Aaj Ka Rashifal: इन 7 राशियों को मिलेगी सफलता, पढ़े क्या कहता है आज का आपका राशिफल

आज कार्तिके कृषण पक्ष की तृतीय तिथि और बुधवार का दिन है। तृतीय तिथि आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 21 मिनट तक व्रज योग रहेगा और शाम 5 बजकर 10 मिनट से सूर्य उदय तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा।

मेष: आज का दिन आनंद और उल्लास से भरा हुआ होगा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा. आज किए गए हैं काम में सफलता मिलेगी. घर का वातावरण खुशी का रहेगा। महिलाओं को मायके से भी लाभ हो सकता है और अच्छे समाचार मिल सकते है। आर्थिक लाभ हो सकता है

वृषभ: आर्थिक तंगी परेशान करेगी। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। मन खिन्न रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बेहतर हो सकती है। व्यापार लगभग मध्यम रहेगा। लाल वस्तु का दान करे।

मिथुन: आपका आज का दिन विविध लाभों की प्राप्ति करानेवाला होगा. परिवार में पुत्रों और पत्नी की तरफ से लाभदायक समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ मिलन मुलाकात कॉपी आनंदित करेगी। व्यापारी वर्ग की आय में वृद्धि होगी . नौकरी में उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी. विवाहोत्सुक व्यक्तियों को जीवन साथी मिलने का योग है. महिला मित्रों से लाभ होगा

कर्क: स्वास्थ्य अच्छा नहीं दिख रहा है।व्यापारिक संतुलन बिगड़ेगा। कोर्ट कचहरी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार मध्यम है। काली वास्तु का दान करें

सिंह: अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्ट की आशंका है। कामों में बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार भी माध्यम है।

कन्या: परिवारिक सुख से प्रसन्नता होगी। नौकरी में आज कोई नया उत्तरदायित्व प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में लाभ संभव है। शौक्षिक एवं शोधादी कार्यों के लिए विदेश जा सकते है।किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है ।

तुला: आईटी व मीडिया फील्ड के लिए बेहतर समय है। व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी। कारोबार ने सुधार हो सकता है माता पिता का साथ मिलेगा।

वृश्चिक: शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे आप। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। पैरों में चोट लग सकती है। स्वस्थ मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा।

धनु: उच्चाधिकारियों की तरफ़ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत है।युवा लव लाइफ में ज्यादा इमोशन मत आने दें। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कला एवं संगीत में रूचि हो सकती है। कारोबार के विस्तार होगा

मकर: घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, रक्तचाप अनियमित हो सकते है।प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है।कुल मिलाकर एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। मां काली की आराधना करते रहे।

कुंभ: अचानक किसी नए व्‍यापार का अवसर आ सकता है। ध्‍यान रखिएगा गलत लोगों के साथ व्‍यापार न शुरू करिएगा। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम, संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापार मध्‍यम ही कहा जाएगा। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन: गंदी वाणी, गंदी भाषा का प्रयोग करने से बचें। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। आपस में तू-तू, मैं-मैं के शिकार हो सकते हैं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। भगवान भोलेनाथ की अराधना करें। उनका जलाभिषेक करें। काली वस्‍तु का दान करें।

Exit mobile version