Gulf Tension Impact on Indians: इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर खाड़ी देशों में साफ दिख रहा है। United Arab Emirates समेत कई देशों में हाई अलर्ट है। वहां रह रहे भारतीय प्रवासियों की रातें अब पहले जैसी शांत नहीं रहीं। लोग बताते हैं कि रात होते ही आसमान में मिसाइलों की चमक दिखाई देती है। सायरन बजने लगते हैं और दूर से धमाकों की आवाज सुनाई देती है। इन आवाजों से खिड़कियां तक हिल जाती हैं। ऐसे माहौल में बच्चों और बुजुर्गों की नींद टूट जाती है।
वतन लौटने की कोशिश
कई भारतीयों ने डर के कारण भारत लौटने का मन बनाया। दुबई में रहने वाले कारोबारी यूनुस बताते हैं कि दिन में सब सामान्य लगता है, लेकिन रात को डर बढ़ जाता है। परिवार वालों के लगातार फोन और खबरों के दबाव में उन्होंने भी लौटने का फैसला किया।
वह Dubai International Airport पहुंचे। उन्हें लगा कि वहां अफरा-तफरी होगी, लेकिन हालात काबू में थे। कुछ फ्लाइट्स फुल थीं, कुछ का समय बदला गया था। भीड़ जरूर थी, क्योंकि लोग टिकट लेने की कोशिश कर रहे थे। कई घंटे इंतजार के बाद टिकट नहीं मिला और उन्हें वापस लौटना पड़ा।
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
अबूधाबी में काम कर रहे निजामुद्दीन बताते हैं कि सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हैं। अधिकारियों का कहना है कि कई मिसाइल और ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया गया। कुछ जगह मलबा गिरने से हल्का नुकसान हुआ है।
हालांकि, जब रात में सायरन बजता है तो दिल की धड़कन तेज हो जाती है। मोबाइल पर मैसेज आने लगते हैं। भारत में बैठे परिवार वाले वीडियो कॉल कर हाल पूछते हैं। सुबह दफ्तर खुल जाते हैं और लोग काम पर जाते हैं, लेकिन रात का डर अलग ही होता है।
दूसरे देशों में भी चिंता
Saudi Arabia, Bahrain और Qatar में भी भारतीय प्रवासियों के बीच बेचैनी है। सऊदी में काम कर रहे मुहम्मद अकरम कहते हैं कि सीधे हमला नहीं हुआ, लेकिन धमाके की आवाज से डर लग जाता है।
बहरीन में रह रहीं शादाब रसूल बताती हैं कि बच्चे सवाल पूछते हैं कि क्या हो रहा है। कतर में काम कर रहे फहाद पहलवान कहते हैं कि टीवी और मोबाइल पर युद्ध ज्यादा दिखता है, लेकिन जब सायरन बजता है तो डर सच में महसूस होता है।
अफवाहों से बढ़ी परेशानी
प्रवासियों का कहना है कि इंटरनेट मीडिया पर कई पुराने वीडियो नए बताकर वायरल किए जा रहे हैं। इससे भारत में बैठे परिवार और ज्यादा घबरा जाते हैं। इंटरसेप्टर मिसाइल खत्म होने जैसी खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, फिर भी लोग परेशान हैं। Iran US War: खाड़ी में युद्ध का डर, बेचैन भरी रातें, सायरन, मिसाइल और अफवाहों के बीच प्रवासी भारतीयों में चिंता बढ़ीसायरन, मिसाइल और अफवाहों के बीच प्रवासी भारतीयों में चिंता बढ़ीसायरन, मिसाइल और अफवाहों के बीच प्रवासी भारतीयों में चिंता बढ़ीसायरन, मिसाइल और अफवाहों के बीच प्रवासी भारतीयों में चिंता बढ़ीके फिलहाल उड़ानों की मांग बढ़ गई है।
टिकट महंगे हो गए हैं और कई फ्लाइट्स फुल चल रही हैं। हालांकि बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द नहीं हुई हैं। यूएई प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। प्रवासी भारतीय संयम बरतते हुए हालात पर नजर रखे हुए हैं। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही सायरन बंद होंगे और रातें फिर से सुकून भरी हो जाएंगी।










