UP News: आजम खान के खिलाफ कार्रवाई करने वाले IAS अधिकारी का बढ़ा कार्यकाल, जानें कौन हैं आंजनेय कुमार सिंह

सपा नेता आजम खान के खिलाफ कार्रवाई करने वाला आईएएस अधिकारी का उत्तर प्रदेश में प्रतिनियुक्ति कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। वहीं सरकार ने इस संबंध में केंद्र सरकार के कार्मिक विभफाग में अपना प्रस्ताव भेजा था, जिसको शनिवार शाम मंजूर कर लिया गया है। इसके बाद ये तय हो गया है कि आईएएस अधिकारी आंजनेय कुमार फिलहाल उत्तर प्रदेश में रहेंगे।

कौंन आंजनेय कुमार सिंह

आंजनेय कुमार सिंह सिक्किम कैडर के 2005 बैच के IAS अधिकारी हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में जब अखिलेश यादव की सरकार थी, तब 16 फरवरी 2015 को वह प्रतिनियुक्ति पर उत्तर प्रदेश आए। बाद में सूबे में योगी की सरकार आई और फरवरी 2019 में आंजनेय को रामपुर का कलेक्टर बना दिया गया। यहां आते ही उन्होंने आजम खान के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं रामपुर में आने के बाद आंजनेय कुमार सिंह 2019 के लोकसभा चुनाव के वक्त चर्चा में आए। एक तरफ उन्होंने चुनाव अचार संहिता का कड़ाई से पालन करवाया, तो दूसरी तरफ इसका उल्लंघन करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई भी की। जिसमें आजम खान के तमाम करीबी भी शामिल थे। इसी पर सपा के पूर्व मंत्री आजम खान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा ता कि कलेक्टर -फलेक्टर से मत डरिये, ये तनखैय्ये हैं। अल्लाह ने चाहा तो चुनाव बाद इन्हीं से जूते साफ कराऊंगा।

Exit mobile version