Hollywood स्टार Paris Hilton का भारत में शानदार स्वागत

नई दिल्ली: Hollywood स्टार पेरिस हिल्टन (Paris Hilton) की पॉपुलैरिटी पूरे विश्वभर में हैं। भारत में भी उन्हें काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में पेरिस हिल्टन का भारत में आगमन हुआ है।

Click Here https://www.instagram.com/reel/Cj5ZQoQKSX2/?utm_source=ig_web_copy_link

बीते बुधवार को देर रात पेरिस हिल्टन को मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। Social Media पर पेरिस हिल्टन का वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है। हिल्टन का भारत में शानदार स्वागत किया गया।

Photo Credit @ viralbhayani Instagram

एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए फैंस का तांता लग गया। हिल्टन ने अपने फैंस को निराश न करते हुए उनके साथ जमकर फोटो खिचवाए।

वायरल भयानी (Viral Bhayani) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पेरिस हिल्टन का वीडियो क्लिप शेयर किया है। इस दौरान एक्ट्रेस को फूलों के गुलदस्ते के साथ देखा जा सकता है। बात अगर उनके लुक की करें तो, काले लिबास में पेरिस कमाल की नज़र आ रही हैं।

Photo Credit @ parishilton Instagram

बताते चलें कि पेरिस हिल्टन भारत के दो दिवसीय दौरे पर आई हुई हैं। भारत में वह अपनी नई ब्यूटी लाइन का प्रचार करने के लिए आई हुई हैं। इससे पहले भी पेरिस भारत के दौरे पर आ चुकी हैं। साल 2011 और साल 2012 में वह भारत की यात्रा पर आई थीं।

Exit mobile version