IND vs ENG: Rohit Sharma के नाम हुआ World Record! 13 लगातार T20I जीतने वाले विश्व के पहले कप्तान बने रोहित

रोहित शर्मा ने गुरुवार 7 जुलाई को साउथेम्प्टन में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की, भारत की कप्तानी करते हुए पहले टी 20I में मेजबान इंग्लैंड पर 50 रन की बड़ी जीत दर्ज की। IPL 2022 के बाद, रोहित को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर पर पांच मैचों की T20I सीरीज से आराम दिया गया था, इसके बाद COVID POSITIVE होने के करण इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे टेस्ट मैच से वे बाहर हो गए थे। लेकिन 7 जुलाई शुरू हुई भारत बनाम इंग्लैंड T20 सीरीज में बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने ना केवल वापसी की बल्कि सीरीज का पहला मैच जीतकर अपने नाम विश्व रिकॉर्ड कर लिया।

50 रनों की इस बड़ी जीत के बाद रोहित दुनिया के एकमात्र ऐसे कप्तान बन गए हैं जिसने बतौर कप्तान लगातार 13 T20I मैच जीते हैं। अब रोहित शर्मा इस क्रम में जितने भी मैच जीतेंगे वे उनके रिकॉर्ड में शामिल होते चले जाएंगे।

IPL 2022 ने किया था निराश –

इस साल IPL में रोहित की कप्तानी में 5 बार टाइटल जीतने वाली मुंबई इंडियन्स की टीम बुरी तरह फ्लॉप रही। मुंबई इंडियन्स की टीम शुरूआती लगातार 8 मुकाबले हारने वाली IPL इतिहास की पहली टीम भी बनी, साथ ही पहली बार Points Table में नंबर 10 पर मुंबई इंडियन्स ने अपना सफर खत्म किया । टीम के कप्तान इस खराब दौर से काफी आहत हुए जिसके बाद वे रिर्फेश होने मालदीव्स भी गए थे।

इंग्लैंड के खिलाफ वापसी कर रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में अब वो कारनामा कर दिखाया है जो आजतक पुरूष क्रिकेट में दुनिया का कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया था। बतौर कप्तान लगातार 13 T20I मैच जीतने के बाद रोहित की नजर अब शतक बनाने पर होगी क्योंकि काफी समय से उनके बल्ले से भी शतक देखने को नहीं मिला है। इसके अलावा बल्लेबाजी में रोहित का पुराना रूप पिछले कुछ समय में नजर नहीं आया है।अगर अच्छी कप्तानी के साथ रोहित का फॉर्म भी वापस आ जाए तो भारतीय टीम के लिए सोने पर सुहागा हो जाएगा।

Exit mobile version