Thursday, November 13, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट में इंजन की खराबी की वजह से मुंबई में उतारा गया ,पायलट की समझदारी से191 लोगों की जान बची

दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो फ्लाइट को इंजन में खराबी के चलते मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पायलट की सूझबूझ से सभी 191 यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित रहे।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
July 17, 2025
in राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

IndiGo Flight Emergency Landing: 16 जुलाई 2025 को दिल्ली से गोवा के लिए रवाना हुई इंडिगो की फ्लाइट 6E 6271 को उस समय इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, जब विमान के इंजन नंबर 1 में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। उड़ान के दौरान पायलट ने देखा कि कुछ गड़बड़ है, तो उसने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क कर ‘पैन पैन पैन’ कॉल दिया और फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट कर दिया। पायलट ने समझदारी और सही समय पर फैसला लेकर फ्लाइट को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रात 9:53 बजे सुरक्षित उतार दिया। इस फैसले से फ्लाइट में सवार 191 लोगों की जान बच गई।

‘पैन पैन पैन’ का क्या मतलब होता है?

‘पैन पैन पैन’ एक अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन संदेश होता है जो उड़ानों में तब इस्तेमाल होता है जब स्थिति गंभीर होती है, लेकिन जान का सीधा खतरा नहीं होता। यह शब्द फ्रेंच भाषा के ‘panne’ (खराबी) से आया है। इस सिग्नल का मकसद है सामने वाले को तुरंत सतर्क करना ताकि मदद जल्दी पहुंच सके। जब जान का तुरंत खतरा होता है, तब ‘मेडे मेडे मेडे’ (MAYDAY) कॉल दिया जाता है।

RELATED POSTS

Plane Accident: क्या प्लेन का सफ़र नहीं रह गया उतना Safe? साल के इन बड़े हादसों ने उठाया सुरक्षा पर सवाल

Plane Accident: क्या प्लेन का सफ़र नहीं रह गया उतना Safe? साल के इन बड़े हादसों ने उठाया सुरक्षा पर सवाल

February 19, 2025

कैसे लिया गया लैंडिंग का फैसला?

फ्लाइट जब भुवनेश्वर से करीब 100 नॉटिकल मील दूर थी, तभी इंजन नंबर 1 में तकनीकी दिक्कत सामने आई। इसके बाद क्रू ने तय किया कि मुंबई में लैंडिंग करना सबसे सुरक्षित विकल्प होगा। रात 9:32 बजे लैंडिंग की अनुमति मांगी गई और ठीक 21 मिनट बाद, रात 9:53 पर विमान को सुरक्षित जमीन पर उतार लिया गया।मुंबई एयरपोर्ट पर एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड को पहले से अलर्ट कर दिया गया था, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

इंडिगो एयरलाइन की प्रतिक्रिया

इंडिगो की ओर से बताया गया कि फ्लाइट में आई तकनीकी दिक्कत के कारण यह कदम उठाना पड़ा। एयरलाइन ने कहा कि सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करते हुए फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट किया गया। फिलहाल विमान की जांच और मरम्मत का काम किया जा रहा है। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरा विमान भेजा गया है।

ऐसे हादसे पहले भी हो चुके हैं

पिछले कुछ समय में तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट्स में इमरजेंसी की घटनाएं बढ़ी हैं। हाल ही में पुणे से दिल्ली जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट को उड़ान से पहले ही रोकना पड़ा था। इसी तरह इंदौर से रायपुर जा रही एक और इंडिगो फ्लाइट को उड़ान के तुरंत बाद लौटना पड़ा था।

पायलट की तेज़ सूझबूझ, नियमों का पालन और सही फैसले ने एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। इस तरह की घटनाएं बताती हैं कि फ्लाइट में सुरक्षा व्यवस्था कितनी अहम होती है।

Tags: aviation newsFlight Emergency
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Plane Accident: क्या प्लेन का सफ़र नहीं रह गया उतना Safe? साल के इन बड़े हादसों ने उठाया सुरक्षा पर सवाल

Plane Accident: क्या प्लेन का सफ़र नहीं रह गया उतना Safe? साल के इन बड़े हादसों ने उठाया सुरक्षा पर सवाल

by SYED BUSHRA
February 19, 2025

 Plane Accidents: पिछले एक साल में दुनिया में कई बड़े विमान हादसे हुए, जिन्होंने हवाई यात्रा की सुरक्षा पर सवाल...

Next Post
Ghaziabad

खुशखबरी: Ghaziabad में अब सिंगल यूनिट घरों में हर फ्लोर पर बना सकेंगे किचन, इंदिरापुरम-वैशाली के हजारों परिवारों को राहत

Preeti Hooda UPSC Journey: पढ़ाई के साथ मस्ती और फिल्मों के बीच UPSC की तैयारी, हिंदी मीडियम से पास IAS कर बनीं

Preeti Hooda UPSC Journey: पढ़ाई के साथ मस्ती और फिल्मों के बीच UPSC की तैयारी, हिंदी मीडियम से पास IAS कर बनीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version