Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

IND vs SA Final: दुनिया को हार को जीत में बदलने का पाठ सिखाकर… दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत बना चैम्पियन

IND vs SA Final: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में 7 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार जीत हासिल की है। अफ्रीका एक बार फिर चोकर्स के दाग से बच नहीं सका।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
June 30, 2024
in Breaking, IPL 2023, Latest News, TOP NEWS, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
IND vs SA Final
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

IND vs SA Final: भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। विराट कोहली ने इस मैच में 76 रनों की पारी खेली, उसके बाद गेंदबाजों ने डेथ ओवरों में दमदार गेंदबाजी की और साउथ अफ्रीका को जीत दर्ज करने से रोक दिया। अफ्रीका को आखिरी 4 ओवर में 26 रनों की जरूरत थी, तब भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की और टीम को 7 रन से जीत दिला दी। विराट कोहली ने इस मैच में 76 रनों की पारी खेली और अक्षर पटेल ने भी 47 रनों का अहम योगदान दिया। जीत का बाकी काम गेंदबाजों ने पूरा किया।

IND vs SA Final

RELATED POSTS

ICC T20 World Cup 2024

ICC T20 World Cup 2024: T20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी: भारत का मैच कब और किससे है देखें यहां

May 28, 2024

भारत ने दिया था 177 रनों का लक्ष्य

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। लेकिन इसके बाद विराट कोहली और अक्षर पटेल के बीच हुई 72 रनों की साझेदारी ने टीम इंडिया को मैच में वापस ला दिया। अक्षर पटेल ने 31 गेंदों में 47 रन और विराट कोहली ने 59 गेंदों में 76 रन बनाए। शिवम दुबे ने भी 16 गेंदों में 27 रन बनाकर भारत को 176 रनों तक पहुंचने में मदद की।

IND vs SA Final

भारतीय टीम:

  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी
  • 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन
  • विराट कोहली (76 रन) और अक्षर पटेल (47 रन) ने शानदार प्रदर्शन

दक्षिण अफ्रीकी टीम:

  • 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन
  • हेनरिक क्लासेन (52 रन) ने अर्धशतक जड़ा, लेकिन आखिरी ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी कर जीत छीन ली।

डी कॉक और स्टब्स की साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया

दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि रीजा हेंड्रिक्स और कप्तान एडेन मार्करम चार-चार रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन यहां से क्विंटन डी कॉक और ट्रिस्टन स्टब्स ने 68 रनों की साझेदारी कर दक्षिण अफ्रीका को मैच में वापस ला दिया। स्टब्स ने 21 गेंदों में 31 रन और डी कॉक ने 31 गेंदों में 39 रन बनाए।

IND vs SA Final

यह जीत भारत के लिए खास है क्योंकि:

  • यह भारत का 11 साल बाद पहला आईसीसी खिताब है।
  • भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में जीत हासिल करके 2014 में हुए टी20 विश्व कप फाइनल में मिली हार का बदला लिया।
  • रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने पहली बार टी20 विश्व कप जीता है।

हेनरिक क्लासेन की मेहनत बेकार 

हेनरिक क्लासेन उस समय बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए जब दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 70 रन था। क्लासेन ने यहां से तेजी से बल्लेबाजी शुरू की और उन्होंने महज 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 2 चौके और 5 छक्के लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। क्लासेन ने 27 गेंदों में 52 रन बनाए। 15वें ओवर में क्लासेन ने अक्षर पटेल की 24 रन की पारी खेली, जहां से मैच पूरी तरह पलटता हुआ नजर आया। लेकिन आखिरी 4 ओवर में भारत ने शानदार गेंदबाजी के दम पर वापसी की।

IND vs SA Final

आखिरी 4 ओवर में कहानी बदल गई

16 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए थे। अफ्रीका को आखिरी 4 ओवर में जीत के लिए 26 रन बनाने थे। हार्दिक पांड्या ने 17वें ओवर की पहली ही गेंद पर क्लासेन को आउट कर दिया। अगले 2 ओवर में सिर्फ 6 रन आए। 19वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने सिर्फ 4 रन दिए, जिसकी वजह से मैच भारत के पक्ष में हो गया। आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 8 रन दिए और भारत की 7 रन से जीत सुनिश्चित की।

Astro: किस राशि के लोगों की किस्मत सूर्य की तरह चमकेगी? आज आपके राशिफल में क्या लिखा है?

Tags: ICC T20 World Cup 2024IND vs SA Final
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

ICC T20 World Cup 2024

ICC T20 World Cup 2024: T20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी: भारत का मैच कब और किससे है देखें यहां

by Mayank Yadav
May 28, 2024
0

ICC T20 World Cup 2024: क्रिकेट दुनिया में सबसे अधिक देखे जाने वाले खेलों में से एक है, और हर...

Next Post
Man ki Baat

तीसरी बार पीएम बनने के बाद मोदी आज पहली बार करेंगे 'मन की बात', सरकार के एजेंडे पर कर सकते हैं बात

Indian Army

अद्भुत संयोग! इतिहास में पहली बार सेना की कमान दो बचपन के दोस्तों के हाथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version