Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

सीजफायर पर भारत का दबदबा: पाकिस्तान की झुकी गर्दन, DGMO स्तर की बातचीत में दिखेगा असर

भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ आज दोपहर 12 बजे हॉटलाइन पर बातचीत करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारत मजबूत स्थिति में है और सीजफायर शर्तों को लेकर पाकिस्तान पर दबाव साफ दिख रहा है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
May 12, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
DGMO
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

DGMO talks: भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य तनाव के बाद आज दोपहर 12 बजे दोनों देशों के डीजीएमओ की बातचीत होनी है। भारत की निर्णायक सैन्य कार्रवाइयों और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पाकिस्तान (DGMO) बैकफुट पर आ चुका है। इस बैठक में युद्धविराम की शर्तों को और मजबूत किया जाएगा। भारत की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई पाकिस्तान को साफ संकेत देंगे कि सीजफायर का मतलब कमजोरी नहीं, बल्कि रणनीतिक संयम है। पाकिस्तान को अब भारत के सख्त रुख के आगे समझौते की शर्तों का पूरी तरह पालन करना ही होगा। उम्मीद की जा रही है कि ये बातचीत क्षेत्रीय शांति के लिए भारत की बढ़त को और पुख्ता करेगी।

रणनीति का असर, पाकिस्तान पर बना दबाव

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत (DGMO) जो कड़ी सैन्य कार्रवाई की, उसने पाकिस्तान की सैन्य क्षमता को झकझोर कर रख दिया। नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के अलावा, 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मारा गया, जिनमें बड़े नाम यूसुफ अजहर और मुदासिर अहमद भी शामिल हैं। इससे पाकिस्तान की रणनीतिक हालत डगमगा गई है। इस हमले ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत अब सिर्फ चेतावनी नहीं, ठोस जवाब देने में विश्वास रखता है।

RELATED POSTS

DGMO

DGMO Ceasefire LIVE: हमारे मिलिट्री बेस पूरी तरह चार्ज्ड…तीनों सेनाओं का पाक को क्लियर मैसेज- भय बिनु होइ न प्रीत

May 12, 2025

सीजफायर के बाद पहली बातचीत

7 से 10 मई तक की सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ। नियंत्रण (DGMO) रेखा पर 40 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 11 एयरबेस तबाह हो गए। इसके बाद पाकिस्तान ने बातचीत का प्रस्ताव रखा। अब DGMO बातचीत में भारत शांति के पक्ष में रहते हुए स्पष्ट करेगा कि किसी भी उल्लंघन का जवाब मुंहतोड़ तरीके से दिया जाएगा।

सीमाओं पर स्थिरता के लिए भारत प्रतिबद्ध

हालांकि सीजफायर के बाद भी पाकिस्तान की ओर से कुछ गोलाबारी और ड्रोन गतिविधियां सामने आईं, लेकिन भारत ने तत्काल, सटीक और अनुशासित जवाब दिया। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने स्पष्ट किया है कि भारत शांति चाहता है, पर मजबूती के साथ। आज की DGMO बातचीत इस दिशा में एक और कदम होगी, लेकिन भारत किसी भी स्थिति के लिए तैयार है।

आंधी-बारिश का कहर और लू की चेतावनी: देशभर में मौसम का बदला मिजाज, 8 राज्यों में अलर्ट जारी

 

Tags: DGMO
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

DGMO

DGMO Ceasefire LIVE: हमारे मिलिट्री बेस पूरी तरह चार्ज्ड…तीनों सेनाओं का पाक को क्लियर मैसेज- भय बिनु होइ न प्रीत

by Mayank Yadav
May 12, 2025

DGMO Ceasefire LIVE:  भारत-पाकिस्तान के बीच बीते कुछ दिनों से जारी सैन्य तनाव अब थमता नजर आ रहा है। सोमवार...

Next Post
Buddha Purnima: संस्कार, आध्यात्मिकता और नैतिकता सिखाने वाले असरदार संस्कृत श्लोक जो बच्चों को सिखाएं

Buddha Purnima: संस्कार, आध्यात्मिकता और नैतिकता सिखाने वाले असरदार संस्कृत श्लोक जो बच्चों को सिखाएं

UP

UP में शिक्षा का नया अध्याय: एक साथ खुलेंगे 71 राजकीय महाविद्यालय, 1562 पदों को मिली सैद्धांतिक मंजूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version