Site icon News1India

प्रधानमंत्री इमरान खान के रूस दौरे का ऐलान, पाकिस्तान की गरीबी मिटाने के लिए रूस से मांगेंगे कर्ज

नई दिल्लीः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के रूस दौरे का औपचारिक ऐलान हो चुका है। इमरान 24 और 25 फरवरी को मॉस्को में ही रहेंगे । इस दौरान उनकी मुलाकात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ होगी। इससे पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था की यह दौरा किसी भी वक्त रद्द हो सकता है, क्योंकि रूस के राष्ट्रपति पुतिन इस समय यूक्रेन मुद्दे पर काफी व्यस्त चल रहे हैं।

इमरान खान 4 फरवरी को चीन के दौरे पर भी थे जिसमें यह कहा जा रहा था कि चीन और पाकिस्तान के बीच कई ट्रेड डीलिंग की जाएंगी। इसके अलावा चीन एक बार फिर पाकिस्तान को 3 अरब डॉलर का कर्ज देगा। लेकिन इमरान खान पकिस्तान खाली हाथ लौटे ना तो कोई समझौता हुआ ना ही कोई क़र्ज़ मिला।

इस बार इमरान खान इस प्रतिक्रिया को बढ़ाने के लिए रूस की चौखट पर जा रहे हैं। 1999 में नवाज शरीफ मॉस्को गए थे। इसके बाद से यह किसी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पहला रूस दौरा होगा। यहां भी पाकिस्तान की तैयारी कर्ज मांगने की है। इस दौरे के बारे में पाकिस्तान के वित्त मंत्री पहले ही इशारा कर चुके है, जिससे साफ़ है की इमरान खान पाकिस्तान की गरीबी मिटाने के लिए रूस से क़र्ज़ मांगेंगे।

अगर विपक्ष इसके पहले ही अविश्वास प्रस्ताव ले आता है तो खान की मुश्किलें बढ़नी तय हैं। बहुत मुमकिन है कि उनकी कुर्सी ही चली जाए। ऐसे में सवाल भी उठ रहे है कि बतौर प्रधानमंत्री इमरान खान रूस दौरे पर जा पाएंगे क्या ?

(उज्ज्वल चौधरी)

Exit mobile version