Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

मिलिए IAS खान से, जिन्होंने कहा, पशुओं की ‘बलि’ उचित नहीं, ‘इस्लाम तो अरब का धर्म, भारत में हिन्दू से मुस्लिम बनाए गए लोग’

MP News: मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अफसर नियाज खान ने बकरीद से दो दिन पहले बड़ा बयान दिया है। जिसका मुस्लिम संगठन कर रहे विरोध।

Vinod by Vinod
June 7, 2025
in Latest News, TOP NEWS, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। अपने बयानों के चलते चर्चा में रहने वाले आईएएस अधिकारी नियाज खान एक बार फिर सुर्खियों में है। बकरीद से ठीक पहले उन्होंने सोशल मीडिया में पशुबलि के खिलाफ ऐसी पोस्ट की है, जिसकी चर्चा हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण में जीव जंतुओं की रक्षा पर जोर दिया है।मध्य प्रदेश के कैडर के आईएएस अफसर नियाज खान ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह धरती केवल मनुष्यों के लिए नहीं है। पेड़, पौधे, जीव-जंतु, इन सबका भी अधिकार है। इन सबकी रक्षा होनी चाहिए। उन्होंने पशुओं का खून बहाने को अनुचित करार देते हुए कहा कि यह कहीं से भी उचित नहीं है। पर्यावरण और जीव-जंतुओं की रक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने लिखा कि पेड़-पौधों और जीवों का भी इस धरती पर उतना ही अधिकार है, जितना मनुष्यों का।

इससे पहले आईएएस नियाज खान ने एक और बड़ा बयान दिया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि भारत में सभी हिंदू थे। हिन्दुओं को मुस्लिम बनाया गया। इस्लाम तो अरब देशों से यहां आया, इसलिए देश के मुसलमानों को पहले हिंदुओं को भाई मानना चाहिए और फिर अरब के देशों को मानना चाहिए। उन्होंने आगे लिखा, भले ही धर्म अलग-अलग हों, लहू तो एक है। सभी एक संस्कृति का हिस्सा रहे हैं। अगर जो मुस्लिम अरब के लोगों को आदर्श मानते हैं, वे पुनर्विचार करें। सर्वप्रथम हिंदुओं को अपना भाई मानें, बाद में अरब को। प्लीज बकरीद पर जानवरों की कुर्बानी के बजाए पौधरोपण कर पर्व मनाएं।

RELATED POSTS

IAS Niaz Khan

IAS Niaz Khan: हम कन्वर्टेड हैं, लेकिन… IAS नियाज खान के बयान से उठी बड़ी बहस, जानें ऐसा क्या कह गए ?

February 18, 2025
जानिए गढ़ीमाई देवी के दर पर क्यों दी गई 5 लाख पशुओं की बलि,  गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज हुई ‘बेजुबानों की कुर्बानी’

जानिए गढ़ीमाई देवी के दर पर क्यों दी गई 5 लाख पशुओं की बलि,  गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज हुई ‘बेजुबानों की कुर्बानी’

December 17, 2024

मध्य प्रदेश कैडर के चर्चित आईएएस अफसर नियाज खान के बयान के बाद मुस्लिम संगठनों ने उनके खिलाफ हल्लबोल दिया। ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने नियाज खान के बयान पर कड़ा एतराज जताते हुए उनसे अफसरी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की सलाह दी है। संगठन ने उनकी टिप्पणी को इस्लाम को बदनाम करने वाला बताया और कहा कि मुस्लिम समुदाय इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। कमेटी के संरक्षक शम्सुल हसन ने कहा, ’हमें अफसोस है कि बकरीद जैसे त्योहार से ठीक पहले नियाज खान इस तरह के बयान दे रहे हैं। इस्लाम को बदनाम करने वाले बयान नाकाबिले बर्दाश्त हैं। मुस्लिम समुदाय इसे सहन नहीं करेगा। बीजेपी की सरकार है, इसलिए यहां के अधिकारी बीजेपी का दामन पकड़े हुए है।. नियाज खान को बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहिए।

शम्सुल हसन ने आगे कहा, ’अगर नियाज खान को कुरान के बारे में जानकारी है, तो उन्हें शर्म से डूब मरना चाहिए। अगर जानकारी नहीं है, तो मैं उन्हें कुरान भेंट करूंगा। कुर्बानी का इस्लाम में अपना महत्व है और यह कयामत तक जारी रहेगी, इसे कोई नहीं रोक सकता। कुरान में स्पष्ट लिखा है कि किस जानवर की कुर्बानी देनी है। हम उसी का पालन करते हैं। हम घोड़े, हाथी या शेर की कुर्बानी थोड़े करते हैं। आईएएस को बड़ा ओहदा चाहिए। इसलिए वह बीजेपी की भाषा बोल रहे हैं। हमारी मांग है कि आईएएस के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो और उन्हें जेल भेजा जाए।

नियाज खान मूल रूप से छत्तीसगढ़ से हैं और 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे राज्य प्रशासनिक सेवा में कार्यरत थे। उन्होंने अब तक सात उपन्यास लिखे हैं, जिनमें से एक पर चर्चित वेब सीरीज ’आश्रम’ आधारित है। नियाज खान अपने बेबाक विचारों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक पुस्तक ‘ब्राह्मण द ग्रेट’ भी लिखी है, जिसमें ब्राह्मण समाज और सनातन संस्कृति की प्रशंसा की गई थी। उस वक्त भी उनकी लेखनी पर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया हुई थी। अब एक बार फिर, बकरीद से पहले पशुबलि पर टिप्पणी कर नियाज खान ने एक नई चर्चा शुरू कर दी है।

 

Tags: Animal SacrificeBakrid festivalIAS Niaz KhanWho is IAS Niaz Khan
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

IAS Niaz Khan

IAS Niaz Khan: हम कन्वर्टेड हैं, लेकिन… IAS नियाज खान के बयान से उठी बड़ी बहस, जानें ऐसा क्या कह गए ?

by Mayank Yadav
February 18, 2025
0

IAS Niaz Khan: मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी नियाज खान ने X पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा है...

जानिए गढ़ीमाई देवी के दर पर क्यों दी गई 5 लाख पशुओं की बलि,  गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज हुई ‘बेजुबानों की कुर्बानी’

जानिए गढ़ीमाई देवी के दर पर क्यों दी गई 5 लाख पशुओं की बलि,  गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज हुई ‘बेजुबानों की कुर्बानी’

by Vinod
December 17, 2024
0

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। नेपाल के बारा जनपद में 2 से लेकर 15 दिसंअर तक गढ़रमाई देवी स्थित एक विराट...

Next Post
FIR against Manish Gupta

डायरेक्टर मनीष गुप्ता ने सैलरी विवाद में ड्राइवर पर किया चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस!

Sunanda Sharma

लंदन में मशहूर पंजाबी सिंगर Sunanda Sharma की कार पर हमला! लग्जरी बैग चोरी, वीडियो में छलका दर्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version