Warm Christmas Celebration : क्या आप गर्मियों में क्रिसमस का मज़ा लेना चाहते हैं ? तो इन देशों में ट्रिप पर जाएं

क्रिसमस का त्योहार सर्दियों मे पड़ता है।पर कुछ देशों में यह गर्मियों में मनाया जाता है। ये जगहे दक्षिणी गोलार्ध में पड़ती हैं, जहां क्रिसमस के दौरान गर्मी रहती है। यह देश है, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका है।

christmas in summer

Christmas in Summer : आपको शायद यह जानकर अजीब लगे कि दुनिया के कुछ हिस्सों में क्रिसमस सर्दियों में नहीं, बल्कि गर्मी में मनाया जाता है। जबकि उत्तरी गोलार्ध में बर्फ से ढके क्रिसमस होते हैं, दक्षिणी गोलार्ध में यह एक गर्मी से भरा उत्सव होता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे देश जहाँ गर्मियों में क्रिसमस मनाने की परंपरा है।

न्यूजीलैंड में क्रिसमस

न्यूजीलैंड में क्रिसमस गर्मी की छुट्टियों के दौरान होता है, जिससे यहाँ के लोग समुद्र तटों पर समय बिताते हैं या कैंपिंग करते हैं। यहाँ सांता सैंडल और रग्बी शर्ट पहन कर लोग परेडों में शामिल होते हैं। स्थानीय बैंड और मार्चिंग दल सड़कों पर दिखते हैं। क्रिसमस का माहौल बहुत ही उत्साही और आरामदायक होता है।

ऑस्ट्रेलिया में क्रिसमस

ऑस्ट्रेलिया में भी क्रिसमस का मजा गर्मियों में लिया जाता है। यहाँ के समुद्र तटों पर बड़ी भीड़ होती है, और क्रिसमस के भोजन में ठंडे व्यंजन और ताजा समुद्री भोजन शामिल होते हैं। लोग इस दिन मौज-मस्ती करने के साथ-साथ परिवार के साथ समय बिताते हैं।

अर्जेंटीना में क्रिसमस

अर्जेंटीना में क्रिसमस पर गर्म मौसम होता है। यहाँ लोग क्रिसमस ट्री पर बर्फ के बजाय कॉटन बॉल डालते हैं। मध्यरात्रि मास की परंपरा यहाँ बहुत खास मानी जाती है। इसे आसान भाषा में समझे तो, यह एक ऐसी परंपरा है जिसे लोग बड़ी श्रद्धा और उत्साह से निभाते हैं। इसमें हर किसी की भागीदारी होती है, और यह परंपरा यहां के लोगों की संस्कृति और विश्वास का अहम हिस्सा है।

रेस्टोरेंट्स और होटल भी क्रिसमस के दिन खचाखच भरे होते हैं, जहाँ लोग लाइव संगीत और विशेष व्यंजनों का आनंद लेते हैं।

ब्राजील में क्रिसमस

ब्राजील में क्रिसमस का जश्न गर्मी के मौसम में मनाया जाता है। लोग अपने सबसे अच्छे गर्मी के कपड़े पहन कर कृत्रिम बर्फ से इस दिन की सजावट करते हैं। यहाँ के चर्चों में मध्यरात्रि की ज्वाइंट सर्विस होती हैं, जहाँ लोग सामूहिक रूप से प्रार्थना करते हैं।

दक्षिण अफ्रीका में क्रिसमस

दक्षिण अफ्रीका में भी क्रिसमस गर्मी के मौसम में मनाया जाता है। लोग छुट्टियों पर जाते हैं और क्रिसमस की दोपहर को परिवार और दोस्तों के साथ परंपराओं को निभाते हुए गुजारते है। यहां यह पर्व समुद्र तटों पर खास व्यंजनों के साथ मनाया जाता है। कई लोग यहाँ समुद्र में तैरने या खेलों में भाग लेने के लिए यात्रा भी करते हैं।

Exit mobile version