Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Indian Government की नई योजना ‘एक देश एक समय’ जनता से कब तक मांगे गए है सुझाव ,इससे क्या होगा बदलाव

भारत सरकार ‘एक देश, एक समय’ लागू करने की योजना बना रही है, जिससे पूरे देश में भारतीय मानक समय (IST) को अनिवार्य किया जाएगा। इससे बैंकिंग, रेलवे, रक्षा और तकनीकी क्षेत्रों में सुधार होगा। सरकार इस योजना पर जनता से 14 फरवरी तक सुझाव मांग रही है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
January 30, 2025
in राष्ट्रीय
One nation one time policy
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

One nation one time policy भारत सरकार ‘एक देश, एक समय’ लागू करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत भारतीय मानक समय (IST) को सरकारी और व्यावसायिक कार्यों में अनिवार्य किया जाएगा। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने इसके लिए कानूनी माप विज्ञान (भारतीय मानक समय) नियम, 2024 का मसौदा तैयार किया है और जनता से 14 फरवरी तक सुझाव मांगे गए हैं।

क्यों जरूरी हुआ ये बदलाव

अब तक कई सरकारी और निजी क्षेत्रों में समय को लेकर अलग अलग तरीके अपनाए जाते थे। इस कारण कभी कभी भ्रम की स्थिति बन जाती थी। सरकार चाहती है कि पूरे देश में एक ही समय का पालन हो, जिससे समय प्रबंधन आसान हो जाए।

RELATED POSTS

मिथुन चक्रवर्ती ने बिलावल भुट्टो को अपने तरीके से ‘हौंका’, बताया, कैसे 140 करोड़ लोगों की पेशाब से पाक में आएगी सुनामी

मिथुन चक्रवर्ती ने बिलावल भुट्टो को अपने तरीके से ‘हौंका’, बताया, कैसे 140 करोड़ लोगों की पेशाब से पाक में आएगी सुनामी

August 12, 2025
सीमा हैदर का बेअसर साबित हुआ ‘खेला’, जानिए कब पाकिस्तान के लिए रवाना होगी सचिन की ‘लैला’

सीमा हैदर का बेअसर साबित हुआ ‘खेला’, जानिए कब पाकिस्तान के लिए रवाना होगी सचिन की ‘लैला’

April 25, 2025

इस नए नियम के तहत बैंकिंग, रेलवे, परिवहन, कानूनी दस्तावेज, वित्तीय लेनदेन, और अन्य सरकारी कार्यों में केवल IST का ही इस्तेमाल अनिवार्य होगा। अगर कोई अन्य समय का इस्तेमाल करेगा, तो उसे गैर-कानूनी माना जाएगा।

क्या हैं इस मसौदे के नियम

सभी सरकारी और व्यावसायिक कार्यों में एक ही समय

अब सभी सरकारी कागजात, कानूनी दस्तावेज, व्यापारिक सौदे, और वित्तीय लेनदेन में सिर्फ IST को ही मान्य माना जाएगा।

कुछ विशेष क्षेत्रों को छूट मिलेगी

खगोल विज्ञान, नेविगेशन और वैज्ञानिक अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में समय को लेकर छूट दी जा सकती है, लेकिन इसके लिए सरकारी अनुमति जरूरी होगी।

सटीक समय का पालन अनिवार्य

रक्षा, दूरसंचार, बैंकिंग, 5जी, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी तकनीकों में समय की सटीकता बेहद जरूरी होती है। नए नियम से इसमें सुधार होगा और देश की तकनीकी क्षमता बढ़ेगी।

क्या होगा इस बदलाव से फायदा

सरकार का मानना है कि सटीक समय का पालन होने से कई सेक्टर में सुधार होगा, खासकर दूरसंचार, रक्षा और बैंकिंग जैसे क्षेत्रों में।

नैनोसेकंड सटीकता

रक्षा, खगोल विज्ञान और नेविगेशन के लिए बेहद सटीक समय जरूरी होता है। यह कदम इस क्षेत्र में सुधार लाएगा।

समय में एकरूपता

पूरे देश में एक ही समय लागू होने से सरकारी और व्यावसायिक कार्यों में रुकावटें कम होंगी और काम की रफ्तार बढ़ेगी।

नई तकनीक पर हो रहा है काम

इस बदलाव को सफल बनाने के लिए सरकार राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (NPL) और इसरो (ISRO) के साथ मिलकर एक मजबूत समय-प्रबंधन प्रणाली विकसित कर रही है। इससे पूरे देश में सटीक समय का प्रसार आसान होगा और भविष्य में तकनीकी चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी

Tags: Indian GovernmentIST polictime regulation
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

मिथुन चक्रवर्ती ने बिलावल भुट्टो को अपने तरीके से ‘हौंका’, बताया, कैसे 140 करोड़ लोगों की पेशाब से पाक में आएगी सुनामी

मिथुन चक्रवर्ती ने बिलावल भुट्टो को अपने तरीके से ‘हौंका’, बताया, कैसे 140 करोड़ लोगों की पेशाब से पाक में आएगी सुनामी

by Vinod
August 12, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिलावल भुट्टो गीदड़भभकी देना बंद कर। अगर हमारी खोपड़ी सनकी तो फिर से ब्रह्मोस गिरेगी। महल...

सीमा हैदर का बेअसर साबित हुआ ‘खेला’, जानिए कब पाकिस्तान के लिए रवाना होगी सचिन की ‘लैला’

सीमा हैदर का बेअसर साबित हुआ ‘खेला’, जानिए कब पाकिस्तान के लिए रवाना होगी सचिन की ‘लैला’

by Vinod
April 25, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान नागरिकों को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने...

Passports: विदेश जाने से पहले जान लें पासपोर्ट से जुड़े कुछ नए नियम, जानिए सरकार ने क्या किया बदलाव

Passports: विदेश जाने से पहले जान लें पासपोर्ट से जुड़े कुछ नए नियम, जानिए सरकार ने क्या किया बदलाव

by Ahmed Naseem
March 1, 2025

Passports: पासपोर्ट एक ऐसा दस्तावेज होता है, जो किसी व्यक्ति की पहचान और राष्ट्रीयता को प्रमाणित करता है। अगर आप...

shaktikanta das appointed principal secretary to PM Modi

नोटबंदी के सूत्रधार पूर्व RBI Governor को मिली बड़ी जिम्मेदारी बने प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव 2

by SYED BUSHRA
February 24, 2025

Shaktikanta Das principal secretary to PM : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को अब एक नई...

Pakistan Crisis: आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को लेकर डॉ. कृष्ण गोपाल बोले- ‘उनका कुत्ता भी भूखा न रहे…भेज दें गेंहूं’ 

by Juhi Tomer
February 24, 2023

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति दिन पर दिन बिगड़ती ही जा रही है। लगातार सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना...

Next Post
Mahakumbh Stampede

महाकुंभ भगदड़ की जांच के लिए सरकार ने गठित की 3 सदस्यों की टीम, जानें कौन-कौन है इसमें शामिल

Mahakumbh 2025 flight fares

MahaKumbh 2025 : प्रयागराज के हवाई किराए आसमान पर ,यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी, क्या सरकार कोई कदम उठाएगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version