Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Jio Coin: क्या आप भी जिओ कॉइन से कमाना चाहते हैं पैसे तो पहले जानिये कैसे मिलते हैं जिओ कॉइन

जियो कॉइन, रिलायंस का ब्लॉकचेन टोकन है, जो जियो ऐप्स के इस्तेमाल पर रिवॉर्ड देता है। इसे जियोस्पीयर ऐप से कमाया जा सकता है और भविष्य में कई उपयोग हो सकते हैं। हालांकि, इसकी कीमत और संभावनाओं को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। निवेश से पहले सावधानी बरतें।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
January 27, 2025
in राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Jio Coin: मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स ने पॉलीगॉन लैब्स के साथ साझेदारी की है। यह खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर जियो कॉइन को लेकर चर्चा तेज हो गई। जियो प्लेटफॉर्म्स, जो रिलायंस की तकनीकी शाखा है, भारत में वेब3 और ब्लॉकचेन तकनीक लाने के लिए काम कर रही है।

जियो कॉइन क्या है

जियो कॉइन एक ब्लॉकचेन आधारित डिजिटल टोकन है। इसे पॉलीगॉन नेटवर्क पर लिस्ट किया गया है और यह एथेरियम की लेयर 2 तकनीक पर काम करता है। इसका मुख्य मकसद जियो के ऐप्स और सेवाओं को इस्तेमाल करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है। खास बात यह है कि इसे केवल भारतीय मोबाइल नंबर वाले यूजर्स के लिए बनाया गया है। अभी तक इसकी कीमत का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इसे करीब ₹43 प्रति टोकन बताया जा रहा है।

RELATED POSTS

No Content Available

जियो कॉइन कमाना कैसे शुरू करें

जियो कॉइन कमाने के लिए सबसे पहले आपको जियोस्पीयर ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप में प्रोफाइल सेक्शन में जाकर जियो कॉइन प्रोग्राम में साइन अप करें। यह ऐप Android, iOS, Windows, Mac और Android TV जैसे कई प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। एक बार साइन अप करने के बाद, जब भी आप इस ऐप का इस्तेमाल वेब ब्राउजिंग, वीडियो देखने, आर्टिकल पढ़ने, गेम खेलने या दूसरी एक्टिविटी के लिए करेंगे, आपको जियो कॉइन मिलेंगे।

ये भी पढ़ें:- Thriller Movies: jio cinema पर मौजूद कुछ ऐसी फ़िल्में जिनमे आख़िरी सीन तक बनेगा रहेगा रोमांच, एक बार ज़रूर देखें

क्या जियो कॉइन आपको करोड़पति बना सकता है

सोशल मीडिया पर कई लोग दावा कर रहे हैं कि जियो कॉइन का इस्तेमाल भविष्य में मोबाइल रीचार्ज, शॉपिंग डिस्काउंट और फ्यूल पेमेंट्स के लिए किया जा सकता है। बिटकॉइन की सफलता को देखते हुए, कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि जियो कॉइन भी इसी तरह बड़ा बदलाव ला सकता है।

Tags: Jio blockchain partnershipJio digital currencyJioCoin details
Share196Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

No Content Available
Next Post
Ashoka emblem

Genral knowledge: क्या है अशोक चिन्ह वाली नंबर प्लेट का राज? जानें कौन कर सकता है इसका इस्तेमाल

mother

Mumbai news: ममता शब्द को शर्मसार करने वाली घटना, मां ने तीन साल के बेटे को बेरहमी से पीटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version