• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 28, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home देश

कौन है भारत की कवयित्रियाँ, जिनकी कलम ने बग़ावत लिखी, कैसे समाज में लाई बदलाव और अमर हो गई

भारत की इन महिला कवयित्रियों ने अपनी कलम से समाज को नई दिशा दी। अमृता प्रीतम, महादेवी वर्मा, ज़ेब-उन-निसा, सरोजिनी नायडू और सुभद्रा कुमारी चौहान ने अपने शब्दों से लोगों को सोचने पर मजबूर किया। इनकी कविताएँ आज भी साहित्य में अमर हैं।

by Ahmed Naseem
March 24, 2025
in देश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Indian female poets who fought for change: कविता केवल कुछ पंक्तियों में गहरी भावनाओं को व्यक्त करने का सबसे असरदार जरिया होती है। साहित्य में कविता की अपनी एक अहम जगह है, जिसे कोई और लेखन विधा नहीं ले सकती। यह देखने में भले ही सरल लगे, लेकिन इसे लिखने के लिए शब्दों की अच्छी पकड़ होना जरूरी है।

अमृता प्रीतम: भावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति

अमृता प्रीतम का जन्म 31 अगस्त 1919 को पंजाब के गुजरांवाला में हुआ था। वह केवल कवयित्री ही नहीं, बल्कि उपन्यासकार और निबंधकार भी थीं, जिन्होंने हिंदी और पंजाबी भाषा में लिखा। उनकी सबसे प्रसिद्ध कविता “अज्ज आखां वारिस शाह नू” 1947 के विभाजन के दर्द को दर्शाती है। इस कविता में उन्होंने वारिस शाह से प्रार्थना की कि वह अपनी लेखनी से उस पीड़ा को बयान करें, जिससे लोग गुज़र रहे थे। उनकी अन्य चर्चित कविताएँ हैं। “मैं तुम्हें फिर मिलूँगी”, “मुलाकात”, “मेरी खता” आदि। उन्हें 1983 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Related posts

No Content Available

महादेवी वर्मा: छायावादी युग की पहचान

महादेवी वर्मा का जन्म 1907 में उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में हुआ था। वह स्वतंत्रता सेनानी भी थीं और उन्हें छायावादी युग की प्रमुख कवयित्रियों में गिना जाता है। उन्होंने अपनी कविताओं में महिलाओं के दुख-दर्द और उनके संघर्ष को बहुत संवेदनशीलता से प्रस्तुत किया। उन्हें “आधुनिक मीरा” भी कहा जाता है, क्योंकि उनकी रचनाओं में भक्ति और करुणा का गहरा प्रभाव दिखता है।

ज़ेब-उन-निसा: मुगल राजकुमारी और कवयित्री

ज़ेब-उन-निसा, जो कि मुगल बादशाह औरंगजेब की बेटी थीं, 1638 में जन्मी थीं। वह न केवल एक राजकुमारी थीं, बल्कि एक प्रतिभाशाली कवयित्री भी थीं।उन्होंने “मख़फ़ी” (Makhfi) उपनाम से कविताएँ लिखीं, जिसका अर्थ है “गुप्त” या “छिपी हुई”। उनकी सबसे प्रसिद्ध रचना “दीवान-ए-मख़फ़ी” है, जिसमें लगभग 5,000 छंद शामिल हैं।

सरोजिनी नायडू: भारत की कोकिला

सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में हुआ था। वह कवयित्री, स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश की पहली महिला गवर्नर थीं।उन्हें “भारत की कोकिला” कहा जाता है। उन्होंने महिला शिक्षा और अधिकारों के लिए भी काम किया। 1917 में Women’s Indian Association के गठन में उनका महत्वपूर्ण योगदान था।

ये भी पढ़ें:-India’s Richest Railway Station: कौन सा है भारत का सबसे कमाऊ रेलवे स्‍टेशन, जानिए हर दिन कमाता है कितने करोड़ रुपये

सुभद्रा कुमारी चौहान: आज़ादी की कवयित्री

सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म 16 अगस्त 1904 को इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था। वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की एक प्रमुख कवयित्री और लेखिका थीं। उनकी सबसे प्रसिद्ध कविता “झाँसी की रानी” है, जिसमें उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई की वीरता का ज़िक्र किया। उनकी अन्य चर्चित रचनाएँ – “बिखरे मोती”, “मुकुल” और “यह कदंब का पेड़” हैं।

Tags: Indian poetswomen in literature
Share196Tweet123Share49
Previous Post

India’s Richest Railway Station: कौन सा है भारत का सबसे कमाऊ रेलवे स्‍टेशन, जानिए हर दिन कमाता है कितने करोड़ रुपये

Next Post

gond benefits: कौन है सेहत के लिए ज्याद बेहतर, इनमें क्या है अंतर जानिए कैसे करे इस्तेमाल

Ahmed Naseem

Ahmed Naseem

Related Posts

No Content Available
Next Post
gond benefits: कौन है सेहत के लिए ज्याद बेहतर, इनमें क्या है अंतर जानिए कैसे करे इस्तेमाल

gond benefits: कौन है सेहत के लिए ज्याद बेहतर, इनमें क्या है अंतर जानिए कैसे करे इस्तेमाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

September 27, 2025
Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

September 27, 2025
Bihar Women Employment Scheme 2025

Women Employment Scheme 2025: बिहार में महिला रोजगार योजना शुरू,हर पात्र महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची

September 27, 2025
UP Crime

कलयुगी बेटे ने मां के साथ की दरिंदगी, पोते को देनी पड़ी अपने ही पिता के खिलाफ गवाही…

September 27, 2025
Maulana Tauqeer Raza

14 दिन के लिए मौलाना तौकीर रज़ा को हुई जेल, जानें क्या है बरेली हिंसा का मामला ?

September 27, 2025
Radhe Maa in Avika Gor Wedding

अविका और मिलिंद को मिला राधे मां का आशिर्वाद, शो में आने से भड़के लोग

September 27, 2025
Asia Cup 2025: सुपर ओवर में हुए सुपर डुपर ड्रामे के बाद भारत को कैसे मिली जीत, अंपायरिंग विवाद से मचा बवाल

Asia Cup 2025: सुपर ओवर में हुए सुपर डुपर ड्रामे के बाद भारत को कैसे मिली जीत, अंपायरिंग विवाद से मचा बवाल

September 27, 2025
Delhi crime news: मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता को गोली मार दिनदहाड़े की  हत्या

Delhi crime news: मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेस नेता को गोली मार दिनदहाड़े की हत्या

September 27, 2025
New Rules: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कौन से नियम जानिए रेलवे टिकट, पेंशन, UPI और गैस सिलेंडर के दामों में क्या होंगे नए बदलाव

New Rules: 1 अक्टूबर से बदलेंगे कौन से नियम जानिए रेलवे टिकट, पेंशन, UPI और गैस सिलेंडर के दामों में क्या होंगे नए बदलाव

September 27, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version