मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Sushila Karki Nepal PM : आर्मी चीफ ने Gen Z की मांग पर लगाई मुहर, सुशीला कार्की होंगी नेपाल की कार्यवाहक PM

आखिर में सुशीला कार्की के नाम पर सहमति बन गई। सुशीला कार्की का जन्म नेपाल के रूरल इलाके में हुआ था, उनके पिता खेती का काम करते थे।

by Vinod
सितम्बर 12, 2025
in Breaking, विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। नेपालियों की क्रांति रंग लाई। नेपाली सूरमाओं की गदर ने इतिहास बदल दिया। यूथ बिग्रेड ने भ्रष्टाचार और करप्ट नेताओं के खिलाफ ऐसा हल्लाबोला, जिससे सफेदपोश घर पर दुबकने को मजबूर हो गए। काम नहीं आई पीएम ओली की गाली। सरकार पर भारी पड़ी यूथ पर बोली। महज 36 घंटे के विद्रोह के बाद सरकार हिल गई। सेना ने भी पैर पीछे खींच लिए और आखिर में पीएम ओली को रिजाइन करना पड़ा। यूथ ने सरकार का तख्तापलट कर दिया। नई सरकार की बुनियाद का शंखनाद कर दिया। करीब दो दिन तक चली बैठक के बाद आखिरकार नेपालियों को कार्यवाहक पीएम मिल गई। शुक्रवार को राष्ट्रपति सुशीला कार्की नेपाल की कार्यवाहक पीएम पद की शपथ दिलाएंगे।

पहले नेपाल में सरकार और ब्यूरोकेसी ने जमकर भ्रष्टाचार किया। नेपाली यूथ को गरीब में जीने को मजबूर किया। नेताओं ने नेपालियों को लूटा और अपनी तिजोरी भरी। जिसके खिलाफ नेपाल का यूथ सड़क पर उतरा। सोशल मीडिया के जरिए नेताओं की पोल खोलने शुरू की। सरकार ने तत्काल प्रभाव से सोशल मीडिया पर प्रतिबंद लगा दिया। जिसके बाद नेपाल की सड़कों पर ऐसा जनसैलाब उमड़ा, जिसे देख सफेदपोशों के पसीने छूट गए। महज 36 घंटे के यलगार के बाद ओली सरकार बेदखल हो गई। नेपाल में यूथ क्रांति की प्रचंड जीत हुई। ओली के जानें के बाद नई सरकार के गठन को लेकर दो दिनों तक बैठकों का दौर चला। कई नाम पीएम की रेस में आए। आखिर में सुशीला कार्की के नाम पर सहमति बन गई। युवाओं की मांग पर आर्मी चीफ ने भी अपनी रजामंदी दे दी। शुक्रवार की रात करीब 8 बजकर 45 मिनट पर सुशीला कार्की पीएम पद की शपथ लेंगी।

RELATED NEWS

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

सितम्बर 26, 2026
Gen Z की भाषा या अपराध? जानिए कब गाली देना बन जाता है क्राइम क्या कहता है भारतीय कानून

Gen Z की भाषा या अपराध? जानिए कब गाली देना बन जाता है क्राइम क्या कहता है भारतीय कानून

अगस्त 2, 2026

दरअसल, नेपाल की अंतरिम सरकार के गठन पर आम सहमति बनाने के लिए नेपाल की राष्ट्रपति, सुशीला कार्की और सेना प्रमुख के बीच काठमांडू में आधी रात को अहम बैठक हुई। बैठक में GEN Z के लोग भी शामिल हुए। बैठक के दौरान कई नामों पर चर्चा हुई। आखिर में सुशीला कार्की के नाम पर सहमति बन गई। सुशीला कार्की का जन्म नेपाल के रूरल इलाके में हुआ था, उनके पिता खेती का काम करते थे। पूर्व सीजेआई कार्की ने महेंद्र मोरंग कैंपस से बीए किया है और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से एमए (पॉलिटिकल साइंस) की डिग्री ली है। कुछ वक्त तक टीचिंग करने के बाद सुशीला कार्की ने 1980 में लॉ की पढ़ाई शुरू की। सुशीला कार्की ने वकालत के पेशे में कदम रखा और मानवाधिकार के मामलों को उठाने का काम किया। साल 2009 में कार्की को नेपाल सुप्रीम कोर्ट में एडहॉक जज नियुक्त किया गया, जिसके बाद 2010 में वो परमानेंट जज बनीं। सुशीला कार्की 2016 में नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस बनीं, जिसके बाद 2017 में उन्हें पद से हटाने के लिए उनके खिलाफ महाभियोग लाया गया।

नेपाल में संविधान के मुताबिक पूर्व मुख्य न्यायाधीश को कोई भी राजनीतिक पद लेने की अनुमति नहीं है। हालांकि, संविधान में अनिवार्यता के सिद्धांत के मुताबिक, राष्ट्रपति को या तो उन्हें प्रधानमंत्री नियुक्त करने के लिए संविधान के उस विशेष अनुच्छेद को निलंबित करना होता है या देश की सुरक्षा के लिए एक विशेष प्रावधान लाना होता है। नेपाल के संविधान में अनिवार्यता का सिद्धांत एक कानूनी सिद्धांत है. इसके तहत कुछ ऐसे कार्यों को, जो असंवैधानिक या गैरकानूनी हैं, उचित ठहराने की अनुमति है जो कि देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और इमरजेंसी हालात या संकट के समय में संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा के लिए जरूरी हों। राष्ट्रपति और सेना प्रमुख ने नेपाल के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश प्रकाश मान सिंह राउत से भी इस बारे में सलाह ली। हालांकि अब यह साफ हो गया है कि सुशीला कार्की ही नेपाल की अंतिम प्रधानमंत्री होंगी. उनके नाम पर मुहर लग चुकी है। बताया जा रहा है कि नई सरकार में कई युवाओं को मौका मिल सकता है।

Tags: Gen-ZNepal Army ChiefNepal NewsNepal ViolenceSushila KarkiSushila Karki will be the acting PM
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 26, 2026

PM Modi Bhajan Clubbing: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में...

Gen Z की भाषा या अपराध? जानिए कब गाली देना बन जाता है क्राइम क्या कहता है भारतीय कानून

Gen Z की भाषा या अपराध? जानिए कब गाली देना बन जाता है क्राइम क्या कहता है भारतीय कानून

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Language & Law : सोशल मीडिया, गेमिंग और दोस्तों की बातचीत में गाली-गलौज अब पहले से ज्यादा सामान्य दिखने लगी...

Nepal Wedding Bus Accident

नेपाल में बारात की बस दुर्घटनाग्रस्त, 8 की मौत, 45 घायल दूल्हा-दुल्हन सुरक्षित,नेपाल में बढ़ते सड़क हादसे चिंता का कारण

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 6, 2026

Nepal Wedding Bus Accident:नेपाल के बैतडी जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी की बारात ले...

Sushila Karki :

सिर्फ 3833 वोटों में बनीं नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की, 3 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा!

by Gulshan
सितम्बर 15, 2025

Sushila Karki : केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद नेपाल की राजनीति में एक अनोखा मोड़ देखने को मिला।...

Violence in Nepal: नेपाल में हालात और बिगड़े,हिंसा बढ़ी, सेना ने कर्फ्यू लगाया, क्या भारत की सीमा पर भी मंडरा रहा खतरा

Violence in Nepal: नेपाल में हालात और बिगड़े,हिंसा बढ़ी, सेना ने कर्फ्यू लगाया, क्या भारत की सीमा पर भी मंडरा रहा खतरा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 10, 2025

Situation Worsens in Nepal: नेपाल में स्थिति दिन-ब-दिन और गंभीर होती जा रही है। विरोध प्रदर्शन अब हिंसक रूप ले...

Next Post
Two Wheeler Market: कैसा रहा अगस्त 2025 में टू-व्हीलर बाजार, किसने किसको पछाड़ा, कौन बना मार्केट का सिरमौर

Two Wheeler Market: कैसा रहा अगस्त 2025 में टू-व्हीलर बाजार, किसने किसको पछाड़ा, कौन बना मार्केट का सिरमौर

Nepal में कैसे बदल रही धर्म की तस्वीर,हिंदू सबसे ज्यादा, लेकिन बौद्ध को पछाड़ सबसे तेजी से बढ़ रहा है कौन

Nepal में कैसे बदल रही धर्म की तस्वीर,हिंदू सबसे ज्यादा, लेकिन बौद्ध को पछाड़ सबसे तेजी से बढ़ रहा है कौन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In