Site icon News1India

Britain के PM बोरिस जॉनसन ने अपने पद से दिया इस्तीफा, पद छोड़ने से पहले देश को करेंगे संबोधित 

ब्रिटेन से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इससे ब्रिटेनकी राजीनति में बड़ा फेरबदल हो गया है. यान तक के बोरिश जॉनसन जल्द ही संसद में कंजर्वेटिव पार्टी के लीडर पद से भी  इस्तीफा देंगे।

फिलहाल बोरिश जॉनसन कार्यवाहक प्रधानमंत्री के पद काम करते रहेंगे जब तक एक नया नेता नहीं चुना जाता है. आपको बता दें की जॉनसन इस्तीफे से पहले राष्ट्र के नाम संबोधन देंगे। इस इस्तीफे की सबसे बड़ी वजह 30 जून को डिप्टी चीफ व्हिप की पोस्ट पर क्रिस पिंचर का अपॉइंटमेंट है। पिंचर सेक्स स्कैंडल में फंसे थे। इसके बाद ही ब्रिटिश कैबिनेट से इस्तीफे का सिलसिला शुरू हो गया।

पिंचर की नियुक्ति और जॉनसन के काम करने के तरीके से नाराज 50 मंत्री और सांसद इस्तीफा दे चुके हैं। इन लोगों का कहना है कि ब्रिटिश पीएम सब जानते थे, इसके बावजूद अपॉइंटमेंट किया। सरकार के खिलाफ अविश्वास इस कदर बढ़ता जा रहा है कि 36 घंटे पहले ही मंत्री बनाए गए मिशेल डोनेलन ने भी इस्तीफा दे दिया।

क्या होगी आगे की राजीनति, इलेक्शन या कोई और रास्ता ?
कंजर्वेटिव पार्टी के रूल्स के हिसाब से 12 महीने तक उनके खिलाफ दूसरा नो-कॉन्फिडेंस मोशन नहीं लाया जा सकता, क्योंकि पिछले महीने जॉनसन ने कॉन्फिडेंस वोट जीता था। पार्टी के कुछ सांसद मांग करने लगे हैं कि 12 महीने के इस इम्युनिटी पीरिएड को कम या खत्म किया जाए। एक रास्ता यह भी है कि जॉनसन फ्रेश इलेक्शन की घोषणा कर दें। संभावना नहीं के बराबर है, क्योंकि संसद और जॉनसन की पार्टी ही नए चुनाव के फेवर में नहीं हैं।

Exit mobile version