• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 30, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home बड़ी खबर

गोवा की नई सरकार में शामिल मंत्री कितने हैं पढ़े-लिखे

by abhishek tyagi
March 28, 2022
in बड़ी खबर
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोवा: गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को लगातार दूसरी बार शपथ ले ली। सावंत के साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। नई कैबिनेट से चार पुराने चेहरों की छुट्टी हो गई। वहीं, तीन फिर से मंत्रिमंडल में शामिल होने में सफल रहे। सावंत कैबिनेट में पांच नए चेहरों को मौका मिला।

नई कैबिनेट में चार पुराने चेहरों को जगह नहीं मिली। इनमें जेनिफर मोनसेरेट, फिलिप रोड्रिग्स, माइकल लोबो और दीपक पौस्कर शामिल हैं। इन चारों में से तीन पार्टी छोड़ चुके हैं। वहीं, पिछली सरकार की इकलौती महिला मंत्री रहीं जेनिफर मोनसेरेट जीतने के बाद भी कैबिनेट में जगह नहीं बना पाईं। माइकल लोबो चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में चले गए गए थे। वहीं, फिलिप रोड्रिग्स ने भी पार्टी छोड़कर एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और हार गए। दीपक पौस्कर टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ चुके हैं। जिन मंत्रियों को दोबारा कैबिनेट में जगह मिली उनमें विश्वजीत राणे, मौविन गोडिन्हो और नीलेश कैबराल शामिल हैं। 

Related posts

No Content Available

सावंत कैबिनेट के सभी मंत्री करोड़पति
सावंत की नई कैबिनेट में शामिल सभी मंत्री करोड़पति हैं। यहां तक कि किसी भी मंत्री की संपत्ति 2.67 करोड़ रुपये से कम नहीं है।  गोविंद गौडे सावंत कैबिनेट के सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री हैं। 2017 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीते गौडे चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। 50 साल के गौडे के पास 2.67 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उन पर 29 लाख रुपये से ज्यादा की देनदारी भी है। कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री अतनासियो मोनसेराते हैं। मोनसेराते के पास कुल 48.48 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की बात करें तो उनके पास 9.37 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सावंत अपनी कैबिनेट के तीसरे सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री हैं। कैबिनेट में शामिल बाकी पांच मंत्रियों की संपत्ति 10 करोड़ से ज्यादा है। सावंत कैबिनेट की औसत संपत्ति 19.49 करोड़ रुपये है। 

दो मंत्री 12वीं पास तो दो परास्नातक
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और पोंडा से जीतकर मंत्री बने रवि नाइक कैबिनेट के सबसे पढ़े-लिखे मंत्री हैं। दोनों ने परास्नातक किया है। सावंत ने पुणे स्थित तिलक महाराष्ट्र विद्यापीठ से मास्टर इन सोशल वर्क की डिग्री ली है। वहीं, नाइक राजनीति शास्त्र में एमए हैं। बाकी सात मंत्रियों में दो स्नातक, दो 12वीं पास तो तीन ने डिप्लोमा किया है। सुभाष शिरोडकर और सबसे अमीर विधायक अतनासियो मोनसेराते कैबिनेट के सबसे कम पढ़े लिखे मंत्री हैं। दोनों 12वीं पास हैं। 

75 साल के रवि नाइक सबसे बुजुर्ग मंत्री 
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कैबिनेट के सबसे युवा मंत्रियों में शामिल हैं। 48 साल के सावंत कैबिनेट में दूसरे सबसे युवा मंत्री हैं। रोहन खुंटे कैबिनेट के सबसे युवा चेहरे हैं। 47 साल के खुंटे और 48 के सावंत के अलावा 49 के नीलेश कैबराल ही 50 की उम्र से कम के मंत्री हैं। कैबिनेट की औसत उम्र 56.66 साल है। तीन मंत्री 50 से कम के हैं, जबकि तीन मंत्री 50 से 60 साल के बीच हैं। 60 से 70 के बीच दो मंत्री हैं। वहीं 75 साल रवि नाइक सबसे बुजुर्ग मंत्री हैं। तीन सबसे उम्रदराज मंत्रियों में 70 साल के सुभाष शिरोडकर और 62 साल के मौविन गोडिन्हो शामिल हैं। चार मंत्री दागी भी हैं। इनमें से तीन पर एक-एक मामला चल रहा है तो एक मंत्री पर तीन मामले चल रहे हैं। सबसे अमीर विधायक अतनासियो मोनसेराते पर सबसे ज्यादा तीन केस चल रहे हैं।

Tags: goa latest newsgoa latest news parmod swantgoa latest news pramod sawant
Share196Tweet123Share49
Previous Post

जम्मू कश्मीर के नौशेरा में खाई में बस गिरने से बड़ा हादसा, 1 की मौत, 56 घायल

Next Post

IPL 2022 GT vs LSG: गुजरात ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया

abhishek tyagi

abhishek tyagi

Related Posts

No Content Available
Next Post

IPL 2022 GT vs LSG: गुजरात ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया

UPCA
Banke Bihari Temple Controversy

‘हम पर दबाव बनाया जा रहा’ बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए समय बढ़ाने पर विवाद, गोस्वामी समाज ने बताई आपबीती

September 30, 2025
Abhishek Bajaj Ex Wife

अभिषेक बजाज की एक्स वाईफ ने किया चौंकाने वाला खुलासा, सामने आया पहली शादी टूटने का असली सच…

September 30, 2025
Bareilly

Bareilly में बवाल! तौकीर रजा का दामाद गिरफ्तार, रिजॉर्ट सील – बुलडोजर ने मचाया कहर

September 30, 2025
Bridgerton 4: नेटफ्लिक्स ने पोस्टर किया जारी कर, कब से आएगा नया सीजन, पोस्टर से बढ़ी उत्सुकता, दर्शक को नए ट्विस्ट का इंतजार

Bridgerton 4: नेटफ्लिक्स ने पोस्टर किया जारी कर, कब से आएगा नया सीजन, पोस्टर से बढ़ी उत्सुकता, दर्शक को नए ट्विस्ट का इंतजार

September 30, 2025
Gold-Silver Price Record High: सोना-चांदी के दाम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सितंबर में हर दिन नई ऊंचाई पर पहुंचे रेट

Gold-Silver Price Record High: सोना-चांदी के दाम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सितंबर में हर दिन नई ऊंचाई पर पहुंचे रेट

September 30, 2025
Central Employees Bonus: केंद्रीय कर्मचारियों को त्योहार पर बड़ी सौगात,ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B कर्मचारियों के लिए बोनस की हुई घोषणा

Central Employees Bonus: केंद्रीय कर्मचारियों को त्योहार पर बड़ी सौगात,ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B कर्मचारियों के लिए बोनस की हुई घोषणा

September 30, 2025
Lucknow Religious Conversion: महिला चौपालों से कैसे खुली साजिश की परतें,लखनऊ में धर्मांतरण का बड़ा खुलासा कौन है मलखान मैथ्यू जो निकला सरगना

Lucknow Religious Conversion: महिला चौपालों से कैसे खुली साजिश की परतें,लखनऊ में धर्मांतरण का बड़ा खुलासा कौन है मलखान मैथ्यू जो निकला सरगना

September 30, 2025
UP

UP के किसानों को बड़ी राहत: 1 अक्टूबर से धान खरीद शुरू, सरकार ने दिए सख्त निर्देश

September 30, 2025
Rajasthan Cyber Fraud:साइबर सबसे बड़ा मामला अलवर में 100 करोड़ से ज्यादा का बैंकिंग घोटाला उजागर, बैंक के कर्मचारी समेत 6 गिरफ्तार,

Rajasthan Cyber Fraud:साइबर सबसे बड़ा मामला अलवर में 100 करोड़ से ज्यादा का बैंकिंग घोटाला उजागर, बैंक के कर्मचारी समेत 6 गिरफ्तार,

September 30, 2025
Ghaziabad News

Ghaziabad News : कविनगर रामलीला मैदान से दिल दहला देने वाला हादसा, सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा मंजर!

September 30, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version