Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Hurun India Report : भारत में 4 साल में दोगुने हुए करोड़पति परिवार,अगले दशक में कहां तक पहुंचने का अनुमान

Hurun India Wealth Report 2025 के मुताबिक, भारत में करोड़पति परिवारों की संख्या 2021 के 4.58 लाख से बढ़कर 2025 में 8.71 लाख हो गई। आर्थिक विकास ने इस ग्रोथ में अहम भूमिका निभाई।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
September 19, 2025
in राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Hurun India Wealth Report 2025: भारत में अमीरों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। Mercedes-Benz Hurun India Wealth Report 2025 के मुताबिक, साल 2021 में जहां 4.58 लाख परिवारों की नेटवर्थ ₹8.5 करोड़ या उससे ज्यादा थी, वहीं 2025 तक यह संख्या बढ़कर 8.71 लाख हो गई। यानी महज चार साल में करोड़पति परिवारों की संख्या लगभग 90% बढ़ गई।
कहां रहते हैं सबसे ज्यादा अमीर?

रिपोर्ट के अनुसार, देश के शीर्ष 10 राज्य ही भारत की इकोनॉमी में सबसे ज्यादा योगदान करते हैं और इन्हीं राज्यों में करीब 80% करोड़पति परिवार रहते हैं।

RELATED POSTS

No Content Available

मुंबई सबसे आगे है।

इसके बाद दिल्ली में 68,200 और बेंगलुरु में 31,600 करोड़पति परिवार हैं।

अहमदाबाद, पुणे, हैदराबाद और गुरुग्राम जैसे शहरों में भी तेजी से अमीर घराने बढ़ रहे हैं।

आखिर कैसे बढ़े इतने अमीर?

रिपोर्ट में इस उछाल के पीछे तीन बड़े कारण बताए गए हैं।

स्टॉक मार्केट में जबरदस्त ग्रोथ : शेयर बाजार ने कई निवेशकों को कम समय में अमीर बना दिया।

स्टार्टअप और एंटरप्रेन्योरशिप : भारत में स्टार्टअप्स का तेजी से विस्तार हुआ, जिसने नई संपत्ति बनाई।

राज्यों में आर्थिक विकास : कई राज्यों में उद्योग, व्यापार और इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ने से समृद्धि फैली।

इन तीनों कारणों ने मिलकर देश में अमीर घरानों की संख्या में बड़ा इजाफा किया।

भारत का भविष्य

Hurun India का अनुमान है कि अगले 10 सालों में भारत में 17 से 20 लाख करोड़पति परिवार हो जाएंगे। हालांकि, यह भी साफ किया गया है कि सभी अमीर एक समान नहीं हैं। अभी भी केवल 5% परिवार ही ₹100 करोड़+ नेटवर्थ क्लब में पहुंचे हैं और 0.01% अरबपति बने हैं।

Hurun India के संस्थापक और चीफ रिसर्चर अनस रहमान जुनैद ने कहा, “भारत में तेजी से अमीर बनने वाले परिवार यह दिखाते हैं कि अब समृद्धि ज्यादा सुलभ हो रही है। यह देश की आर्थिक यात्रा का नया अध्याय है।”

भारत में अमीर परिवारों की संख्या जिस रफ्तार से बढ़ रही है, वह न सिर्फ देश की आर्थिक मजबूती का संकेत है, बल्कि यह भी बताती है कि आने वाले समय में भारत में करोड़पतियों का वर्ग और मजबूत होगा।

Tags: Millionaire Families Growth in IndiaRichest Cities Mumbai Delhi Bengaluru
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान की कब फिर होगी भिड़ंत,पाकिस्तान भी सुपर-4 में, भारत से टक्कर तय

Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान की कब फिर होगी भिड़ंत,पाकिस्तान भी सुपर-4 में, भारत से टक्कर तय

Azam Khan

आठ हजार रुपये के लिए अटकी आजम खान की रिहाई, चालान जमा होने के बाद ही मिल सकेगी आजादी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version