Sunday, November 9, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

15 August 1947 में कीमतें और ज़िंदगी कैसी थी ₹1 में आता था इतना कुछ,दाम सुन यकीन करना मुश्किल

1947 में रोजमर्रा की चीज़ें बेहद सस्ती थीं। गेहूं, चावल, घी, पेट्रोल और सोना सब कम दाम में मिलते थे। आज कीमतें कई गुना बढ़ चुकी हैं और जनसंख्या भी 34 करोड़ से बढ़कर 140 करोड़ हो गई है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
August 15, 2025
in राष्ट्रीय
India 1947 prices inflation and lifestyle comparison with today
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

India 1947 prices inflation and lifestyle comparison with today :15 August 1947 में महंगाई का हाल आज से बिल्कुल अलग था। उस समय सिर्फ 1 रुपये में 1 से 2 किलो गेहूं, आधा किलो देसी घी और हफ्तेभर के लिए सब्जियां व अनाज खरीदकर घर में रखा जा सकता था।
चावल की कीमत सिर्फ 12 पैसे प्रति किलो थी, आटा 10 पैसे प्रति किलो, दाल 20 पैसे प्रति किलो, चीनी 40 पैसे प्रति किलो और देसी घी 75 पैसे प्रति किलो में मिल जाता था। आज के हिसाब से ये दाम सुनकर यकीन करना भी मुश्किल है।
साइकिल, स्कूटर और कार

जो साइकिल आजकल 10 से 12 हजार रुपये में आती है, 1947 में उसकी कीमत सिर्फ 20 रुपये थी।
स्कूटर, बाइक और कार उस दौर में बेहद महंगे माने जाते थे, और इन्हें सिर्फ राजा-महाराजा, बड़े उद्योगपति या अमीर व्यापारी ही खरीद पाते थे। आम आदमी के लिए ये एक सपना जैसा था।

RELATED POSTS

बढ़ती महंगाई के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस ने ‘महंगाई मुक्त भारत अभियान’ के बैनर तले किया प्रदर्शन

April 7, 2022

सोना और पेट्रोल

आज जिस सोने की कीमत आसमान छू रही है, 1947 में उसका हाल बिल्कुल अलग था। उस समय 10 ग्राम सोना सिर्फ 88.62 रुपये में मिलता था, जबकि आज ये लाखों में पहुंच चुका है।

पेट्रोल की कीमत भी मात्र 27 पैसे प्रति लीटर थी, जो आज करीब 100 रुपये तक पहुंच गई है।

आबादी का अंतर

आजादी के समय देश की आबादी लगभग 34 करोड़ थी। 2011 की जनगणना के अनुसार यह बढ़कर 121 करोड़ हो गई, और अब 2025 में इसके 140 करोड़ से ज्यादा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
यानी, महंगाई के साथ-साथ जनसंख्या में भी कई गुना इजाफा हुआ है, जिसने जीवनशैली से लेकर संसाधनों तक हर चीज़ पर असर डाला है।

1947 का भारत और आज का भारत महंगाई, आबादी और जीवनशैली के मामले में बिल्कुल अलग है। उस समय कम पैसों में बहुत कुछ मिल जाता था, लेकिन आज कीमतें और जरूरतें, दोनों ही कई गुना बढ़ चुकी हैं।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ऐतिहासिक आंकड़ों और सार्वजनिक स्रोतों पर आधारित है।news1india इसकी सटीकता की गारंटी नहीं देता और पाठकों से स्वतंत्र रूप से सत्यापन करने की सलाह देता है।

Tags: Historical Pricesinflation in india
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

बढ़ती महंगाई के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस ने ‘महंगाई मुक्त भारत अभियान’ के बैनर तले किया प्रदर्शन

by Zeeshan Farooqui
April 7, 2022

नई दिल्ली: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का सिलसिला 22 मार्च को शुरू हुआ था। तब...

Next Post
Independence Day

Independence Day 2025 Live: दुश्मनों की नींद उड़ा देगा 'सुदर्शन चक्र'! PM मोदी ने किया ऐतिहासिक ऐलान - अगले 10 साल में देश का हर कोना होगा अजेय!

Independence Day

Independence Day 2025: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता को किया नमन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version