Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
इंडोनेशिया की ख़ोज, क्या अभी भी जिंदा है हमारे पूर्वज ?

इंडोनेशिया की ख़ोज, क्या अभी भी जिंदा है हमारे पूर्वज ?

Indonesia Research: “तकरीबन 12 हजार साल पहले पृथ्वी से विलुप्त हो चुके जीव अभी भी जीवित हैं”। दरासल यह दावा ब्रिटेन के मशहूर मानव विज्ञानी डॉ. ग्रेगरी फोर्थ ने अपनी नई किताब ‘बिटवीन ऐप एंड ह्यूमन’ में किया है। किताब में लिखा है कि मनुष्यों के पूर्वज आज के युग में भी जीवित हैं। आज इसी ख़ास मुद्दे पर हम आपके लिए लाये है एक ख़ास रिपोर्ट….

ब्रिटेन के मशहूर मानव विज्ञानी डॉ. ग्रेगरी फोर्थ ने अपनी नई किताब ‘बिटवीन ऐप एंड ह्यूमन’ में दावा किया है की करीब 12 हजार साल पहले पृथ्वी से विलुप्त हो चुके जीव अब भी जीवित हैं। किताब में लिखा है कि मनुष्यों के पूर्वज आज के युग में भी जीवित हैं।

2003 में वैज्ञानिकों की एक टीम को फ्लोरेस द्वीप की लिआंग बुआ गुफा में ऐसी ही एक महिला मानव जैसे दिखने वाले जीव का आंशिक कंकाल मिला था।

इसके बाद डॉ. फोर्थ ने अपनी रिसर्च को और आगे बढ़ाया। डॉ. फोर्थ के मुताबिक, ‘30 से ज्यादा लोगों ने यह हॉबिट जैसे जीव देखे हैं और उन लोगों का कहना हैं कि इंसान जैसे न दिखने वाले जीव हाल ही में फ्लोरेस टापू पर देखे गए हैं।’

इन पूर्वजों को Homo Floreseinsis  कहा जाता है। ये मूल रूप से फ्लोरेस टापू मे रहा करते थे। आधुनिक युग में यह टापू इंडोनेशियाई द्वीप समूह का हिस्सा है। यहाँ प्रारंभिक काल के मानव इस टापू पर 7 लाख साल से 60 हजार साल पहले तक रहे। उनकी किताब में दी गई जानकारी के मुताबिक, जो कंकाल खोज के दौरान मिला, वह न तो किसी वानर का था, और  न ही किसी इंसान का। वह अवशेष किसी Homo Floreseinsis  के विवरण से मेल खा रहे थे। दूसरी ओर, वैश्विक स्तर पर कुछ विशेषज्ञ इस दावे को सच मानने से इनकार कर रहे हैं। Wisconsin University के Dr. John Hoks का कहना है, ‘वास्तविक तौर पर अगर ऐसी कोई प्रजाति है, तो मुमकिन नहीं कि इतने समय से उसका पता न चला हो।’

Homo Floreseinsis JRR TOLKIN  की काल्पनिक रचना के आधार पर ‘हॉबिट’ कहलाए गए। इसका कारण इनका कद है, जो 3 फीट 7 इंच था। दिमाग इंसान के आकार का एक तिहाई था। डॉ. फोर्थ ने कहा कि फिलहाल इस प्रजाति के अस्तित्व के बारे में सटीक नहीं बता सकते।

अब देखना यह है की क्या यह RESEARCH पूरी तरह से मान्य होती है की नहीं ? क्या ऐसे SPECIES हमे सच में देखने को मिल सकते है?

ऐसी ही रोमांचक खोजो को सुनने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे, NEWS1INDIA 

(By:Abhinav Shukla)

Exit mobile version