ये कैसी Love Story एक लड़की ने ही एक लड़की को Kiss करते हुए पहनाई अंगूठी ख़बर पढ़ आप भी हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: ये इश्क नहीं आसां इतना ही समझ लीजे, इक आग का दरिया है और डूब के जाना है।

आपने ये शायरी कई बार सुनी होगी लेकिन अब आप सोच रहे होंगे की हम आपको ऐसा क्यों बता रहे हैं, तो चलिए बिना देरी किए बताते हैं आपको की आखिर माज़रा क्या है।

प्यार, प्रेम, लव और इश्क इन सभी शब्दों में एक अलग ही एहसास छुपा है। अगर ये किसी को किसी से हो जाए तो वह कुछ भी न देखकर सिर्फ अपने प्रेमी के ख्यालों और एहसासों में खोया रहता है। यहां तक की ये भी कहा जाता है कि प्यार से बड़ी ताकत इस संसार में और कोई नहीं है।

यहां क्लिक कर देखें https://www.instagram.com/reel/CkUOoo_glwy/?utm_source=ig_web_copy_link

प्यार किसी को किसी से भी हो सकता है, चाहे इंसान को जानवर से हो या एक लड़के को लड़की से हो लेकिन आगे जिस बात के बारे में हम आपको बता रहे हैं उसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे।

एक लड़की को एक लड़की से ही प्यार हो गया है। जी हां ये शायद ही सुनने को मिलता होगा कि एक लड़की दूसरी लड़की के प्यार में पागल है लेकिन इस बात को साबित किया है मिस अर्जेंटीना (Miss Argentina) और मिस प्यूर्टो रिको (Miss Puerto Rico) ने।

Photo Credit @ fabiolavalentinpr Instagram

ये दोनों ही लड़कियां ब्यूटी क्वीन्स है। आपको ये जानकर ताज्जूब होगा कि ये दोनों ही लड़कियां हमेशा के लिए एक दूसरे की हो गई हैं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक दूसरे को अंगूठी पहनाते हुए और हाथ थामे नज़र आ रही हैं।

Photo Credit @ fabiolavalentinpr Instagram

पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,  “अपने रिश्ते को प्राइवेट रखने के बाद, हमने खास दिन 28/10/22 को एक दूसरे का होने का फैसला कर लिया है और दुनिया के सामने अपने रिश्ते को अपना लिया है।”

Photo Credit @ fabiolavalentinpr Instagram

अब इस तरह के बन रहे नए-नए रिश्तों को देखकर क्या ये कहा जाए कि अब संसार में प्रेम की परिभाषा बदल रही है ? ऐसे रिश्तों को लेकर आप क्या विचार रखते हैं ?

Exit mobile version