Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
फेसबुक पर डाटा लीक करने का केस दर्ज, 320 करोड़ डॉलर का क्लास एक्शन लॉ सूट दाखिल

फेसबुक पर डाटा लीक करने का केस दर्ज, 320 करोड़ डॉलर का क्लास एक्शन लॉ सूट दाखिल

नई दिल्ली: सोशल मीडिया की सबसे बड़ी कंपनी फेसबुक फिर एक बार विवादों में घिर गई है। सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (मेटा) से लोगों के डाटा लीक करने का मामला सामने आया है। यूजर की संख्या 4.4 करोड़ है। कंपनी ने यूजर्स पर नाजायज शर्तें लगाईं और उनका प्राइवेट डेटा शेयर करके अरबों डॉलर का प्रॉफिट कमाया। इसको लेकर कंपनी के खिलाफ ब्रिटेन में 320 करोड़ डॉलर (करीब 23,728 करोड़ रुपए) का क्लास एक्शन लॉ सूट दाखिल हुआ है।

ब्रिटेन की फाइनेंशियल कंडक्ट अथॉरिटी (एफसीए) की वरिष्ठ सलाहकार एकेडमिक लिजा लवडॉल गोर्मसन ने ये केस उन लोगो की तरफ से दर्ज़ किया है जो वर्ष 2015 से 2019 तक फेसबुक के यूजर रहे है।

वही फेसबुक ने अपना पक्ष रखते हुए कहा की लोगों ने उसकी सेवाओं का उपयोग इसलिए किया, क्योंकि यह उनके लिए उपयाेगी थी। क्लास एक्शन लॉ सूट के तहत एक जैसे कानूनी मामलों का सामना कर रहे निवेशकों को साथ आने और एक मुकदमे में शामिल होने का मौका दिया जाता है। इससे पहले भी फेसबुक इस तरीके के कई मामलों में फस चुका है।

(उज्ज्वल चौधरी)

Exit mobile version