Saturday, January 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

London में Power Station में लगी आग Heathrow Airport हुआ बंद हज़ारों Flights cancelled, लाखों यात्री फंसे

हीथ्रो एयरपोर्ट पर आग लगने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई और 1300 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इससे करीब 2.91 लाख यात्री प्रभावित हुए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
March 22, 2025
in विदेश
Heathrow Airport flight cancellations
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Heathrow Airport Closed :  लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट को शुक्रवार को अचानक बंद करना पड़ा। इसकी वजह एयरपोर्ट के पास स्थित एक इलेक्ट्रिकल सबस्टेशन में लगी आग थी, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। गुरुवार रात लगी इस आग के चलते एयरपोर्ट की सभी सेवाएं प्रभावित हुईं और 1300 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं। इससे करीब 2 लाख 91 हजार यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।

हजारों घरों की बिजली हुई गुल

आग वेस्ट लंदन के हेस इलाके में लगी, जिससे 5,000 से अधिक घरों की बिजली भी चली गई। इस हादसे के बाद इलाके से 150 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया। लंदन फायर ब्रिगेड ने 70 दमकलकर्मियों की मदद से शुक्रवार सुबह तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया, लेकिन पूरी तरह बुझाने में अभी समय लग सकता है।

RELATED POSTS

IndiGo flights chaos control update

IndiGo Chaos: इंडिगो में मची अफरा-तफरी क्या अब आ गई काबू में किसने एयरलाइन को दिए सख्त निर्देश, फंसे यात्रियों को तुरंत राहत मिले

December 8, 2025

पुलिस कर रही है मामले की जांच

ब्रिटेन की काउंटर टेररिज्म पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आग किसी दुर्घटना की वजह से लगी या इसके पीछे कोई साजिश थी।

एयरपोर्ट सेवाओं पर बड़ा असर,हीथ्रो एयरपोर्ट पर सभी ऑपरेशन शुक्रवार रात 12 बजे तक के लिए रोक दिए गए। इस दौरान भारत से लंदन जाने वाली 6 एयर इंडिया की उड़ानें भी रद्द करनी पड़ीं।

जर्मनी में भी प्रभावित हुई थीं उड़ानें

कुछ दिन पहले, जर्मनी में भी इसी तरह की समस्या देखी गई थी। 9 मार्च को वहां एयरपोर्ट कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पूरे देश की हवाई सेवाएं ठप हो गई थीं। इस दौरान 13 प्रमुख एयरपोर्ट्स पर 3400 उड़ानें रद्द हुईं, जिससे 5 लाख से ज्यादा यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी थी।

प्रभावित एयरलाइंस और यात्रियों की संख्या

हीथ्रो एयरपोर्ट पर कई बड़ी एयरलाइंस की उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इसमें ब्रिटिश एयरवेज सबसे ज्यादा प्रभावित हुई, जिसकी 341 उड़ानें रद्द होने से 67,962 यात्री फंसे रह गए। वर्जिन अटलांटिक की 31 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं, जिससे 9,058 यात्री प्रभावित हुए।

इसके अलावा, अन्य प्रमुख एयरलाइंस पर भी असर पड़ा।

लुफ्थांसा: 21 उड़ानें रद्द, 3,780 यात्री प्रभावित

अमेरिकन एयरलाइंस: 20 उड़ानें रद्द, 5,744 यात्री प्रभावित

एयर लिंगस: 19 उड़ानें रद्द, 3,484 यात्री प्रभावित

यूनाइटेड एयरलाइंस: 17 उड़ानें रद्द, 3,673 यात्री प्रभावित

एसएएस: 14 उड़ानें रद्द, 2,520 यात्री प्रभावित

यूरोविंग्स: 13 उड़ानें रद्द, 2,687 यात्री प्रभावित

स्विस एयर: 12 उड़ानें रद्द, 2,000 यात्री प्रभावित

डेल्टा एयरलाइंस: 11 उड़ानें रद्द

एयर इंडिया: 6 उड़ानें रद्द, 1,843 यात्री प्रभावित

अन्य 66 एयरलाइंस: 164 उड़ानें रद्द, 41,179 यात्री प्रभावित

कुल मिलाकर, 669 उड़ानें रद्द की गईं, जिससे लाखों यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई।

Heathrow Airport पर आग लगने से हजारों यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह कोई साजिश थी या दुर्घटना।क्यूंकि एयरलाइंस को भारी नुकसान हुआ है।

Tags: flight cancellationsHeathrow Airport
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

IndiGo flights chaos control update

IndiGo Chaos: इंडिगो में मची अफरा-तफरी क्या अब आ गई काबू में किसने एयरलाइन को दिए सख्त निर्देश, फंसे यात्रियों को तुरंत राहत मिले

by SYED BUSHRA
December 8, 2025

Indigo flight Chaos: कई दिनों से जारी भारी अव्यवस्था और बड़ी संख्या में फ्लाइट कैंसिल होने के बाद इंडिगो एयरलाइन...

Next Post
मैच से ठीक पहले BCCI ने IPL 2025 को दी ‘लार’, अब स्विंग को मिलेगी धार और ओस भी होगी ‘छूमंतर’

मैच से ठीक पहले BCCI ने IPL 2025 को दी ‘लार’, अब स्विंग को मिलेगी धार और ओस भी होगी ‘छूमंतर’

Viral News

जॉनी-जॉनी का भोजपुरी ट्विस्ट, वायरल हुआ लड़की का अनोखा अंदाज...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist