Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home बड़ी खबर

2000 रुपये के नोट बंद, बैंक अकाउंट भी नहीं खुला, जानें कहां और कैसे बदल सकेंगे नोट?

रिजर्व बैंक ऑफ इंचिया ने एक बड़ा फैसला करते हुए आज 2000 रुपये के नोटों को सर्कुलेशन से वापस लेने का एलान कर दिया है।

Juhi Tomer by Juhi Tomer
May 20, 2023
in बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रिजर्व बैंक ऑफ इंचिया ने एक बड़ा फैसला करते हुए आज 2000 रुपये के नोटों को सर्कुलेशन से वापस लेने का एलान कर दिया है। इसी के साथ ही देश के केंद्रीय बैंक आरबीआई ने बैंकों को तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये के नोट जारी ना करने का निर्देश दे दिया है। इसके अलावा 23 मई से 2000 रुपये के नोट वापस लेने का भी आदेश दे दिया है और इसके लिए बैंकों को स्पेशल विंडो अरेंज करनी होंगी। आरबीआई के फैसले के बाद ‘गुलाबी नोट’ बंद होने जा रहा है। आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट (Rs 2000) को अभी सर्कुलेशन से वापस लिया है। नोट की वैधता पहले की तरह की रहेगी। यानी आप 2000 रुपये के नोट को लेकर शॉपिंग कर सकते हैं, किसी से लेन-देन कर सकते हैं। 2000 रुपये का नोट लीगल टेंडर बना रहेगा।

अब सवाल ये है कि जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं है वो क्या करेंगे? वो कहां जाकर नोट बदलेंगे? क्या सिर्फ अपने बैंक में ही मोट बदल सकेंगे? क्या नोट बदलने के लिए देना होगा कोई चार्ज? अगर 30 सितंबर की डेडलाइन तक नहीं बदल पाए तो क्या होगा?

RELATED POSTS

UP News

UP News : यूपी में हजारों टीचर के पद खाली, कॉलेजों भी अस्थाई प्रिंसिपल के भरोसे   

October 1, 2025
Mansukh Mandaviya

क्यों प्राइवेट कंपनी के बाहर बैठे नज़र आए मनसुख मांडविया, लोगों की लगी लंबी लाइन

October 1, 2025

 बैंक अकाउंट न होने पर क्या करें? 

RBI ने क्लीन नोट पॉलिसी के तहत 2000 रुपये के नोट को सर्कुलेशन से बाहर करने का फैसला किया है। आरबीआई ने लोगों को नोट बदलने के लिए 30 सितंबर तक का वक्त दिया है। लोग 23 मई से लेकर 30 सितंबर 2023 तक बैंक जाकर 2000 रुपये के नोट को बदल सकेंगे। कुछ लोगों के पास अपने बैंक अकाउंट नहीं है। ऐसे लोगों को क्या करना होगा? रिजर्व बैंक ने कहा कि 30 सितंबर तक 2000 रुपये के नोट सर्कुलेशन में बने रहेंगे। जिनके पास इस समय 2000 रुपये के नोट हैं वो उसे खर्च कर सकेंगे। बैंको कोकहा गया है कि वो नोट जारी न करें। जिनके पास अपना बैंक अकाउंट नहीं है, वो देश के किसी भी ब्रांच में जाकर नोट बदलवा सकते हैं। जिनके पास अकाउंट नहीं है वो भी एक बार में 2000 रुपये के 10 नोट यानी 20 हजार रुपये बदला सकते हैं।

30 सितंबर के बाद क्या नोट रहने पर होगी कानूनी कार्रवाई

आपको बता दें कि केंद्रीय बैंक ने यह नहीं बाता है कि 30 सितंबर की समयसीमा खत्म होने के बाद लोगों के पास बचे रह गए। 2,000 रुपये के नोट की क्या स्तिति होगी। सूत्रों के मुताबिक, समयसीमा खत्म होने के बाद भी अगर लोगों के पास ये नोट मिलते है तो उन पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी। यानी आपको घबराने की जरूरत नहीं है।

क्या देना होगा चार्ज

जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं है वो भी आसानी से देश के किसी भी बैंक की शाखा में जाकर इपने नोट को बदलवा सकते हैं। 2 हजार के नोट बदलवाने के लिए आपको कोई भी चार्ज नहीं देना होगा। बैंक ग्राहकों को ये सुविधा निशुल्क देंगे। बैंकों की ओर से ये सेवा पूरी तरह निशुल्क होगी। आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।

अगर बैंक लेने से मना करें तो करें ये काम

अगर बैंक नोट लेने से मना करता है तो आप इस चिज की शिकायत करवा सकते हैं। बैंक 2 हजार के नोट लेने से इंकार करता है तो व्यक्ति पहले बैंक प्रबंधन को शिकायत कर सकता है। 30 दिन के भीतर अगर बैंक की ओर से जवाब नहीं मिलता है तो रिजर्व बैंक एकीकृत लोकपाल योजना 2021 के तहत RBI की शिकायत प्रबंधन पोर्टल cms.rbi.org.in पर शिकायत कर सकते हैं।

Share196Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

UP News

UP News : यूपी में हजारों टीचर के पद खाली, कॉलेजों भी अस्थाई प्रिंसिपल के भरोसे   

by Gulshan
October 1, 2025
0

UP News : उत्तर प्रदेश के माध्यमिक स्कूल इन दिनों शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की भारी कमी का सामना कर रहे...

Mansukh Mandaviya

क्यों प्राइवेट कंपनी के बाहर बैठे नज़र आए मनसुख मांडविया, लोगों की लगी लंबी लाइन

by Gulshan
October 1, 2025
0

Mansukh Mandaviya : केंद्र सरकार अब सीधे ज़मीनी स्तर पर जाकर जनता की समस्याएं सुनने और समाधान करने की दिशा...

Badaun

रसूल-अल्लाह पर आपत्तिजनक पोस्ट: Badaun पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, हथियार अब भी गायब

by Mayank Yadav
October 1, 2025
0

Badaun News: उत्तर प्रदेश में बरेली बवाल के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण है। इसी बीच बदायूं जिले की मूसाझाग पुलिस...

Rajasthan Ravana

कोटा में टूटेगा सबसे बड़े रावण का वर्ल्ड रिकॉर्ड, आखिर कितना विशाल होगा यहां का रावण ?

by Gulshan
October 1, 2025
0

Rajasthan Ravana :132वां राष्ट्रीय दशहरा मेला 2025 एक ऐतिहासिक आयोजन बनने को तैयार है। इस बार कोटा में रावण के...

Yamuna river: 2013 के बाद सबसे स्वच्छ स्तर पर पहुंचा यमुना का पानी, क्या बाढ़ से यमुना में आया सुधार,किसको मिला इसका श्रेय

Yamuna river: 2013 के बाद सबसे स्वच्छ स्तर पर पहुंचा यमुना का पानी, क्या बाढ़ से यमुना में आया सुधार,किसको मिला इसका श्रेय

by SYED BUSHRA
October 1, 2025
0

Yamuna pollution has reduced:तेज बाढ़ से यमुना में जमा प्रदूषक बह गए, पानी में घुलित ऑक्सीजन बढ़ी और प्रदूषण का...

Next Post

PM Modi Meets Japan: रूस-यूक्रेन युद्ध के अलावा जी -7 की बैठक में कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Hapur - योगी सरकार की सख्ती के बावजूद अवैध एनिमल वेस्टेज के गोदामों पर पॉल्यूशन विभाग व अधिकारी मेहरबान!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version