Site icon News1India

Los Angeles news: लॉस एंजेलिस जंगल की आग से हुआ 57 बिलियन डॉलर का नुकसान, पांच की मौत

Los Angeles news:  लॉस एंजेलिस में लगी जंगल की आग अब तक की सबसे महंगी प्राकृतिक आपदा में से एक बन सकती है। क्योंकि ये आग फैल कर शहर के बड़े इलाको में पहुंच गई जिससे आग से होने वाला नुकसान 52 बिलियन डॉलर से लेकर 57 बिलियन डॉलर तक हो सकता है। यह आग जिन इलाकों में फैली है वहां घरों की कीमत 2 मिलियन डॉलर से ज्यादा है, जैसे सैंटा मोनिका और मालीबू,जहां न सिर्फ अमीर बल्कि हॉलीवुड के कई सितारों का भी घर है

आग का असर और बढ़ सकता है

हवा की तेज़ लहरों के कारण ये आग और बड़े इलाकों तक फैल सकती है, और भी ज्यादा घरों को अपनी चपेट में ले सकती है। इससे होने वाले नुकसान का अनुमान 52 से 57 बिलियन डॉलर के बीच है।

कातरीना तूफान से तुलना

इतिहास में सबसे महंगा प्राकृतिक आपदा अब भी 2005 में आया कातरीना तूफान है, जिसने करीब 200 बिलियन डॉलर का नुकसान किया था। जबकि 2018 में कैलिफोर्निया में लगी आग, जिसमें कैंप फायर भी था,उसने लगभग 30 बिलियन डॉलर का नुकसान किया था।

हेल्थ और टूरिज्म पर भी असर

इस आग का असर सिर्फ संपत्ति और जानमाल तक सीमित नहीं है। आग की धुंआ और प्रदूषण से इलाके में स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, आग के कारण टूरिज्म से होने वाले कारोबार को भी बड़ा नुकसान होने की संभावना है।

अब तक की स्थिति

यह आग कैलिफोर्निया की सबसे खतरनाक आग हो सकती है, और अगर आगे भी और घर जलते हैं, तो यह सबसे बड़ी आग बन सकती है। अब तक 5 लोगों की जान जा चुकी है और 1000 से ज्यादा घर जल चुके हैं। तेज़ लपटों ने घरों और दुकानों को तबाह किया, और लोगों को धुएं से भरे इलाकों से भागने पर मजबूर किया। इनमें कई मशहूर हस्तियों के घर भी शामिल हैं।

मशहूर हस्तियों के घर भी आग की चपेट में लाखों डॉलर का नुकसान

लॉस एंजेलिस में लगी इस जंगल की आग ने केवल आम लोगों के घरों को ही नहीं, बल्कि कई मशहूर हस्तियों के महंगे घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। मालीबू और सैंटा मोनिका जैसे इलाकों में जहां अमीरों के आलीशान घर हैं, वहां कई मशहूर व्यक्तियों के बंगले और संपत्तियां जलकर राख हो गई हैं। इन घरों की कीमत करोड़ों डॉलर में थी, और अब यह आग उन इलाकों में तबाही मचा रही है।

 

Exit mobile version