Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home दिल्ली

कंझावला हिट एंड रन केस में आरोपी का खुलासा, पता था अंजलि गाड़ी के नीचे फंसी है, इसलिए डर के चलते कई बार यू टर्न लिया और फिर…

Web Desk by Web Desk
January 8, 2023
in दिल्ली, बड़ी खबर
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कंझावला केस में पुलिस का नया खुलासा। जांच में आरोपियों ने गाड़ी के नीचे अंजलि के फंसे होने की बात कबूली। उन्होंने बताया इस हादसे के बाद उनकी कार ने कई बार यू टर्न लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने माना कि गाड़ी में तेज म्यूजिक चलने वाली कहानी झूठी थी।

गाड़ी में तेज म्यूजिक चलने वाली कहानी झूठी

दिल्ली के कंझावला केस में पुलिस आए दिन नए- नए खुलासे करके चौका रही है। बता दें कि इस मामले में अब एक और नया बड़ा खुलासा हुआ है। खबरो के अनुसार पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपियों ने गाड़ी के नीचे अंजलि के फंसे होने की बात कबूली है। आरोपियों का कहना है कि इस हादसे के बाद उन्होंने कई बार कार का यू टर्न लिया। क्योंकि हादसे के बाद वे काफी डर गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने माना कि गाड़ी में तेज म्यूजिक चलने वाली कहानी झूठी थी। बता दें की आरोपी अंकुश खन्ना को शनिवार को जमानत मिल गई। कोर्ट ने 20 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी। कोर्ट ने कहा कि अंकुश को जांच में जरूरत पड़ने पर मदद करनी होगी।

RELATED POSTS

Delhi

‘गंदा बाबा’ हुआ गायब! Delhi के प्रतिष्ठित कॉलेज में 17 छात्राओं से की छेड़छाड़, आगरा में मिला सुराग

September 24, 2025
Delhi

Delhi का ‘पवित्र’ आश्रम बना हवस का अड्डा: छात्राओं का यौन शोषण, बाबा फरार!

September 24, 2025

31 दिसंबर की शाम को क्या हुआ?

इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करने वाली 20 वर्षीय अंजलि 31 दिसंबर की शाम अमन विहार स्थित अपने घर से नए साल की पार्टी में शामिल होने के लिए निकली थी। 1 जनवरी की तड़के पुलिस को सूचना मिली कि ग्रे रंग की बलेनो एक शव को घसीट रही है। पुलिस को सुबह 4.11 बजे जोंटी गांव के हनुमान मंदिर के पास शव मिला। अंजलि के शरीर पर काफी चोट के निशान थे, कपड़े फटे हुए थे और दोनों पैर शरीर से अलग थे। बता दें कि अंजलि अपने परिवार की अकेली कमाने वाली थी लड़की थी। पहले 4 किमी घसीटने की बात सामने आई थी। बाद में यह भी खुलासा हुआ कि अंजलि के साथ उसकी दोस्त निधि भी थी और उसे मामूली चोटें आईं, लेकिन हादसे के बाद वह मौके से भाग गई थी।

मृतका की दोस्त ने भी कई खुलासे किए

खबरो के अनुसार पुलिस को मृतका की दोस्त ने बताया कि जब गाड़ी की टक्कर हुई तो वह काफी डर गई थी। जिसकी वजह से उसने किसी को कुछ नही बताया। मृतका की दोस्त का कहना है की हादसे में गलती कार चालको की थी। जब टक्कर हुई तो मेरी दोस्त कार वाली साइड गिरी और मैं दूसरी तरफ। मैं घबरा गई थी, इसलिए वहां से निकलकर सीधे घर पहुंची। वहीं, आरोपियों ने पुलिस को बयान में बताया की वह दोनो स्कूटी सड़क पर लहरा रही थी जिसकी वजह से टक्कर हुई। फिलहाल, पुलिस दोनों तरफ के बयानों की जांच कर रही है। बताते चलें की मृतका का एक साल पहले भी एक्सीडेंट हुआ था।

अधिक खून बहने के वजह से हुई थी अंजली की मौत

दिल्ली के स्पेशल कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) एसपी हुड्डा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में लड़की के सिर, रीढ़ और बाएं फीमर पर चोटें और अधिक खून बह जाने से मौत होना बताया गया है। तो वहीं रेप की कोई पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। इससे पहले पुलिस ने खुलासा किया था कि स्‍कूटी पर पीड़िता के साथ उसकी सहेली भी थी। टक्कर के बाद मृतका कार में फंस गई और उसे 12 किमी तक घसीटा गया। पहले 4 किमी घसीटने की बात सामने आई थी। स्कूटी पर जो दूसरी लड़की थी, वह हादसे के बाद मौके से भाग गई। उसे भी मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस ने वायरल किए OYO के फुटेज

बता दें कि जो सीसीटीवी पुलिस के सामने आया जिसमें 2 लड़कियां होटल से बाहर निकलती नजर आ रही है उस होटल की पहचान विवान ओयो के नाम से हुई है। अंजली ओयो होटल से निकलती नजर आ रही है और वह अपने घर में इकलौती कमाने वाली थी। वहीं बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां की दोनों किडनी खराब थी। वह अपनी मां को किडनी देना चाहती थी। इस वजह से पुलिस अंजली को कैरेक्टर लेस साबित करने पर लगी है ताकि वह खुद को बचा सकें। वहीं पीड़ित की मां का कहना है कि युवती ने बहुत सारे कपड़े पहने थे। लेकिन जब उसका शव मिला तो वह पूरी तरह नेकेड था। परिवार वाले इसे मर्डर बता रहे हैं।

Tags: accused revealedAnjali was trapped under the carcarDelhiKanjhawala hit and run caseU-turn several times
Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Delhi

‘गंदा बाबा’ हुआ गायब! Delhi के प्रतिष्ठित कॉलेज में 17 छात्राओं से की छेड़छाड़, आगरा में मिला सुराग

by Mayank Yadav
September 24, 2025
0

Delhi Management Institute Sexual Harassment: दिल्ली के एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थान में छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के सनसनीखेज मामले...

Delhi

Delhi का ‘पवित्र’ आश्रम बना हवस का अड्डा: छात्राओं का यौन शोषण, बाबा फरार!

by Mayank Yadav
September 24, 2025
0

Delhi Management Institute Sexual Harassment: दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज में एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के भीतर से एक...

Delhi ECI

बिहार के बाद Delhi में भी चुनाव आयोग शुरू करेगा SIR, मतदाता सूची का होगा विशेष गहन पुनरीक्षण

by Mayank Yadav
September 18, 2025
0

Delhi SIR Voter List: चुनाव आयोग (ECI) बिहार के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मतदाता सूचियों के विशेष...

Delhi

दिल्ली डूबने की कगार पर! यमुना उफान पर, कॉलोनियां खाली – सड़कों पर नावें दौड़ीं!

by Mayank Yadav
September 2, 2025
0

Delhi Flood: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और खतरे का निशान पार कर चुका...

Delhi 20 college threat

Delhi के 20 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस में हड़कंप, बम-डॉग स्क्वायड का सर्च ऑपरेशन

by Mayank Yadav
August 28, 2025
0

Delhi 20 college threat: दिल्ली में आतंक फैलाने की एक और कोशिश सामने आई है। राजधानी के लगभग 20 कॉलेजों...

Next Post

Urfi Javed: जावेद अख्तर के साथ तस्वीर साझा कर उर्फी बोलीं- दादा जी मिल गए..

Lucknow: इंसानियत हुई शर्मसार! कुत्ते का शव तालाब में फेंकने गई महिला खुद डूबी, मौके पर मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version