Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

‘हाउसफुल 5’ में हंसी का डबल डोज, क्लाइमेक्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

जब आपको लगता है कि 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी इससे ज्यादा पागलपन और हास्य नहीं दिखा सकती तभी 'हाउसफुल 5' तूफान की तरह आ धमकती है। यह फिल्म पहले से भी ज्यादा हंगामे, रहस्य, मनोरंजन और ढेर सारे ट्विस्ट और टर्न से भरी हुई है।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
June 6, 2025
in Latest News, मनोरंजन
Housefull 5
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Housefull 5: जब आपको लगता है कि ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी इससे ज्यादा पागलपन और हास्य नहीं दिखा सकती तभी ‘हाउसफुल 5’ तूफान की तरह आ धमकती है। यह फिल्म पहले से भी ज्यादा हंगामे, रहस्य, मनोरंजन और ढेर सारे ट्विस्ट और टर्न से भरी हुई है। फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने इस बार फिल्म की कहानी को और भी ज्यादा मजेदार बना दिया है। उन्होंने एक मर्डर मिस्ट्री को कॉमेडी के साथ जोड़कर बेहतर तरीके से स्क्रीन पर पेश किया है, जिसके चलते यह अब तक का सबसे बेहतरीन पार्ट बन गया है।

इसमें कई खास चीजों को नए अंदाज में फिर से दोहराया गया है, जैसे- बोलने वाला तोता और बंदर। ये सब देखकर आपको पुरानी फिल्मों की याद आएगी। फिल्म में आपको डराने वाले कुछ सस्पेंस भरे सीन भी होंगे, साथ ही साथ हंसी-मजाक का तड़का भी होगा, जो आपका मनोरंजन करता रहेगा। फिल्म में कई सारे रोमांचक और चौंकाने वाले मोड़ भी हैं।

RELATED POSTS

Housefull 5

किलर मास्क लगाकर ‘Housefull 5’ का रिव्यू लेने थिएटर पहुंचा ये एक्टर, जानिए लोगों का कैसा रहा रिएक्शन

June 9, 2025
Housefull 5

Housefull 5 की जबरदस्त एडवांस बुकिंग! अक्षय कुमार फिर तोड़ेंगे अपना ही रिकॉर्ड

June 5, 2025

इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है इसकी स्टारकास्ट- अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और जॉनी लीवर ने फिर से साबित कर दिखाया कि वे कॉमिक टाइमिंग के बेताज बादशाह हैं। वहीं संजय दत्त और जैकी श्रॉफ की जोड़ी स्क्रीन पर धमाकेदार रही। श्रेयस तलपड़े की टाइमिंग भी लाजवाब है। नाना पाटेकर ने भी अपनी एक्टिंग से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

यह भी पढ़े: शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुईं हिना खान, ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर वायरल

फिल्म के हर एक किरदार और कलाकार ने अपनी भूमिका को बहुत अच्छे से निभाया है और कहानी में जान डाल दी है। ‘हाउसफुल 5’ के गाने काफी मजेदार और जबरदस्त हैं। ‘फूगड़ी’ गाना मस्ती भरा है। यह पहली बार है कि जब मराठी रैप को हिंदी फिल्म में इतनी अच्छी तरीके से पेश किया गया है। यह गाना आपको नाचने-गाने पर मजबूर कर देगा। फिल्म तकनीकी तौर पर भी शानदार है।

तरुण मनसुखानी और साजिद नाडियाडवाला के क्रूज जहाज पर कॉमेडी-थ्रिलर (Housefull 5) बनाने के आइडिया ने पर्दे पर धमाल मचा दिया है। फिल्म में कॉस्ट्यूम डिजाइन, हाई-ग्लॉस प्रोडक्शन वैल्यू इसे एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्म बनाते है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक, खासकर थ्रिलर म्यूजिक बेहद खास है।

फिल्म (Housefull 5) को देखकर जब आपको लगे कि कहानी खत्म होने वाली है, उसी दौरान नए ट्विस्ट सामने आते रहते हैं। फिल्म का क्लाइमेक्स पागलपन से भरा हुआ है। इसमें हंसी, उलझन और धमाल है। यही तो ‘हाउसफुल’ की असली पहचान है। ‘हाउसफुल 5’ अब आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

Tags: Housefull 5
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Housefull 5

किलर मास्क लगाकर ‘Housefull 5’ का रिव्यू लेने थिएटर पहुंचा ये एक्टर, जानिए लोगों का कैसा रहा रिएक्शन

by Akhand Pratap Singh
June 9, 2025

Housefull 5 Fan Reactions: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' सिनेमाघरों में धूम मचा...

Housefull 5

Housefull 5 की जबरदस्त एडवांस बुकिंग! अक्षय कुमार फिर तोड़ेंगे अपना ही रिकॉर्ड

by Akhand Pratap Singh
June 5, 2025

Housefull 5: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म 'Housefull 5' 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार...

Housefull 5

रेड डालनी है तुझे…? पत्रकार के हाउसफुल 5 में मिली फीस के सवाल पर अक्षय का मजेदार जवाब

by Akhand Pratap Singh
May 28, 2025

Housefull 5: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के साथ स्लैपस्टिक कॉमेडी की दुनिया में धमाकेदार वापसी...

Housefull 5

चारों तरफ मचा हाउसफुल 5 का शोर! कब ट्रेलर होगा रिलीज, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर…

by Gulshan
May 26, 2025

Housefull 5 : अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म "हाउसफुल 5" को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा...

Housefull 5 को मिला U/A सर्टिफिकेट; फ़िल्म को अलग बनाने के चक्कर में कर दिए ये काम

Housefull 5 को मिला U/A सर्टिफिकेट; फ़िल्म को अलग बनाने के चक्कर में कर दिए ये काम

by Sadaf Farooqui
May 26, 2025

Housefull 5 : बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार एक बार फिर कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं अपनी...

Next Post
लगी ‘मुहर’ अब जून में BJP को मिलेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानें कौन होगा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का ‘खेवनहार’

लगी ‘मुहर’ अब जून में BJP को मिलेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानें कौन होगा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का ‘खेवनहार’

Blind trust on AI can be risky

AI tools मददगार या मुसीबत कैसे ख़त्म कर रहा है आपकी क्रिएटिविटी और सोचने समझने की ताक़त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version