Site icon News1India

Germany Christmas market attack: 11 की मौत, 80 घायल, जांच में जुटी पुलिस

Germany Christmas market

Germany Christmas market attack: जर्मनी के मैगडेबर्ग शहर में शुक्रवार शाम को एक दिल दहलाने वाली घटना हुई, जब एक सऊदी नागरिक ने क्रिसमस मार्केट में अपनी तेज़ रफ्तार कार घुसा दी। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना उस वक्त हुई जब मार्केट में क्रिसमस शॉपिंग के लिए भारी भीड़ थी। अधिकारियों ने हमले को आतंकी एंगल से जोड़कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान 50 वर्षीय तालेब के रूप में हुई है, जो सऊदी अरब से आकर जर्मनी में डॉक्टर के तौर पर काम कर रहा था। यह मामला पूरे देश में भय और चिंता का कारण बन गया है।

क्या हुआ मैगडेबर्ग में?

शाम करीब 7 बजे मैगडेबर्ग की Germany Christmas market में अफरातफरी मच गई जब एक ब्लैक बीएमडब्ल्यू कार तेज़ रफ्तार से भीड़ में घुस गई। गाड़ी ने 400 मीटर तक लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ना जारी रखा। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार म्यूनिख नंबर प्लेट की किराए पर ली गई थी। घटनास्थल से मिले फुटेज में कार के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हथियार तानकर गिरफ्तार करते हुए देखा।

कौन है आरोपी?

आरोपी तालेब 2006 में सऊदी अरब से जर्मनी आया था और 2016 में उसे रिफ्यूजी का दर्जा मिला। वह सैक्सोनी-एनहाल्ट राज्य के बर्नबर्ग में डॉक्टर के रूप में कार्यरत था। पुलिस जांच में सामने आया कि उसने यह कार म्यूनिख से किराए पर ली थी। घटना के पीछे के मकसद की पुष्टि के लिए आतंकवाद निरोधी विभाग जांच में जुटा है।

घटना के बाद सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने हमले की कड़ी निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। जर्मन पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां आरोपी के संपर्क और पृष्ठभूमि की गहनता से जांच कर रही हैं।

जांच और प्रतिक्रिया

Germany Christmas market घटना ने जर्मनी में सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस ने तुरंत इलाके को सील कर दिया और मार्केट को बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पूर्व नियोजित लगती है, लेकिन जांच जारी है।

घटना के बाद से क्रिसमस मार्केट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

यहां पढ़ें: Jaipur fire: 14 की मौत, कई शवों की पहचान मुश्किल, खाक हुई बस का परमिट 16 महीने पहले खत्म
Exit mobile version