Thursday, November 13, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Instagram का नया धमाका अब अपने फेवरेट लोगों को एक साथ भेजें Reels, और भी आसान हुआ शेयर करना

इंस्टाग्राम पर आए दिन नए-नए अपडेट देखने को मिलते हैं, जो यूजर्स को और बेहतर अनुभव और शानदार फीचर्स देने के मकसद से लाए जाते हैं। चलिए जानते हैं इस बार क्या नया बदलाव हुआ है।

Gulshan by Gulshan
April 5, 2025
in Latest News, टेक्नोलॉजी
Instagram Update
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Instagram Update : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने एक और शानदार फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब यूजर्स अपनी पसंदीदा रील्स या पोस्ट को एक साथ कई लोगों को भेज सकते हैं। इस नए अपडेट के साथ यूजर्स अपने करीबी दोस्तों का एक ग्रुप भी बना सकते हैं, जिससे शेयरिंग का अनुभव और भी पर्सनल और मज़ेदार बन जाएगा।

अब एक क्लिक में भेजें Reels

इंस्टाग्राम के इस अपडेट के तहत अब यूजर जब भी कोई रील या पोस्ट शेयर करना चाहता है, तो ‘सेंड’ बटन पर टैप करते ही उन्हें सभी इच्छित लोगों को एक साथ सेलेक्ट करने का विकल्प मिलेगा। इसके बाद स्क्रीन पर दो ऑप्शन दिखाई देंगे:

RELATED POSTS

Instagram: क्या अब भारत में इंस्टाग्राम की पहुंच घटेगी, यूजर्स को क्यों हो रही परेशानी, नए एल्गोरिदम का असर

Instagram: क्या अब भारत में इंस्टाग्राम की पहुंच घटेगी, यूजर्स को क्यों हो रही परेशानी, नए एल्गोरिदम का असर

March 19, 2025

INSTAGRAM: अब एप पर रील्स डाउनलोड करना हुआ आसान, कंपनी ने किया ये बदलाव!

May 8, 2023
  1. Send Separately – इसका मतलब है कि सभी चुने हुए लोगों को पोस्ट अलग-अलग भेजी जाएगी।
  2. Create a Group – इस विकल्प के ज़रिए आप एक नया ग्रुप बना सकते हैं, जिसमें सभी पसंदीदा लोग एक साथ जुड़ जाएंगे।

ग्रुप बनाकर होगी शेयरिंग

इस नए फीचर की सबसे खास बात यह है कि आप अब सीधे किसी पोस्ट या रील को शेयर करते वक्त एक नया ग्रुप बना सकते हैं। पहले इंस्टाग्राम पर ग्रुप बनाने की सुविधा थी, लेकिन वह चैट के ज़रिए होती थी। अब पोस्ट या रील भेजते समय ही ग्रुप क्रिएशन का विकल्प मिल रहा है, जो इसे और भी उपयोगी बनाता है।

यह भी पढ़ें : मिलिए लेडी कांस्टेबल ’मेरी जान’ से, जो लड़कों का करती थी शिकार, रईसी में…

आप इस ग्रुप को कस्टमाइज़ भी कर सकते हैं – जैसे इसमें एक प्रोफाइल फोटो लगा सकते हैं, और कई तरह के नाम दे सकते हैं।Instagram पर आप अपनी सुविधानुसार कई ग्रुप्स बना सकते हैं, जैसे– फैमिली, कॉलेज फ्रेंड्स, ऑफिस ग्रुप या सिर्फ बेस्ट फ्रेंड्स के लिए अलग ग्रुप। इतना ही नहीं, जब आप इंस्टा स्टोरी शेयर करते हैं, तब भी आप एक साथ कई लोगों को जोड़कर एक नया ग्रुप तैयार कर सकते हैं।

क्या है फायदा?

Instagram का ये लेटेस्ट अपडेट न सिर्फ ऐप को अधिक यूज़र-फ्रेंडली बनाता है, बल्कि सोशल कनेक्शन को भी और मज़बूत करता है। अगर आप भी Reels भेजने के लिए हर बार अलग-अलग लोगों को चुन-चुन कर भेजते थे, तो अब आपके लिए ये काम एक क्लिक में हो जाएगा।

Tags: INSTAGRAM update
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Instagram: क्या अब भारत में इंस्टाग्राम की पहुंच घटेगी, यूजर्स को क्यों हो रही परेशानी, नए एल्गोरिदम का असर

Instagram: क्या अब भारत में इंस्टाग्राम की पहुंच घटेगी, यूजर्स को क्यों हो रही परेशानी, नए एल्गोरिदम का असर

by Sadaf Farooqui
March 19, 2025

Instagram: इंस्टाग्राम ने हाल ही में अपने एल्गोरिदम में बदलाव किया है, जिससे भारतीय यूजर्स की पहुंच (रीच) पर असर...

INSTAGRAM: अब एप पर रील्स डाउनलोड करना हुआ आसान, कंपनी ने किया ये बदलाव!

by Sarthak Arora
May 8, 2023

HOW TO DOWNLOAD REELS ON INSTAGRAM अगर आप को भी इंस्टाग्राम रील्स डाउनलोड कर अपने दोस्तों के साथ शेयर करने...

INSTAGRAM: नोट्स फीचर में आया शानदार अपडेट, लिखने के साथ इस तरह रख पाएंगे अपनी बात

by Sarthak Arora
April 30, 2023

Instagram Notes Update Instagram ने अपने यूजर्स के शानदार अपडेट पेश किया है। कुछ समय पहले इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स...

Next Post
Ghaziabad

परवाना हुआ बेगाना.. गाजियाबाद में ऑनलाइन प्रणाली से अब जेल पहुंचेगा रिहाई का आदेश, अंग्रेजी युग की परंपरा खत्म

UP Crime

सुहागरात पर पत्नी ने रख दी ‘डोन्ट टच’ की शर्त, दूल्हे ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version