुरंगा तक होली मनाने वाला ब्रज फागुन भर हुरियारे...

Holi 2025 : यूपी में नेताओं की ‘रंगबाजी’, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ऊंट पर बैठकर खेली होली

Holi 2025 : यूपी में नेताओं की ‘रंगबाजी’, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ऊंट पर बैठकर खेली होली

by Vinod
March 14, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, ब्रज समेत सहित पूरे उत्तर प्रदेश में होली की धूम है। चंहुओर रंगों की...

14 March 2025: क्या कुछ बड़ा होने वाला है? एक ही दिन में ग्रहण, सूर्य का गोचर और खरमास के डरावने संकेत

14 March 2025: क्या कुछ बड़ा होने वाला है? एक ही दिन में ग्रहण, सूर्य का गोचर और खरमास के डरावने संकेत

by Ahmed Naseem
March 13, 2025

14 March 2025: होली का त्यौहार धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। इस साल आज (13 मार्च 2025...

Holi

64 साल बाद होली-रमजान का जुमा एक साथ, गंजडुंडवारा की इन मस्जिदों में बदला गया नमाज का समय

by Manish Pandey
March 13, 2025

कासगंज: होली और रमजान का जुमा एक ही दिन पड़ रहा है। अब से 64 साल पहले 4 मार्च 1961...

C P I होली से पहले जनता को राहत खुदरा महंगाई दर में गिरावट, सात महीने के निचले स्तर पर आई

C P I होली से पहले जनता को राहत खुदरा महंगाई दर में गिरावट, सात महीने के निचले स्तर पर आई

by Ahmed Naseem
March 13, 2025

Inflation Decreased Before Holi,होली से पहले आम लोगों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि महंगाई के मोर्चे पर सरकार से...

Next Post
Mathura News

'अयोध्या, काशी के बाद अब है मथुरा की बारी..' बरसाना में CM योगी का बड़ा ऐलान

बेरंग जिंदगी में खुशियों के रंग भरेगी वृंदावन की होली, विधवाएं बनाएंगी वर्ल्ड रिकॉर्ड

बेरंग जिंदगी में खुशियों के रंग भरेगी वृंदावन की होली, विधवाएं बनाएंगी वर्ल्ड रिकॉर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version