Thursday, October 2, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

ट्रंप के शपथ ग्रहण में दिखा भारत का मोस्ट वांटेड पन्नू, लगाए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

सोमवार को वाशिंगटन डीसी के कैपिटल हिल हॉल में ट्रंप ने शपथ ग्रहण किया। इस समारोह में दुनियाभर के कई मेहमान और नेता शामिल हुए। शपथ ग्रहण के बाद हुए सेलिब्रेशन कार्यक्रम में भारत का मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू भी नजर आया।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
January 21, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Pannu in Trump Swearing-in ceremony
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Pannu in Trump Swearing-in ceremony: अमेरिका को डोनाल्ड ट्रंप के रूप में 47वां राष्ट्रपति मिल गया है। सोमवार को वाशिंगटन डीसी के कैपिटल हिल हॉल में ट्रंप ने शपथ ग्रहण किया। इस समारोह में दुनियाभर के कई मेहमान और नेता शामिल हुए। शपथ ग्रहण के बाद हुए सेलिब्रेशन कार्यक्रम में भारत का मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू भी नजर आया। दावा किया जा रहा है कि पन्नू समारोह स्थल के अंदर मौजूद था और खालिस्तान समर्थक नारे लगाते हुए देखा गया।

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दावा किया है कि उसे ट्रंप गुट द्वारा इस समारोह में आमंत्रित किया गया था। हालांकि सूत्रों का कहना है कि पन्नू ने अपने एक संपर्क (Pannu in Trump Swearing-in ceremony) के माध्यम से टिकट खरीदकर कार्यक्रम में प्रवेश किया। इतने हाई-प्रोफाइल आयोजन में पन्नू की मौजूदगी ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और समारोह में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की सुरक्षा को लेकर ये चिंता का विषय है।

RELATED POSTS

No Content Available

“खालिस्तान जिंदाबाद,खालिस्तान जिंदाबाद”

ट्रंप की सुरक्षा में भारी चूक…

ट्रंप के शपथ कार्यक्रम में दिखा भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू कार्यक्रम में दिखा#USA #DonaldTrump #America #DonaldTrumpOathCeremony #USpresidency #WorldNews #President… pic.twitter.com/bU4ZhKcSQ3

— News1India (@News1IndiaTweet) January 21, 2025

अमेरिका ने पन्नू पर लगाए थे ये आरोप

पिछले साल अमेरिका ने भारत के एक पूर्व अधिकारी पर खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। अमेरिकी अधिकारियों का दावा था कि न्यूयॉर्क में पन्नू की हत्या के लिए भाड़े के शूटर की हायरिंग की गई थी। इसके अलावा पूर्व भारतीय अधिकारी पर मनी लॉन्ड्रिंग का भी आरोप लगाया गया था।

अमेरिका ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या के असफल प्रयास के मामले में विकास यादव का नाम लिया था। पन्नू, जो अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता रखता है उसके खिलाफ इस साजिश में विकास यादव को कथित रूप से शामिल बताया गया। विकास यादव को भारत की खुफिया एजेंसी रॉ का पूर्व अधिकारी बताया गया है।

हाल ही में गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मामले की गहन जांच के बाद एक व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की गई है। जांच में उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि और पुराने संबंधों का भी खुलासा हुआ।

यह भी पढ़े: दिल्ली की मुस्लिम बहुल सीटों पर BSP का दांव, हिंदू उम्मीदवारों के पीछे क्या है बड़ी रणनीति?

Tags: Pannu in Trump Oath ceremony
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

No Content Available
Next Post
Avla

Health tips: इन लोगों को आंवले से हो सकता है नुकसान, जानें कौन करें परहेज

SAMBHAV 5G

आर्मी मैन यूज़ करते हैं ये SAMBHAV 5G स्मार्टफोन, जानें क्या है इसकी खासियत ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version