Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home वायरल खबर

Deadliest Plane Crashes: भारत के अब तक के सबसे खतरनाक विमान हादसे क्या उनसे लिया गया कोई सबक

भारत में विमान हादसों की संख्या और गंभीरता कई सवाल खड़े करती है। पुराने हादसों से सबक लेकर आज की एविएशन सुरक्षा को बेहतर बनाना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे टाले जा सकें।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
June 13, 2025
in वायरल खबर
indias deadliest plane crashes aviation history and safety concerns india
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

India’s Deadliest Plane Crashes:अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। मौके पर 12 फायर ब्रिगेड और कई एंबुलेंस को भेजा गया। इस दुखद घटना ने एक बार फिर भारत की एविएशन सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भारत में हवाई हादसों का इतिहास पुराना है। इनमें अधिकतर हादसे तकनीकी खराबी, पायलट की गलती और सुरक्षा मानकों में लापरवाही की वजह से हुए हैं। चिंता की बात यह है कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू एविएशन बाजार बन चुका है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था अब भी काफी कमजोर नजर आती है।

भारत के अब तक के सबसे खतरनाक विमान हादसे

चरखी दादरी मिड-एयर क्रैश (1996) 349 मौतें

RELATED POSTS

No Content Available

12 नवंबर 1996 को हरियाणा के चरखी दादरी में दो यात्री विमानों की हवा में टक्कर हो गई थी। यह दुनिया का सबसे घातक मिड-एयर हादसा माना जाता है। इस टक्कर में 349 लोगों की जान चली गई थी।

एयर इंडिया फ्लाइट 855 (1978) 213 मौतें

1 जनवरी 1978 को मुंबई के पास अरब सागर में एयर इंडिया की फ्लाइट गिर गई थी। विमान में 213 लोग सवार थे, जिनमें से कोई भी नहीं बचा। हादसा उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद हुआ।

एयर इंडिया एक्सप्रेस 812 (मैंगलुरु, 2010) 158 मौतें

22 मई 2010 को दुबई से आई फ्लाइट लैंडिंग के दौरान मंगलूरु एयरपोर्ट के टेबल टॉप रनवे से फिसल गई और उसमें आग लग गई। इस हादसे में 158 यात्रियों की मौत हो गई थी।

इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट IC-113 (अहमदाबाद, 1988) 130 मौतें

19 अक्टूबर 1988 को मुंबई से अहमदाबाद आ रही फ्लाइट कम विजिबिलिटी और तकनीकी गड़बड़ी की वजह से एयरपोर्ट से पहले ही एक पेड़ और बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में 130 लोगों की जान चली गई।

एलायंस एयर फ्लाइट 7412 (पटना, 2000) 60 मौतें

17 जुलाई 2000 को पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह फ्लाइट तेज़ हवा और पायलट की चूक की वजह से पटना के रिहायशी इलाके में गिर गई। हादसे में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

भारत में हाइजैक की घटनाएं भी चिंताजनक

1971 से लेकर 2000 के बीच भारत में 15 से ज्यादा हवाई जहाज हाईजैक किए जा चुके हैं। सबसे चर्चित केस था इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 814 (1999), जिसे आतंकवादियों ने हाईजैक कर कंधार ले जाकर बंदियों की रिहाई के बदले आतंकियों को छुड़वाया था।

Tags: Indian Aviation HistoryPlane Crash Incidents
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
घायल यात्री रमेश विश्वास से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, ‘नमो’ को मिल गया अहमदाबाद प्लेन क्रैश का ‘क्लू’

घायल यात्री रमेश विश्वास से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, ‘नमो’ को मिल गया अहमदाबाद प्लेन क्रैश का ‘क्लू’

Vijay Rupani

Vijay Rupani की कहानी: 1206 से जन्मा विश्वास, 12.06 को आई विदाई — संयोग या नियति?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version